For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

घर-ऑफिस की वर्किंग टेबल इन पौधों से सजाएं: Plants for Desk

05:30 PM May 29, 2023 IST | Rajni Arora
घर ऑफिस की वर्किंग टेबल इन पौधों से सजाएं  plants for desk
Plants for Desk
Advertisement

Plants for Desk: घर हो या ऑफिस वर्किंग टेबल पर हम रोजाना पढ़ते हैं या काम करते हैं। उस टेबल को अगर हरा-भरा बना दिया जाए तो उसका आकर्षण ही नहीं बढ़ेगा, आपको ऑक्सीजन भी काफी मिलेगी। आमतौर पर वर्किंग टेबल पर इतनी जगह नहीं होती कि उस पर बड़े गमले या बड़े पौधे रख सकें। इसलिए छोटे-छोटे ऐसे कई पौधे रख सकते हैं जिनकी जड़ें छोटी होती हैं और जिन्हें धूप की ज्यादा जरूरत नहीं होती।

ये इंडोर प्लांट खुली हवा और ब्राइट लाइट में लंबे समय तक अच्छी तरह चलते हैं। इन्हें छोटे-छोटे आकर्षक गमलों में लगा सकते हैं। या कोकोपीट में भी लगाए जा सकते हैं। ये पौधे देखने में तो आकर्षक होते हैं, साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। ये पौधे दिमाग को फ्रेश रखते हैं, एयर को प्यूरीफाई करते हैं, कंसंट्रेशन पाॅवर बढ़ाते हैं और पाॅजीटिव एनर्जी का संचार करते हैं।

जीजी प्लांट

Plants for Desk
Gigi Plant

टेबल पर रखने के लिए बहुत अच्छा पौधा है। इसे देखरेख की ज्यादा जरूरत नहीं होती। यह बहुत धीरे-धीरे ग्रो करता है इसलिए छोटे-छोटे गमलों में काफी समय तक रह सकता है। इसे शुरू में छोटे गमले में ही लगाना चाहिए। महीने में 2-3 बार पानी ही देना चाहिए।

Advertisement

एंथुरियम प्लांट

छोटे से गमले में लगने वाले एंथरियम के पौधे को भी ज्यादा धूप, पानी और फर्टीलाइजर की जरूरत नहीं होती है। इसमें फूल भी आते हैं जो काफी दिन तक खिले रहते हैं और सबका ध्यान अपनी ओर खींचते हैं। इसकी ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं पड़ती है।

पीस लिली

peace lily
peace lily

टेबल पर रखने वाला बेहतरीन पौधा है। पीस लिली का पौधा पूरा साल हरा-भरा रहता है। इसमें मार्च से सितंबर तक सफेद रंग के फूल आते है। इसकी चमकदार पत्तियों के कारण आकर्षक पौधा है। पानी की ज्यादा जरूरत नहीं होती, केवल मिट्टी में नमी को बनाए रखना जरूरी है। इस पौधे की खासियत है कि जब इसे पानी की जरूरत होती है, तो इसके पत्ते नीचे की ओर झुक जाते हैं। ऐसे में पानी स्प्रे से देना बेहतर है। गीले कपड़े से पौंछने पर इसके पत्तों में जान आ जाती है। अगर पौधे को हल्की धूप मिलती है तो यह बहुत जल्दी ग्रो करता है और फूल जल्दी आते हैं।

Advertisement

ड्रेसीना

कलरफुल आकर्षक पत्तियों वाला यह पौधा भी धीरे-धीरे बढ़ता है। जब यह पौधा छोटा होता है, आप घर के अंदर किसी भी टेबल पर रख सकते हैं। इसे कटिंग से भी लगाया जा सकता है। ब्राइट लाइट में अच्छी तरह विकसित होता है।

ज़ेबरा हॉवर्थिया

zebra haworthia
zebra haworthia

इसकी पत्तियों पर जेबरा की लाइन का पैटर्न होता है जो देखने में बहुत आकर्षक लगता है। इसकी जड़ों से छोटे-छोटे बेबी प्लांट निकलते हैं जिससे यह पौधा अपने आप मल्टीप्लाई होता रहता है। गर्मी के मौसम में इस पर फूल भी आते हैं जो उसकी खूबसरत लगते हैं। इसके पौधे को छोटे से गमले में लगाकर अपनी टेबल को सजाया जा सकता है।

Advertisement

लकी बैम्बू प्लांट

मिट्टी के अलावा छोटे-से कांच के वाॅटर बाउल में भी आसानी से ग्रो हो जाता है। इसका पानी बार-बार बदलने की भी जरूरत नहीं होती, 4-5 दिन में बदल सकते हैं। आप बाउल में जैल वाली बाॅल भी डाल सकते हैं। इस पौधे को वास्तु के हिसाब से सुबह माना जाता है।

सिंघोनियम प्लांट

singonium plant
singonium plant

टेबल पर रखने के लिए यह बहुत अच्छा ऑप्शन है। देखने में सुंदर लगता है लेकिन इसे देखरेख की ज्यादा जरूरत नहीं होती। इसमें कम ऊंचाई के और कलरफुल पत्तियों वाले पौधे भी होते हैं। छोटे-छोटे गमले में भी यह कई महीने तक चल जाते हैं। खिड़की के पास रखी टेबल पर यह अच्छी तरह बढ़ते हैं।

स्नैक प्लांट

कई वैराटियों में मिलने वाला स्नैक प्लांट घर के अंदर रखा जाने वाला बेहतरीन पौधा है। सप्ताह में एक या दो बार पानी देने की जरूरत होती है। ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती। धीरे-धीरे मल्टीप्लाई होते रहते हैं।

मनीप्लांट

इसे छोटे-से गमले या वाॅटर पाॅट में लगाकर अपनी टेबल पर रख सकते हैं। ये कई वैराइटी में आते हैं। छोटे गमले में लगे होने के कारण इनके पत्ते छोटे रहते हैं। एयर प्यूरीफाई करने में मदद करते हैं।

जैड प्लांट

ज्यादा देखरेख और पानी के बिना, लंबे समय तक चलने वाला सैकुलेंट पौधा है। घर के लिए यह प्लांट लक्की माना जाता है। छोटी-मोटी और गोल पत्तियों से आसानी से ग्रो हो जाता है। इसे छोटे गमले में आसानी से टेबल पर रखा जा सकता है।

वंडरिंग ज्यू प्लांट

इसे भी छोटे-से गमले या वाॅटर पाॅट में लगाया जा सकता है। कलरफुल पत्तियों वाला यह पौधा आसानी से कटिंग से लग जाता है। टेबल को कलरफुल लुक देता है।

पोलका डाॅट

यह एक और खूबसूरत पौधा है। इसकी हरी पत्तियों पर छोटे-छोटे कलरफुल स्पाॅट्स होते हैं। इनकी पत्तियां और जड़े छोटी होती हैं। ज्यादा ऊंचाई में नहीं बढ़ता। इसलिए इनके एक या दो वैराइटी के पौधे छोटे से गमले में लगाकर अपनी टेबल को आकर्षक बना सकते हैं।

एलोसिया

टेबल की शोभा बढाने वाला यह पौधा है। इसकी पत्तियां काफी चमकदार और आकर्षक होती हैं। यह भी धीरे-धीरे बढ़ता है। जैसे-जैसे पौधा बड़ा होता है, इसकी पत्तियों का रंग और आकार बदलता रहता है। यह पौधा कटिंग से भी लगाया जा सकता है। गर्मी के मौसम में इसकी ग्रोथ ज्यादा होती है।

Advertisement
Tags :
Advertisement