For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

प्लाजो सिलवाने से पहले इन बातों का रखेंगे ध्यान, तो फिटिंग आएगी परफेक्ट: Palazzo Stitching Tips

10:00 AM Oct 27, 2023 IST | Anjali Mrinal
प्लाजो सिलवाने से पहले इन बातों का रखेंगे ध्यान  तो फिटिंग आएगी परफेक्ट  palazzo stitching tips
Palazzo Stitching Tips
Advertisement

Palazzo Stitching Tips: आज के समय में बाजार में बहुत ही अच्छे प्लाजो के सेट मिल जाते हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें रेडीमेड प्लाजो पहनना पसंद नहीं होता है, क्योंकि पहनने के बाद उनको उन प्लाजो का लुक बिल्कुल भी पसंद नहीं आता है। ऐसे में बाजार से प्लाजो खरीदना कम पसंद करते हैं इसीलिए वह स्टिच करवाना अधिकतर पसंद करते हैं। आप भी प्लाजो को सिलवाना ज्यादा पसंद करते हैं, तो इस प्लाजो का डिजाइन साइज और फॉर्मेट अपने हिसाब से रखा जा सकता है, तो चलिए जानते हैं प्लाजो को सही से स्टिच करवाने से जरूरी जुड़ी हुई बातें।

सही टेलर का करें चुनाव

Palazzo Stitching Tips
Palazzo Stitching Tips-Choose right tailor

अगर हम सही टेलर का चुनाव नहीं करते हैं तो किसी भी प्रकार का कोई कपड़ा सिलवाए वह खराब हो जाता है। कपड़े के साथ-साथ हमारे पैसे भी बर्बाद हो जाते हैं इसीलिए सबसे ज्यादा यह जरूरी होता है कि जिस टेलर का आप चुनाव करें वह सही होना चाहिए और भरोसेमंद होना चाहिए। इसके लिए किसी जाने-माने टेलर का पता लगाए और उसी से अपने कपड़े सिलवाए ऐसा करने से आपको फायदा होगा।

सही कपड़े का करे चुनाव

Palazzo Stitching Tips-Choose right fabric

प्लाजो कितना भी अच्छा सिला हुआ हो लेकिन अगर कपड़ा खराब हो तो पूरा लुक खराब हो जाता है। लुक तो खराब होता है इसी के साथ-साथ पैसे भी बर्बाद हो जाते हैं। अगर आपको सही प्रकार के कपड़े की जानकारी नहीं है तो आप किसी की सहायता ले सकते हैं या आप टेलर की भी सहायता ले सकते हैं। ऐसा करने से आपका काम आसान हो जाता है।

Advertisement

आप डिजाइन भी अपने हिसाब से तय कर सकते हैं। अगर आप चाहे तो इसके लिए भी टेलर से अलग-अलग डिजाइन के बारे में बातचीत कर सकते हैं। टेलर यह देखकर बता देगा कि आपको उस ड्रेस के लिए कितना कपड़ा लगेगा और किस तरह का कपड़ा सही रहेगा। इसके बाद ही आप किसी कपड़े का प्लाजो बनवाएं।

बजट पहले तय करें

Budget
Budget

प्लाजो को सिलवाने के लिए बजट पहले से ही तय करना जरूरी होता है। कपड़ा खरीदने से लेकर टेलर की फीस तक बजट को तय करना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। अगर बजट ज्यादा बढ़ रहा हो तो आप बाहर से प्लाजो खरीदने का विचार भी कर सकते हैं क्योंकि वह कम रेट पर बाजार में आराम से मिल जाता है।

Advertisement

अगर आप बजट पहले से तय नहीं करेंगे तो आगे चलकर आपको इसके लिए परेशानी भी हो सकती है। ऐसा बिल्कुल भी ना सोचे कि कम पैसों में आप अच्छा प्लाजो बनवा सकते हैं। अगर आप अच्छा प्लाजो बनवाना चाहते हैं तो उसके लिए अच्छे खासे पैसे भी लगते हैं।

प्लाजो का डिजाइन पहले ही करें सिलेक्ट

जब हम इतनी मेहनत करते हैं तो हम यही चाहते हैं कि हमारी मेहनत रंग लाए और हम जिस तरीके का लुक चाहते हैं उसे तरीके का हमें लुक मिले। इसके लिए हमें प्लाजो का डिजाइन पहले से ही तय करना जरूरी होता है। प्लाजो का डिजाइन सिलेक्ट करते वक्त ट्रेंड को कॉपी करने से बचे क्योंकि इसकी वजह से लुक खराब हो सकता है।

Advertisement

यह जरूरी नहीं होता है कि जो डिजाइन आपकी किसी सहेली को अच्छा लग रहा है वह आप पर भी अच्छा लगेगा। ऐसा करना बिल्कुल गलत होता है आप डिजाइन सिलेक्ट करते वक्त खुद पर ध्यान दें कि आप पर किस तरीके के कपड़े अच्छे लग सकते हैं।

अगर आप इन बातों का पूरी तरह से ध्यान रखते हैं तो एक अच्छा सा प्लाजो सिलवा सकते हैं, क्योंकि प्लाजो सिलवाने के लिए सभी प्रकार की बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है।

Advertisement
Tags :
Advertisement