For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

क्या है पंचगव्य? धार्मिक अनुष्ठानों में गाय से जुड़ी 5 चीजें महत्त्वपूर्ण क्यों है?: Panchagavya Importance

हिंदू धार्मिक शास्त्रों में पंचगव्य का विशेष महत्व बताया गया है। पंचगव्य का अर्थ होता है गाय से प्राप्त 5 प्रकार की वस्तुएं। इन सभी वस्तुओं का प्रयोग धार्मिक अनुष्ठान में किया जाता है।
06:00 PM Aug 29, 2023 IST | Naveen Parmuwal
क्या है पंचगव्य  धार्मिक अनुष्ठानों में गाय से जुड़ी 5 चीजें महत्त्वपूर्ण क्यों है   panchagavya importance
Advertisement

Panchagavya Importance: सनातन धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। पौराणिक शास्त्रों के अनुसार, गाय में 33 कोटि देवी देवताओं का वास माना जाता है। इसलिए गाय माता से प्राप्त प्रत्येक चीज शुभ मानी जाती है। हिन्दू संस्कृति में गाय से मिलने वाली सभी चीजों को धार्मिक अनुष्ठानों, हवन, पूजा पाठ इत्यादि में प्रयोग किया जाता है। चाहे ग्रामीण इलाका हो या शहरी क्षेत्र सब जगह पंचगव्य को उपयोग में लाया जाता हैं। गाय से जुड़ी चीजों को धार्मिक दृष्टि से बहुत ही पवित्र माना जाता है। आज हम पंडित इंद्रमणि घनस्याल से जानेंगे पंचगव्य के बारे में।

क्या है पंचगव्य

panchagavya importance

पंचगव्य का सीधा अर्थ होता है गाय से प्राप्त 5 चीजें। अर्थात गाय से मिलने वाली 5 पवित्र चीजों का समूह पंचगव्य कहलाता है। पंचगव्य में गाय का दूध, घी, गौबर, गौ मूत्र और दही को सम्मिलित किया जाता हैं। हिन्दू धर्म में पंचगव्य का स्थान बहुत ही महत्वपूर्ण है। क्योंकि हिन्दू धर्म में कोई भी धार्मिक अनुष्ठान पंचगव्य के बिना अधूरा माना जाता है। सभी मांगलिक कार्यों में पंचगव्य का प्रयोग अनिवार्य माना जाता है। आइए जानते हैं पंचगव्य में शामिल इन पांचों जरूरी चीजों के बारे में।

गाय का दूध, दही, घी

panchagavya importance

हिन्दू धर्म में जहां गाय को माता कहा जाता है, तो वहीं गाय के दूध को अमृत समान बताया गया है। गाय का दूध जितना पवित्र माना जाता है, उतना ही पौष्टिक भी होता है। गाय के दूध से पंचामृत बनाकर भगवान को अर्पित किया जाता है। गाय के दूध से तैयार व्यंजन भगवान को प्रसाद स्वरूप चढाये जाते हैं। भगवान शिव का अभिषेक भी गाय के दूध से किया जाता है। पौराणिक शास्त्रों के अनुसार गाय के दूध से बना दही शिवलिंग पर अर्पित करने से मनुष्य की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। गाय का घी बहुत ही पवित्र माना जाता है। धार्मिक अनुष्ठानों हवन इत्यादि में गाय के घी का प्रयोग किया जाता है। पूजा पाठ में भी गाय के घी का दीपक जलाया जाता है। इसके साथ ही भगवान श्री कृष्ण को भी माखन का भोग लगाया जाता है।

Advertisement

गोबर व गोमुत्र

panchagavya importance

हिंदू धर्म में गाय के गोबर को शुभ माना जाता है। पूजा करने के स्थान या हवन इत्यादि करने के लिए वहां पर गोबर से लीपा जाता है। गोबर के गणेश जी बना कर भी उनकी पूजा की जाती है। इसी तरह हिन्दू धर्म में गाय के मूत्र को गोमूत्र कहा जाता है और गोमूत्र को गंगाजल की भांति पवित्र माना जाता है। इसके छिड़काव से घर का शुद्धिकरण किया जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है।

यह भी पढ़ें: वास्तु शास्त्र और महिलाओं का है गहरा संबंध, इन गलतियों से मन रहता है विचलित, जानें इसका महत्व: Vastu and Women

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement