For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

पेस्टल तो ठीक है, लेकिन इन बॉलीवुड ब्राइड्स का लुक आज भी है, सुपरहिट: Bollywood Red Bridal Look

बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने पेस्टल ट्रेंड्स के बीच में रेड कलर के आउटफिट्स कैरी कर हर किसी को अपना दीवाना बना लिया है। आप भी अपनी शादी के लिए इन अभिनेत्रियों के लुक्स से इंस्पो ले सकती हैं।
02:30 PM Apr 30, 2024 IST | Renuka Goswami
पेस्टल तो ठीक है  लेकिन इन बॉलीवुड ब्राइड्स का लुक आज भी है  सुपरहिट  bollywood red bridal look
Bollywood Red Bridal Look
Advertisement

Bollywood Red Bridal Look: लाल रंग को सुहाग की निशानी माना जाता है। एक समय था, जब हर दुल्हन लाल रंग के जोड़े में नजर आती थी लेकिन अब ट्रेंड और वक्त बदल गया है। अब हर दुल्हन बॉलीवुड की फिल्मी दुनिया जैसी दिखना चाहती है। अब शादियों में अधिकतर बॉलीवुड वाली शादियों वाले पेस्टल जोड़ों का चलन हो गया है। बॉलीवुड की तमाम एक्ट्रेस जब से पेस्टल कलर्स के आउटफिट में नजर आई हैं, तब से लाल रंग को दुल्हनें कम पसंद करती हैं। आइए आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे खास सेलेब्स के बारे में जिन्होंने पेस्टल के चलन के बीच लाल जोड़े कैरी कर अपने वेडिंग लुक से तहलका मचा दिया।

Also read : शादी फंक्शन के लिए चाहिए लेटेस्ट एथेनिक लुक, तो लें दीया मिर्जा से इंस्पिरेशन: Dia Mirza Ethnic Looks

दीपिका से लेकर दीया तक इन अभिनेत्रियों का ब्राइडल लुक आज भी है सभी को याद: Bollywood Red Bridal Look

रणवीर की दीपिका

रणवीर सिंह की दुल्हनिया दीपिका पादुकोण एक मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। अपनी शानदार और दमदार एक्टिंग के लिए वो अपने फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। दीपिका पादुकोण ने पेस्टल ट्रेंड्स के बीच अपनी शादी के आउटफिट के लिए खास लाल रंग को चूज किया था। गोल्डन टेंपल ज्वैलरी के साथ दीपिका का ये दुल्हन लुक किसी महारानी की तरह लग रहा था। आप चाहें तो दीपिका के इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं।

Advertisement

कैटरीना का खास अवतार

कैटरीना कैफ के जलवे से उनका हर कोई मुरीद हो गया था। एक ज़माना था, जब कटरीना की फिल्मों का गजब का चलन था। कैटरीना ने जब दुल्हन का अवतार लिया तो उनके बाकी सारे लुक्स जैसे फीके से पड़ गए। दरअसल विक्की कौशल की दुल्हनिया बनने पर कैटरीना ने एक बेहद शानदार रेड लहंगा कैरी किया था, जिसपर गोल्डन एंब्रॉयडरी ने चार चांद लगा दिए थे।

प्रियंका का ये देसी लुक

विदेश में विदा होकर जाने वाली भारत की देसी गर्ल, बॉलीवुड की हसीना है प्रियंका चोपड़ा। बता दें प्रियंका चोपड़ा ने पेस्टल ट्रेंड्स के चलन के बीच अपनी शादी में ब्लड रेड लहंगा कैरी किया था, जिसके साथ पेयर्ड ज्वैलरी ने इस लुक में चार चांद लगा दिए थे। प्रियंका चोपड़ा का ये लुक काफी खूबसूरत था, आप भी अपनी शादी में ये आउटफिट ट्राई कर सकती हैं।

Advertisement

नेहा बनी दि रेड ब्राइड

बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर नेहा कक्कड़ ने भी अपनी शादी में एक शानदार रेड लहंगा कैरी किया था, जिस पर कुंदन ज्वैलरी ने चार चांद लगा दिए थे। रोहन प्रीत भी अपनी दुल्हनिया को इस अवतार में देखकर हैरान हो गए थे। आप भी नेहा का ये लुक ट्राई कर सकते हैं।

दिया मिर्जा का वेडिंग लुक

सिंपल लुक में भी खूबसूरत दिखना दिया मिर्जा के बाएं हाथ का खेल है। रेड सिल्क साड़ी को दिया ने काफी शानदार अंदाज में कैरी किया था, जिसको देखकर उनके दूल्हे भी उनके मुरीद हो गए थे। दिया का ये लुक भी आप अपनी शादी में ट्राई कर सकती हैं।

Advertisement

जब दुल्हन बनी यामी

सिंपल वेडिंग में काफी खूबसूरती से यामी गौतम ने खुद को कैरी किया था। रेड साडी वाला यामी का ये लुक काफी बेहतरीन था, जिसको आप भी अपने वेडिंग डे पर ट्राई कर सकती हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement