For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

उत्तर भारत में ट्रेन से घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 5 पर्यटक स्थल: Places Visit by Train

03:00 PM Jul 26, 2023 IST | Pinki
उत्तर भारत में ट्रेन से घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 5 पर्यटक स्थल  places visit by train
Advertisement

Places Visit by Train: भारत में घूमने के लिए अनेकों पर्यटक स्थल हैं जो अपनी-अपनी खासियत के लिए मशहूर हैं। जितने आकर्षक ये पर्यटक स्थल हैं उतना ही सुहावना यहां तक पहुंचने का सफर है। भारत के हर कौने तक सड़क मार्ग, हवाई मार्ग और रेल मार्ग से पहुंचा जा सकता है। वैसे तो हवाई मार्ग कही भी पहुंचने के लिए सबसे आरामदायक साधन है लेकिन महंगा होने के चलते हर कोई हवाई मार्ग को नहीं चुन सकता है। ऐसे में पर्यटक स्थलों तक पहुंचने के लिए रेल यात्रा बेहद आरामदायक और रोमांचक साबित होती है। क्योंकि रेल यात्रा के दौरान अक्सर अनजान लोग भी दोस्त बन जाते हैं और रेल की हवादार खिड़कियां यात्रा को सुखमय बनती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको उत्तर भारत के 5 ऐसे पर्यटक स्थलों के बारे में बताएंगे जहां आप ट्रेन से घूमने जा सकते हैं और यात्रा का भरपूर मज़ा ले सकते हैं।

भारत में ट्रेन यात्रा निसंदेह असाधारण अनुभव प्रदान करती है। आपको जब भी मौका मिले ट्रेन की यात्रा जरूर करें। रेल यात्रा को अधिक सुखमय और आरामदायक बनाने के लिए आईआरसीटीसी से आपकी टिकट की प्री बुकिंग करवाएं। टिकट बुक करने से पहले ट्रेन यात्रा से जुड़े दिशानिर्देशों की जांच जरूर करें ताकि यात्रा के दौरान आपको किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। चलिए जानते हैं उत्तर भारत के 5 ऐसे स्थानों के बारे में जहां आप ट्रेन यात्रा का मज़ा ले सकते हैं।

उत्तर प्रदेश, वाराणसी

उत्तर प्रदेश के कई ऐसे स्थान हैं, जहां तक रेल यात्रा की सुविधा उपलब्ध है। ऐसे में महादेव की नगरी वाराणसी तक ट्रेन से पहुंचना बेहद सुखमय होगा। यहां की गंगा आरती और गंगा घाटों की भव्यता मंत्रमुग्ध करने वाली होती है। सुबह और शाम के समय यहां सनातन धर्म की संस्कृति अलौकिक नजर आती है। यहां तक पहुंचने के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन 'वाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशन' है।

Advertisement

राजस्थान, रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान

Rajasthan
Places Visit by Train - Rajasthan

वैसे तो सम्पूर्ण राजस्थान की खूबसूरती विश्वभर में चर्चित है। लेकिन सवाई माधोपुर में स्थित रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान देश के सबसे अच्छे बाघ अभयारण्यों में से एक है। यहां बाघ दर्शन के साथ यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल रणथंभौर किला भी देख सकते हैं। इसके साथ ही पदम झील के किनारे तरह-तरह के पक्षी भी दिखाई देते हैं। यहां तक पहुंचने के लिए सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन 'सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन' है।

उत्तराखंड, मसूरी

उत्तराखंड का पहाड़ी शहर मसूरी रंगबिरंगी इमारतों के चलते लोकप्रिय है। देवदारों के पेड़ों से घिरा ये शहर उन लोगों के लिए बेस्ट है, जो शांत छुट्टियां बिताना चाहते हैं। यहां लोग स्थानीय खानपान और सड़कों पर लंबी सैर का आनंद उठा सकते हैं। यहां निकटतम रेलवे स्टेशन 'देहरादून रेलवे स्टेशन' है।

Advertisement

चंडीगढ़, रॉक गार्डन

Chandigarh
Chandigarh

घूमने-फिरने के शौकीन लोग चंडीगढ़ न जाएं ऐसा हो ही नहीं सकता। युवाओं के लिए चंडीगढ़ आकर्षक का केंद्र है। पहाड़ियों के बीच स्थित चंडीगढ़ में वास्तुकल, शहरीकरण और प्राकृतिक सुंदरता का बेजोड़ मिश्रण है। लेकिन चंडीगढ़ के रॉक गार्डन की सुंदरता देखने लायक है। यहां का सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन 'चंडीगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन' है।

पंजाब, अमृतसर

पंजाब की संस्कृति अपने आप में बेहद आकर्षक है। यहां की संस्कृति जिंदादिली को दर्शाती है। अमृतसर में मौजूद स्वर्ण मंदिर पंजाब का सांस्कृतिक और आध्यात्मिक केंद्र है। अमृतसर जाने वाला हर व्यक्ति अपने दिन की शुरुआत स्वर्ण मंदिर में मत्था टेक कर ही करता है। यहां के ढाबे में मिलने वाले खाने का अपना ही स्वाद होता है। अमृतसर पहुंचने वाला निकटतम रेलवे स्टेशन 'अमृतसर जंक्शन रेलवे स्टेशन' है।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement