For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

बच्चों का रोल मॉडल बनने के लिए पेरेंट्स फॉलो करें ये छह टिप्स: Role Models for Children

12:30 PM Jan 14, 2024 IST | Mitali Jain
बच्चों का रोल मॉडल बनने के लिए पेरेंट्स फॉलो करें ये छह टिप्स  role models for children
Role Models for Children
Advertisement

Role Models for Children: चूंकि, बच्चे अपना अधिकतर समय घर पर ही बिताते हैं और उसका पहला स्कूल घर ही होता है, ऐसे में वे अपने पेरेंट्स से काफी कुछ सीखते हैं। हर बच्चे के लिए उसके पेरेंट्स रोल मॉडल होते हैं। यही कारण है कि एक बच्चा अपने पेरेंट्स से सिर्फ उनके गुण ही नहीं, बल्कि अवगुण भी हासिल करता है। इसलिए, बच्चे के जीवन की नींव खड़ी करने से पहले पेरेंट्स को उनका रोल मॉडल बनना होता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप बच्चे के लिए एक रोल मॉडल बन सकते हैं-

Also read : बच्चे के लिए एक अच्छा डे केयर कैसे चुनें?: Day Care for Child

हेल्दी लाइफस्टाइल

Role Models for Children
Healthy lifestyle

अगर हम अपने बच्चे को जीवन में स्वस्थ और सफल होते हुए देखना चाहते हैं तो ऐसे में हमें भी हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने की आदत डालनी चाहिए। अगर हम घर का बना हुआ हेल्दी फूड खाते हैं और रेग्युलर एक्सरसाइज करते हैं तो यह ना केवल हमारे खुद के जीवन को बेहतर बनाता है, बल्कि यह हमारे बच्चों के लिए भी एक उदाहरण पेश करता है। आज के समय में अधिकतर बच्चे कम उम्र में ही मोटापा, अवसाद और अन्य कई बीमारियों की जद में आ रहे हैं। ऐसे में जब आप एक हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएंगे तो बच्चा खुद ब खुद उसे फॉलो करेगा।

Advertisement

करें दूसरों की मदद

एक अच्छा जीवन जीने के लिए जरूरी है कि व्यक्ति अपने साथ-साथ अपने आसपास के लोग व समाज की भलाई के बारे में भी सोचे। हालांकि, यह विचार बच्चे में अपने पेरेंट्स को देखकर आता है। इसलिए, आप खुद भी दूसरों की मदद के लिए तैयार रहें। कोशिश करें कि छुट्टी के दिन आप बच्चों के साथ अपना समय दूसरों की मदद करते हुए बिताएं। इससे ना केवल पारिवारिक रूप से आप आपस में अधिक जुड़ते हैं, बल्कि इससे बच्चे में टीमवर्क स्किल्स यहां तक कि दूसरों के प्रति उदारता जैसे गुण भी आते हैं। जो आगे चलकर उन्हें बेहतर इंसान बनाते हैं।

अमूमन पेरेंट्स यह सोचते हैं कि रोल मॉडल बनने का मतलब है कि आप अपने बच्चे के सामने एकदम परफेक्ट पैरेंट या इंसान बनकर पेश हों। जबकि ऐसा नहीं है। अगर आप एक अच्छा रोल मॉडल बनना चाहते हैं तो एक व्यक्ति के रूप में आप कौन हैं यह अपने बच्चों से न छिपाएं। जब आपको लगे, अपने पिछले अनुभवों के बारे में बच्चे को बताएं। उन्हें बताएं कि हर वक्त जीवन में जीत हासिल हो, यह जरूरी नहीं है। हम सभी अपने जीवन में गलतियां करते हैं, आपने भी की हैं। इससे बच्चे को यह समझ में आता है कि जीवन में गलतियां करने में कोई बुराई नहीं है। बस जरूरी है कि आप उन गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ जाएं और फिर उन गलतियों को दोबारा ना दोहराएं।

Advertisement

जीवन में सफलता हासिल या फिर खुश रहने के लिए खुद पर कंट्रोल होना बेहद ही आवश्यक है। अमूमन लोगों को इस बात की जानकारी ही नहीं होती है और इसलिए वे कुछ ऐसी चीजें कर बैठते हैं, जो बाद में उन्हें ही नुकसान पहुंचाती हैं। इसलिए, सबसे पहले तो आप खुद ही कंट्रोल करना सीखें और फिर उनमें भी यह गुण शामिल करें। हमेशा ध्यान रखें कि हम अपने बच्चों के सामने ऐसा कैसे करते हैं, इसके बड़े परिणाम होते हैं। कोशिश करें कि आप बच्चों के सामने बहुत अधिक गुस्सा करने से बचें। इससे बच्चा भी सेल्फ कंट्रोल नहीं सीख पाता है।

Listen to Them
Role Models for Children-Listen to Them

बच्चों के पास हर दिन आपके साथ शेयर करने के लिए बहुत सी चीज़ें होती हैं, इसलिए अगर बच्चा कुछ कहता है तो उनकी बात ध्यान से सुनें। हर समय उन्हें पढ़ाते या सिखाते न रहें। कभी-कभी, एक अच्छा श्रोता बनना और अपने बच्चे के जीवन के बारे में एक या दो बातें सीखना भी काफी अच्छा माना जाता है। हम अक्सर खुद को अपने बच्चों से बात करते हुए पाते हैं, लेकिन कभी-कभी, हमें भी बच्चों को भी सुनने की ज़रूरत होती है। याद रखें कि जब आप खुद एक अच्छा श्रोता बनते हैं, तभी बच्चा भी आपको या किसी दूसरे को सुनने का गुण सीख पाता है।

Advertisement

आपने यह देखा होगा कि बच्चा अक्सर आपसे दूसरों को लेकर शिकायत करता है या फिर उसे अपने आसपास की कुछ चीजों को लेकर नेगेटिविटी महसूस होती होगी। इस स्थिति में अक्सर पेरेंट्स अपने बच्चे को डांट देते हैं या फिर उन्हें चुप करवा देते हैं। हालांकि, आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। चाहे बच्चा हो या बड़ा, हर कोई अपने आसपास कुछ हद तक नेगेटिविटी महसूस करता है। ऐसे में आप बच्चे को यह समझाने का प्रयास करें कि वह नेगेटिव चीजों में भी पॉजिटिविटी कैसे ढूंढ सकता है। इतना ही नहीं, आप खुद भी अपने जीवन में यही रवैया अपनाएं। इससे आप भी काफी खुद और पॉजिटिव महसूस कर पाएंगे।

Advertisement
Tags :
Advertisement