For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

पर्स से लगती है पर्सनेलिटी प्रभावशाली: Purse Style

10:00 PM Apr 18, 2024 IST | Reena Yadav
पर्स से लगती है पर्सनेलिटी प्रभावशाली  purse style
Impressive Purse Looks
Advertisement

Purse Style: पर्स सिर्फ़ सामान रखने का ज़रिया भर ही नहीं है। इसका आपकी पर्सनेलिटी पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है। जानिए, पर्स से जुड़े कुछ खास पहलुओं के बारे में-

पर्स या हैंड बैग, हर महिला चाहे, वह हाउस वाइफ हो या कामकाजी फैशन के साथ आम जरूरतों को पूरा करने के लिए आवश्यक है। जिस तरह हमारे जीवन में गहने, वस्त्र, तरह-तरह की सैंडिल आदि जरूरी हैं, उसी तरह हैंड बैग व पर्स भी महिलाओं की पर्सनैलिटी को प्रकट करते हैं। पर्स हमारी आवश्यकताओं को तो पूरा करते ही हैं, साथ ही फैशन के अनुरूप भी इनका उपयोग किया जाता है। अत: जब भी आप पर्स या हैंड बैग खरीदने जाएं, तब फैशन के अनुसार उनके चलन, उपयोगिता, डिजाइन, उद्देश्य, को ध्यान में रख कर ही खरीदें। आइए, इस बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें जानें।

  1. अगर आप एक कामकाजी महिला हैं तो निश्चय ही आपको इस तरह के पर्स की आवश्यकता होगी, जिसमें आपके उपयोग का सारा सामान आसानी से आ सके। फिर भी एक बात का ख्याल अवश्य रखें कि पर्स बहुत ज्यादा बड़ा न हो, जो कि दिखने में खराब लगे।
  2. पर्स खरीदते समय यह ध्यान अवश्य रखें कि उसमें बहुत सारी पॉकेट्स हों, जिसमें आप अपनी जरूरत का सामान अलग-अलग रख सकें।
  3. वैसे तो कैनवास व चमड़े के ऐसे कई बैग बाजार में उपलब्ध होते हैं, जो काफी बड़े तो होते हैं, लेकिन उनमें कोई सख्त ढांचा नहीं होता। अत: वे नरम होते हैं।
  4. इस तरह के बैग को आमतौर पर महिलाएं पसंद नहीं करतीं, सिवाय बड़े शहरों की आधुनिकाओं या कामकाजी महिलाओं के।
  5. पर्स का रंग, डिजाइन व आकार आपकी पसंद का हो।
  6. साथ ही कीमत का ध्यान भी रखें। पर्स उतने ही दाम का होना चाहिए जितना आपका बजट हो, कहीं ऐसा न हो कि आप उतावली में खरीद तो लें, लेकिन बाद में आपको एहसास हो कि यह बहुत महंगा है।
  7. आप अपनी जरूरत के अनुसार सही साइज का पर्स ही खरीदें। इनता छोटा भी मत खरीदिए कि आपकी जरूरतों का सामान न आ सके और न ही इतना बड़ा कि आपकी पर्सनेलिटी से मेल न खाता हो।
  8. अपने शारीरिक ढांचे, लंबाई तथा परिधान के अनुसार पर्स के आकार, रंग आदि का चयन करें।
  9. आपकी जीवन शैली, आपके व्यक्तित्व पर भी पर्स का प्रभाव पड़ता है।
  10. पर्स का सही आकार न होना, आपकी शख्सियत को प्रभावित करता है। अगर आप लंबी हैं तो बड़ा पर्स आपके व्यक्तित्व के साथ मेल खाता है। कंधे पर लटकाने वाले बैग भी ले सकती हैं। मध्यम कद की महिलाओं के लिए बहुत बड़े साइज के पर्स या बैग मेल नहीं खाते। उन्हें मीडियम साइज वाले पर्स ही लेने चाहिए। छोटे कद की महिलाओं पर छोटे पर्स अच्छे व उनके व्यक्तित्व में निखार लाने वाले प्रतीत होते हैं।
  11. आमतौर पर विशुद्ध चमड़े के बने पर्स अधिक महंगे होते हैं, लेकिन वे चलते अधिक हैं। साथ ही वे आउट डेटेड नहीं होते। इसके अलावा आजकल तो पर्स कई चीजों से बनाए जाते हैं। इनमें जूट, रैगजीन, फाइबर व नायलॉन के बने पर्स भी शामिल हैं।
  12. आमतौर पर विशुद्ध चमड़े के बने पर्स अधिक महंगे होते हैं, लेकिन वे चलते अधिक हैं। साथ ही वे आउट डेटेड नहीं होते। इसके अलावा आजकल तो पर्स कई चीजों से बनाए जाते हैं। इनमें जूट, रैगजीन, फाइबर व नायलॉन के बने पर्स भी शामिल हैं।
  13. शाम के समय सैर पर या पार्टी वगैरह में जाने के लिए आप अलग तरह के फैंसी पर्स का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  14. आपको कई तरह के डिजाइन, सुनहरे व रूपहले काम के, कढ़ाई वाले, मोतियों के काम के, सुनहरी चेन वाले आदि कई तरह से पर्स मिलेंगे। ये पर्स अधिक बड़े नहीं होने चाहिए। केवल इतने बड़े ही हों कि आपकी उस समय की जरूरतों को पूरा कर सकें। इस तरह के पर्स अधिक कीमती होते हैं। अत: लेते समय उनकी सुंदरता और असाधारण आकार व डिजाइन पर ध्यान दें, जिससे जल्दी आउट ऑफ फैशन होने पर बेकार न हो जाएं।
Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement