For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

अयोध्या में राम मंदिर के साथ इन जगहों के भी करें दर्शन: Places to Visit in Ayodhya

10:30 AM Oct 26, 2023 IST | Sanjaya Shepherd
अयोध्या में राम मंदिर के साथ इन जगहों के भी करें दर्शन  places to visit in ayodhya
Places to Visit in Ayodhya
Advertisement

Places to Visit in Ayodhya: भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या का महत्व आदिकाल से ही रहा है। यही वजह है कि इस जगह को बहुत ही ज़्यादा धार्मिक और पवित्र माना गया है। कुछ साल पहले भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर बनाने का प्रस्ताव पास हुआ और उसका निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके लिए लोग अपनी श्रद्धा और आस्था दिखा रहे और लाखों रुपए के चंदे के ज़रिए मंदिर के निर्माण में सहयोग दे रहे हैं। सरयू नदी के तट पर बसा अयोध्या जितना पवित्र शहर है उतना ही कहीं मनमोहक। यही वजह है कि यह एक बहुत बड़े पर्यटन स्थल के रूप में उभर रहा है। अगर आप अयोध्या घूमने और  देखने का प्लान बना रहे हैं तो आपको इन तमाम मंदिरों में भी जाना चाहिए।

त्रेता के ठाकुर 

Places to Visit in Ayodhya
Places to Visit in Ayodhya-Thakur of Treta

यह अयोध्या का बहुत ही लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। देश दुनिया से आने वाले पर्यटक इस जगह पर जाते ही जाते हैं।  अयोध्या के नया घाट नामक जगह पर स्थित इस मंदिर को तक़रीबन 300 साल पहले राजा कुल्लू के द्वारा बनवाया  गया था। मंदिर में भगवान राम के अलावा माता सीता, हनुमान, लक्ष्मण, भरत और सुग्रीव की मूर्तियां स्थापित की गई हैं। इस मंदिर में मौजूद इन सभी मूर्तियों को काले बलुआ पत्थर से तराशा गया है। इस जगह को लेकर कई तरह मान्यतायें और विचार प्रचलित है। पौराणिक रूप से ऐसा माना जाता है कि इसी जगह पर भगवान राम ने अश्वमेध यज्ञ करवाया था। इस मंदिर के जीर्णोद्वार का श्रेय मराठा रानी अहिल्याबाई होल्कर को जाता है जिससे इसको एक नया रूप मिला। यह मंदिर वर्ष में केवल एक बार जनता के लिए खुला रहता है।

छोटी छावनी 

Places to Visit in Ayodhya-small camp Chhawani

अयोध्या में स्थित छोटी छावनी के रूप में प्रचलित इस जगह को वाल्मीकि भवन और मणिरामदास छावनी के रूप में भी लोग जानते हैं। यह अयोध्या में स्थित एक बहुत ही ख़ूबसूरत और शानदार पर्यटन स्थल है जिसकी वजह से लोगों की भीड़ रहती है। इस पूरी संरचना को सफेद संगमरमर से तैयार किया गया है जो देखने में बहुत ही ख़ूबसूरत लगता है। यदि आप अयोध्या घूमने का प्लान बनाते हैं तो इस जगह पर भी आपको जाना चाहिए। सुंदरता से भरपूर यह जगह निश्चित रूप से घूमने और देखने लायक है। इस जगह पर आपको कई गुफायें, बौद्ध, हिन्दू और जैन मंदिर देखने को मिल जायेंगे। इस जगह पर जाकर आप ना सिर्फ़ अपने आराध्य के दर्शन कर पायेंगे बल्कि इस जगह में समाहित महत्वपूर्ण और विस्तृत स्थापत्य कला को भी देख पाएँगे।

Advertisement

तुलसी स्मारक भवन 

Places to Visit in Ayodhya-Tulsi Memorial Building

तुलसी स्मारक भवन भी अयोध्या की एक बहुत ही लोकप्रिय और ख़ास जगह है। इस स्मारक की स्थापना 16वीं सदी में की गई थी। ऐसा कहा जाता है गोस्वामी तुलसीदास की स्मृति में स्थापित यह स्मारक उसी स्थान पर स्थित है जहां पर बैठकर उन्होंने रामचरित की रचना की थी। यह जगह धार्मिक रूप से नहीं बल्कि साहित्यिक और सांस्कृतिक रूप से भी अपना विशेष महत्व रखती है। इस जगह पर एक विशाल पुस्तकालय और अनुसंधान केंद्र भी बनाया गया है। इस जगह पर स्थित पुस्तकालय में आपको पढ़ने के लिए तरह तरह की किताबें मिल जायेंगी। अयोध्या अनुसंधान संस्थान में आपको साहित्यिक, सांस्कृतिक और इस जगह से जुड़ी तमाम तरह की आध्यात्मिक जानकारी मिल जाएगी। यह केंद्र तरह तरह की कला को भी प्रदर्शित करता है।

बहू बेगम का मकबरा 

Places to Visit in Ayodhya-Tomb of Bahu Begum

बहु बेगम का मकबरा फैजाबाद शहर के मकबरा रोड पर स्थित एक बहुत ही लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जिसे "पूर्व का ताजमहल" कहा जाता है। रानी दुल्हन बेगम उन्मतुज़ोहरा बानो की याद में बनवाया गया यह ख़ूबसूरत और अद्वितीय मकबरा शहर के सबसे ऊँचे स्मारक के तौर पर भी जाना जाता है। यह मक़बरा उनके पति नवाब शुजा-उद-दौला के द्वारा बनवाया गया था और अपनी गैर-मुगल स्थापत्य शैली के लिए जाना जाता है। इस जगह पर जाकर आपको अवधी वास्तुकला की झलक देखने को मिलती है। इस मकबरे में कुल तीन गुंबद हैं, आंतरिक भाग को बहुत ही बारीकी से डिज़ाइन किया गया, इसकी दीवारें और छत अद्भुत तरीके से बनाई गई हैं। वर्तमान में यह परिसर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के तहत एक संरक्षित स्थल है।

Advertisement

सरयू नदी 

Saryu River
Places to Visit in Ayodhya-Saryu River

हमारे देश में नदियों को जीवनदायिनी माना गया है। किसी ना किसी रूप में हम सब नदियों की पूछा करते हैं। यही कारण है कि सरयू नदी का भी अपना एक बहुत बड़ा और विशेष धार्मिक महत्व है। भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या इसी नदी के तट पर स्थित है जिसकी वजह से इसका धार्मिक महत्व कई गुना बढ़ जाता है। दूर दूर से आए पर्यटक इस नदी में स्नान करते हैं, ऐसी मान्यता है कि इस नदी में नहाने से मन में पवित्रता का भाव आता है। पाप मिट जाता है और इंसान के सभी दुख दूर हो जाते हैं। इस जगह पर स्नान करने से भगवान राम का भी आशीर्वाद मिलता है। आप भी यदि अयोध्या घूमने अथवा दर्शन के लिए आते हैं तो इस जगह पर स्नान करना नहीं भूले। इस जगह पर कई तरह के स्नान और धार्मिक पर्व का आयोजन होता है।

गुप्तार घाट 

Guptar Ghat
Guptar Ghat

अयोध्या में स्थित ऐसे कई घाट हैं जिनका अपना एक ख़ास महत्व है। इस जगह पर जाकर लोग स्नान, ध्यान और तरह तरह के धार्मिक कर्मकांड करते हैं। इसी तरह से सरयू नदी के तट पर स्थित गुप्तार घाट है जिसे लोग घग्गर के नाम से भी जानते हैं। यह अयोध्या का एक बहुत ही सुंदर और लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। जिसकी वजह से इस जगह पर सैलानियों का आवाजाही रहती है। ऐसा बताया जाता है कि यह घाट कभी कंपनी गार्डन का पड़ोसी हुआ करता था जिसे अब गुप्त घाट वन के रूप में अपनी पहचान मिल गई है। यह भी कहा जाता है कि इस स्थान पर भगवान राम ने कभी ध्यान किया था और नदी में 'जल समाधि' ली थी।

Advertisement

अयोध्या कैसे पहुंचे? 

एक लोकप्रिय धार्मिक स्थल होने के नाते अयोध्या सभी तरह के परिवहन के माध्यम से जुड़ा हुआ है। इस जगह पर आप सड़क मार्ग, रेल माध्यम से सीधे पहुंच सकते हैं। हवाई मार्ग से जाने वाले लोगों के लिए सबसे नज़दीकी हवाई अड्डा लखनऊ है जोकि देश के सभी प्रमुख शहरों से जुड़ हुआ है।

Advertisement
Tags :
Advertisement