For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

डिनर टेबल पर बच्चों से बात करते समय पेरेंट्स पूछें ये 8 जरूरी सवाल: Parenting Tips

आजकल की बिजी लाइफस्टाइल के कारण पेरेंट्स अपने बच्चों के साथ काफी कम समय बिता पातें हैं। इसलिए दिन में कम से कम एक बार का भोजन साथ करें और उनसे ये कुछ जरूरी सवाल पूछना भी ना भूलें।
12:30 PM Apr 05, 2024 IST | Renuka Goswami
डिनर टेबल पर बच्चों से बात करते समय पेरेंट्स पूछें ये 8 जरूरी सवाल  parenting tips
Questions To Ask Your Child Everyday
Advertisement

Parenting Tips: भारतीय घरों में आज भी रात का खाना सबसे अहम होता है। क्योंकि रात के खाने की टेबल पर खाने पीने के अलावा दिनभर की सबसे जरूरी अच्छी और कुछ खराब बातें अपने परिवार के साथ साझा की जाती है। डिनर टाइम परिवार और अपनों को साथ जोड़ने और खास लोगों के साथ अच्छा समय बिताने के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है। जिसे आप अपने छोटे बच्चों के साथ भी बेहतर और विचारशील बना सकते हैं। अगर आप भी अपने बच्चों के साथ बेहतर और मजबूत रिश्ता बनाना चाहते हैं, तो उनसे हर रोज डिनर टाइम पर कुछ आसान सवाल पूछने का रूटीन बना सकते हैं।आइए जानते हैं,

Also read : करियर का चुनाव करने में माता-पिता करें बच्चों की मदद: Kids Career Choice

हर रोज डिनर टेबल पर बच्चों से पेरेंट्स पूछें ये जरूरी सवाल: Parenting Tips

Parenting Tips
Question to ask for children

कैसा रहा आज का दिन?

पेरेंट्स हररोज अपने बच्चों से उनके पूरे दिन के बारे में पूछ सकते हैं। ऐसा करने से बच्चे आपके साथ पहले से बेहतर खुल सकेंगे और अपने दिल की सारी सकारात्मक और नकारात्मक बातें आपके सामने आसानी से बयां कर सकेंगे।

Advertisement

क्या था दिन का सबसे अच्छा समय?

जी हां, हर कोई दिन में अच्छी और बुरी कई भावनाएं महसूस करता है। ऐसे में आपको अपने बच्चों से हर रोज उनके दिन के बारे में पूछना चाहिए और उन्हें समझना चाहिए कि कैसे वे दिन से सकारात्मक चीजों को याद कर बुरी यादों को भूल सकते हैं।

क्या था दिन का सबसे अलग इवेंट?

बच्चों से आप हर रोज उनके दिन में सबसे अलग और हटकर बीती हुई बात पूछ सकते हैं। ऐसा करने से बच्चों के मन में उत्सुकता बढ़ती है और उनका दिमाग शार्प बनता है। इस तरह के सवाल उन्हें महसूस करना और अपनी भावनाओं को व्यक्त करना सिखाते हैं।

Advertisement

क्या होगा अब कल का प्लान?

पेरेंट्स को बच्चों से हर रोज उनके अगले दिन का प्लान पूछना चाहिए। ऐसा करने से आप उन्हें छोटी-छोटी प्लानिंग और लक्ष्य निर्धारित करना बड़ी ही आसानी से सीखा सकते हैं। आप हर रोज सवाल करेंगे तो बच्चे एक दिन पहले ही अपने दिन को प्लान करना सीख सकेंगे।

क्या सीखा आज दिनभर में नया?

आपको हर रोज बच्चों से पूछना चाहिए कि उन्होंने आज पूरे दिन में स्कूल, घर या खेलते और खाते समय क्या नया सीखा। यह सरल सा सवाल बच्चों की ओवरऑल ग्रोथ को बढ़िया बूस्ट दे सकता है।
इसलिए हर रोज उनसे पूछें कि आपने आज दिनभर में क्या नया सीखा जो आप हमें भी सिखा सकते हैं।

Advertisement

क्या आज दिनभर में कोई मदद किया?

जी हां, आप अपने बच्चों से हर दिन यह पूछ सकते हैं कि आज आपने दिनभर में क्या अच्छा काम किया? आप उन्हें कहें कि आपको हर रोज कम से कम एक व्यक्ति की मदद जरूर करनी है। और उनसे हर रोजये सवाल पूछना भी ना भूलें। ऐसा करने से आप अपने बच्चे को अच्छा इंसान बना सकते हैं।

आज दिनभर में किसने आपको हंसाया?

बच्चों को जिंदगी में हंसी और खुशी के पलों को अहमियत देना सिखाएं और उनसे हर रोज पूछें के आज आपको सबसे ज्यादा किस बात या किस व्यक्ति ने हंसाया। इस साधारण से सवाल को पूछने से आप अपने बच्चे को एकजुटता और सरलता में खुशी का एहसास महसूस करना सीखा सकते हैं।

क्या ऐसा कुछ है जिसे आप बताना चाहते हैं?

आपको हर रोज दिन के अंत में बच्चे से पूछना चाहिए कहीं ऐसा कुछ तो नही है, जो वे आपसे शेयर या बताना चाहते हैं। उनसे रोज पूछे के आप आज के दिन को किस तरह देखते हैं, और आज क्या बताना चाहते हैं। ऐसा करने से वे आसानी से आपको अपने दिल की बातें बता और समझा सकते हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement