For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

उत्तर प्रदेश के इन खूबसूरत हिल स्टेशन का करें ट्रिप प्लान, कम बजट में हिमाचल प्रदेश जैसा मिलेगा अनुभव: Hill Station in Uttar Pradesh

06:30 PM Apr 22, 2024 IST | Sudhanshu Tiwari
उत्तर प्रदेश के इन खूबसूरत हिल स्टेशन का करें ट्रिप प्लान  कम बजट में हिमाचल प्रदेश जैसा मिलेगा अनुभव  hill station in uttar pradesh
Hill Station in Uttar Pradesh
Advertisement

Hill Station in Uttar Pradesh: अगर आपके पार्टनर को पहाड़ों में घूमना पसंद है तो कम बजट में यूपी के इन जगहों पर वीकेंड ट्रिप प्लान करें। अधिकतर लोग पहाड़ों और हरे-भरे जंगलों में घूमना पसंद करते हैं। गर्मियों की छुट्टियों में ज्यादातर लोग अपने परिवार के साथ पहाड़ों में घूमने जाने का ट्रिप प्लान करते हैं। कुछ लोग अकेले ही पहाड़ों में घूमने चले जाते हैं। लेकिन जो लोग नौकरी करते हैं, उन्हें छुट्टियां मिलने में समस्या होती है। तो वहीं कुछ लोगों का बजट कम होता है। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं उत्तर प्रदेश के कुछ ऐसे पहाड़ी इलाकों के बारे में, जहां आप कम बजट में 2 दिन के ट्रिप में हिमाचल प्रदेश की तरह ही खूबसूरत वादियों का आनंद ले सकते हैं।

Also read : दिल्ली में रहने वालों के लिए ये वीकेंड ट्रिप हो सकती है अच्छा विकल्प: Delhi Short Trips

गोखरगिरि पर्वत

Hill Station in Uttar Pradesh
Gorakhgiri Hill

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से सटे गोरखगिरि पर्वत के धार्मिक मान्यताओं के साथ-साथ बेहतरीन पर्यटक स्थल भी माना जाता है। इस पर्वत का इतिहास बहुत पुराना है। कहा जाता है कि इसी स्थान पर ऋषि गोरखनाथ ने अपने सातवें शिष्य सिद्धोदीपक के साथ तपस्या की थी। यह जगह पिकनिक के लिए बेहतर विकल्प है और ये जगह रॉक क्लाइम्बिंग के लिए मशहूर है।

Advertisement

आप अपने पार्टनर और परिवार के साथ इस जगह पर 2 से 3 दिन के लिए घूमने का प्लान कर सकते हैं। इस जगह तक पहुंचने में आपको 3 से 4 घंटे तक का सफर करना होगा। साथ ही यहां से ग्वालियर और प्रयागराज भी आसानी से पहुंच सकते हैं। यहां आप शिव जी कोटेश्वर मंदिर में भी जा सकते हैं। साथ ही आल्हा उदल चौक, राम कूर्द, बड़ी चन्द्रिका देवी मंदिर भी दर्शन कर सकते हैं।

पौराणिक कथाओं के अनुसार, वनवास काल के समय भगवान श्रीराम इसी पर्वत पर ठहरे थे और यहीं पर माता सीता द्वारा बनाई गई रसोईं आज भी यहाँ मौजूद है। यह पर्वत आयुर्वेदिक औषधियों का भंडार है। यहां पर अनगिनत औषधीय जड़ी बूटियां पाई जाती हैं।

Advertisement

गोवर्धन पर्वत

गोवर्धन पर्वत को गिरिराज नाम से भी जाना जाता है। गोवर्धन पर्वत की सुंदरता आपके ट्रिप को यादगार बना देगी। यह पर्वत मथुरा जिले में स्थित है और वृन्दावन से लगभग 21 किलोमीटर दूर है और अगर आप यहां घूमना चाहते हैं तो आपको वृन्दावन में रहने के लिए मुफ्त होटल भी मिल सकता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने वृन्दावन के लोगों को बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को उठा दिया था। यहां पर आप मानसी गंगा, दान घाटी जैसे जगहों पर भी जा सकते है।

मणि पर्वत और सुग्रीव पर्वत

Mani Parvat and Sugriva Parvat
Mani Parvat and Sugriva Parvat: Hill Station in Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में मणि पर्वत स्थित है। अयोध्या के मशहूर झूला मेला का मुख्य केंद्र मणि पर्वत है। कहा जाता है कि जब लक्ष्मण मूर्छितहो गए थे तब हनुमान जी संजीवनी बूटी के लिए पूरा पर्वत उठा कर ला रहे थे और तभी एक हिस्सा टूट कर इस स्थान पर गिरा था जिसका नाम मणि पर्वत रखा गया। मणि पर्वत के पास ही सुग्रीव पर्वत मौजूद है।

Advertisement

आपको कम बजट में उत्तर प्रदेश में ही अनेकों हिल्स स्टेशन के विकल्प हैं। जहां आप अपने पार्टनर के साथ ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement