For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

परिणीति की शादी में क्यों नहीं पहुंची प्रियंका, मधु चोपड़ा ने बताई असली वजह: Parineeti Wedding News

04:40 PM Sep 26, 2023 IST | Richa Mishra Tiwari
परिणीति की शादी में क्यों नहीं पहुंची प्रियंका  मधु चोपड़ा ने बताई असली वजह  parineeti wedding news
Parineeti Wedding News
Advertisement

Parineeti Wedding News: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। एक्ट्रेस ने उदयपुर की होटल लीला पैलेस में शाही अंदाज में शादी की है। अब इन दोनों की वेडिंग पिक्स भी सामने आ चुकी है, जिन पर फैंस से लेकर सितारे सभी प्यार बरसाते हुए दिखाई दे रहे हैं। परिणीति की शादी के बीच एक बात जो सबको खल रही थी वह था उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा का ना आना। सभी को उम्मीद थी कि अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए प्रियंका भारत जरूर पहुंचेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया और अब मधु चोपड़ा को इस बारे में बात करते हुए देखा गया कि आखिरकार प्रियंका शादी में शामिल क्यों नहीं हो पाई।

प्रियंका का था इंतजार

परिणीति चोपड़ा की शादी से जुड़ी हर जानकारी जान लेने के साथ सभी को प्रियंका चोपड़ा के आने का बेसब्री से इंतजार था। आखिरी वक्त तक सभी यह सोच रहे थे कि शायद उनकी अचानक से एंट्री हो सकती है और वह अपनी बहन की खुशियों में शामिल होने के लिए जरूर आएंगी। हालांकि, ऐसा नहीं हो पाया और अब प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने इसके पीछे की असली वजह बताई है।

यह भी देखे-हमेशा के लिए एकदूजे के हुए राघव परिणीति,सामने आई रॉयल वेडिंग लुक की तस्वीरें: Parineeti and Raghav Wedding

Advertisement

क्यों नहीं आई प्रियंका

मधु चोपड़ा शादी की सारी रस्मों को पूरा करने के बाद वापसी के लिए निकल चुकी हैं। जब उन्हें एयरपोर्ट पर देखा गया और मीडिया ने उनसे सवाल किया कि आखिर प्रियंका जी क्यों नहीं आई तो उन्होंने कहा कि काम में व्यस्त थी इसलिए नहीं आ पाई। जब उनसे ही पूछा गया कि परिणीति शादी में कैसी लग रही थी तब मधु ने कहा की शादी बहुत अच्छी थी और परिणीति हमेशा की तरह खूबसूरत और अच्छी लग रही थी।

सामने आई तस्वीरें

राघव चड्ढा और परिणीति की शादी बहुत ही सिक्योरिटी के साथ की गई थी। कपल की शादी में किसी भी मेहमान को फोटो लेने की इजाजत नहीं थी और कैमरा पर टैप लगाए जाने की बात भी सामने आई थी। वही सारे फंक्शन से फ्री होने के बाद राघव और परिणीति ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से वेडिंग फोटो शेयर की है। इन तस्वीरों में कपल को पेस्टल आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने एमराल्ड ग्रीन रंग की ज्वेलरी के साथ अपने दुपट्टे पर भी राघव का नाम लिखवाया था और उनका लुक काफी शानदार था। राघव भी अपने लेडी लव के साथ मैचिंग करते हुए दिखाई दिए।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement