गर्मियों में शादी में जा रही हैं तो पहनें पेस्टल कलर्स की ये 5 खूबसूरत साड़ी: Pastel Colors in Summer
Pastel Colors in Summer: गर्मी के मौसम में शादी पार्टी और फेस्टिवल में तैयार होने के लिए सबसे ज्यादा टेंशन लड़कियों को रहती हैं। क्योंकि गर्मी में अगर हेवी कपड़े पहने तो परेशानियों का सामना करना पड़ता है और ज्यादा हल्के पहन लिए तो वह लुक खराब हो जाता है। दरअसल, इंडिया में सबसे ज्यादा शादी पार्टी और फेस्टिवल का आयोजन होता है। ऐसे में हर मौसम में खुद को स्टाइलिश बनाए रखने के लिए लड़किया खुद को ट्रेंड के हिसाब से तैयार करती हैं। वहीं गर्मियों में सबसे ज्यादा लड़कियां कंफर्टेबल और स्टाइलिश कपड़े पहना पसंद करती हैं।
अगर आप भी गर्मियों में किसी शादी पार्टी के लिए अच्छे आउटफिट की तलाश में है और खुद को ट्रेंड के हिसाब से तैयार करना चाहती हैं तो साड़ी से बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता। साड़ी हर ओकेजन के हिसाब से परफेक्ट ऑउटफिट साबित होती है। आज हम आपको पेस्टल कलर की कुछ शानदार साड़ियों के बारे बताने जा रहे हैं जो आपके लुक को खूबसूरत और अट्रैक्टिव बना देंगे। चलिए देखते हैं एक्ट्रेसेस के कुछ शानदार लुक्स जिनसे आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
पेस्टल कलर के कपड़े इन दिनों सबसे ज्यादा ट्रेंड में चल रहे हैं। हर कोई लाइट और पेस्टल कलर के आउटफिट पहनना ही पसंद कर रहा है। गर्मियों के लिए ऐसे कलर्स को अच्छा माना जाता है। इसमें गर्मी भी कम लगती है और ये हल्के और अट्रैक्टिव होते हैं। इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेसेस हैं जो लोगों के लिए इंस्पिरेशन साबित होती हैं। इन्हीं में से कई एक्ट्रेसेस अपने स्टाइलिश आउटफिट्स और आउटफिट्स के कलर कॉम्बिनेशन से लोगों को इंस्पायर करती हैं। चलिए देखते हैं उनके शानदार लुक्स -
इस तरह के पेस्टल कलर्स साड़ी करें ट्राय
पेस्टल कलर में शिफॉन साड़ी

गर्मियों में शादी पार्टी में पहनने के लिए शिफॉन के आउटफिट्स बेस्ट माने जाते हैं। आप भी पेस्टल कलर में शिफॉन के फैब्रिक की साड़ी कैरी कर सकती हैं। ये आपके लुक को खूबसूरत बनाने के साथ ही साथ स्टाइलिश भी बना देगा। शिफॉन की साड़ी ज्यादा महंगी भी नहीं आती हैं। आप इसे आसानी से खरीद सकते हैं। ये हर फंक्शन के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
बनारसी सिल्क रहेगा बेस्ट

गर्मियों में अगर नाईट पार्टी या रात की शादी में खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो आप बनारसी सिल्क साड़ी कैरी कर सकती हैं। ये एक बेस्ट ऑप्शन है। ये भी ज्यादा महंगी नहीं आती है और इन दिनों मार्केट में ये सबसे ज्यादा ट्रेंड में चल रही है। बनारसी सिल्क में आपको लहंगा भी मिल जाएगा जो आप कैरी कर सकती हैं।
ग्रेडिएंट बनाएगा खूबसूरत

आप किसी भी फंक्शन और पार्टी में ग्रेडिएंट कलर की साड़ी पहन सकती हैं। इन दिनों ये लड़कियों की पहली पसंद बना हुआ है। आप स्टाइलिश ग्रेडिएंट कलर की साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। ये आपके लुक में चार चांद लगा देगा। वहीं ग्रेडिएंट कलर की साड़ी के साथ न्यूड मेकअप सबसे परफेक्ट लगेगा।
फ्लोरल वर्क साड़ी

फ्लोरल वर्क में पेस्टल कलर की साड़ी भी गर्मियों में पहनने के लिए बेस्ट है। ये भी इन दिनों ट्रेंड में चल रही है। आप इसमें काफी अट्रैक्टिव और खूबसूरत दिखेंगी। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी इन दिनों ऐसी साड़ी सबसे ज्यादा कैरी कर रहीं हैं। उनके लुक्स से भी आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
ऑर्गेंजा सिल्क

इन दिनों ऑर्गेंजा सिल्क की साड़ी और लहंगा सबसे ज्यादा ट्रेंड में चल रहा है। शादियों के लिए ये बेस्ट आउटफिट में से एक साबित हो सकता है। क्योंकि सबसे ज्यादा लड़कियां इन दिनों ऑर्गेंजा सिल्क के फेब्रिक को पसंद कर रही हैं। आप ऑर्गैंजा सिल्क साड़ी को पेस्टल कलर में अपने लिए चुन सकती हैं। वाकई आप इस साड़ी में बहुत खूबसूरत लगेंगी।