For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

पश्मीना में बुना जाएगा रोमांस का ताना बाना: Pashminna Serial Update

02:57 PM Oct 26, 2023 IST | Yasmeen Yasmeen
पश्मीना में बुना जाएगा रोमांस का ताना बाना  pashminna serial update
Pashminna Serial Update
Advertisement

Pashminna Serial Update: वो जिससे हमें प्यार होता है उसे जब पहली बार देखते हैं तो बारिश होने लगती है, दिल की धड़कन बड़ जाती है और वो सपनों का राजकुमार गिटार बजाता हमारे सामने खड़ा हो जाता है। अगर आपने भी यश चोपड़ा की फिल्में देखकर प्यार को ऐसा ही समझा है तो बस सोनी सब पर शुरु हुआ रोमांटिक सीरियल पश्मीना-धागे मोहब्बत के आपके लिए ही है। जैसा कि नाम से ही आपको पता चल रहा होगा कि यह सीरियल कश्मीर पर बेस्ड है। जहां एक प्यारी सी लड़की अपनी मां के साथ हाउसबोट चलाती है। इस लड़की का नाम पश्मीना है जो भगवान के साथ यश चोपड़ा बाबा से भी प्रार्थना करती है कि उसके सपनों में आने वाले राजकुमार का चेहरा उसे दिखा दे। 25 अक्टूबर से शुरु हुआ यह सीरियल सोमवार से शनिवार शाम 7.30 बजे प्रसारित किया जा रहा है।

सिर्फ कश्मीरी ही क्यों

सीरियल की कहानी हाउस बोट चलाती हुई पश्मीना के साथ शुरु होती है। पश्मीना कॉलेज में पढ़ने वाली एक लड़की है। वो भले ही अल्हढ़ है लेकिन वह सेसेंटिव बहुत है। इसकी वजह है कि उसकी परवरिश केवल उसकी मां ने अपने दम पर की है। वो सपनों के राजकुमार के सपने भले ही बुनती है लेकिन वह चाहती है कि वो राजकुमार कश्मीरी ही हो। न वो न ही उसकी मां बाहर वालों पर भरोसा करते है। उन्हें लगता है कि बाहर वाले तो आकर चले जाते हैं और यहां हम अकेले रह जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उसकी मां को भी कई साल पहले एक बाहर वाला मिला। उस परदेसी के लिए उसकी मां ने घरवालों को छोड़ दिया लेकिन वो उन्हें छोड़कर चला गया। पश्मीना की मां का किरदार सीनियर एक्टर गौरी प्रधान निभा रही हैं।

आठ साल बाद

इस सीरियल की खास बात है इसकी स्टार कास्ट के तौर पर आप गौरी प्रधान और हितेन तेजवानी को देखेंगे। इन दोनों की ही गिनती सीनियर आर्टीस्ट के तौर पर होती है। कई सीरियल्स में काम करने के बाद दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ था। टीवी पर और रियल लाइफ में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। इस सीरियल में भी इनके फैंस को भी इन्हें देखने का मौका मिल रहा है। यह दोनों आठ साल बाद टीवी पर वापसी कर रहे हैं। इसके पहले एपिसोड को देखने से समझ में आता है कि पश्मीना की मां को जिसने धोखा दिया है वो हितेन ही हैं। अब देखते हैं कि आने वाले समय में यह सीरियल किस तरह से आगे बढ़ेगा। इसमें पश्मीना का किरदार ईशा शर्मा निभा रही हैं। वहीं इसमें उनके अपोजिट निशांत मलकानी है जो आपको राघव के तौर पर नजर आ रहे हैं।

Advertisement

यह भी देखे-जानिए नए सीरियल 'सासुजी तूने मेरी कदर न जानी' की क्या है कहानी: Serial Update

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement