For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

मच्छरों का घर में बढ़ गया है आतंक, तो ये पत्ते दिला सकते हैं छुटकारा: Plants For Get Rid Mosquitoes

05:30 PM May 27, 2023 IST | Vandana Pandey
मच्छरों का घर में बढ़ गया है आतंक  तो ये पत्ते दिला सकते हैं छुटकारा  plants for get rid mosquitoes
Plants For Get Rid Mosquitoes
Advertisement

Plants For Get Rid Mosquitoes: गर्मियों का मौसम आते ही एक बड़ी समस्या होती है मच्छरों की। इनका आंतक दिन पर दिन बढ़ता ही चला जाता है। अगर इस मौसम के साथ थोड़ी सी बारिश हो जाए, तो इन मच्छरों को कंट्रोल करना और भी मुश्किल हो जाता है। इस सीजन में घर से निकलना भी बहुत मुश्किल हो जाता है। शाम के वक्त घर से निकलते ही बहुत सारे मच्छर आपको घेर सकते हैं।

यह भी देखें-डिलीवरी के बाद सेक्‍सुअल लाइफ को रखना चाहते हैं सही, तो अपनाएं ये खास टिप्‍स

लेकिन अपने घर पर तो आप इन जालिमं मच्छरों का खात्मा कर सकते हैं। हालांकि बाजार में इनसे बचने के लिए कई तरह की क्रीम्स और कॉइल्स मौजूद हैं। इन कॉइल्स का धुआं काफी परेशान करने वाला होता। आप कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से भी जालिम मच्छरों को घर से भगा सकते हैं।

Advertisement

इसके लिए आपको अपने घर में ही मौजूद कुछ पत्तों की मदद लेनी होगी। आइए आज इस आर्टिकल में हम आपको मच्छरों को आपके घर से कोसों दूर भगाने वाले पत्तों के बारे में बताते हैं।

तुलसी की पत्तियों से भगाएं मच्छर

Plants For Get Rid Mosquitoes
drive away mosquitoes with basil leaves

तुलसी के पौधे का हिंदू धर्म में काफी महत्व है। इसके अंदर कई महत्वपूर्ण औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए वरदान से कम नहीं हैं। इसके साथ ही ये आपको मच्छरों की समस्या से भी राहत दिला सकते हैं। इस समस्या से बचने के लिए अपने घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाएं। मच्छरों को तुलसी की महक पसंद नहीं होती।

Advertisement

इस पौधे में ऐसे कंपाउंड होते हैं, जो मच्छरों के लार्वा खत्म कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको मच्छरों ने काट लिया है, तो रैशेज और चकत्ते खत्म करने के लिए भी आप उस पर तुलसी के पत्तों को पीसकर लगा सकते हैं।

लहसुन के पत्तियां उगाएं

अगर आपको गार्डनिंग का शौक है, तो आप अपने घर के आंगन में या किसी छोटे पॉट में घर के अंदर ही लहसुन उगा सकते हैं। दरअसल इसकी पत्तियों की महक से मच्छर दूर भागते हैं। इसके पत्तों में एलिसिन कंपाउंड पाया जाता है, जो मच्छरों को दूर भगाने का काम करता है।

Advertisement

इसके अलावा आप इसकी पत्तियों को सूखाकर जला सकते हैं। इससे भी मच्छर भाग जाते हैं। आप इसका रिपेलेंट बनाने के लिए इसकी पत्तियों को पीसकर उसे पानी और कुछ एसेंशियल ऑयल के साथ घर में स्प्रे कर सकते हैं।

पुदीना की पत्तियां आएंगी काम

mint-leaves
mint leaves

इन पत्तों में कीट-विरोधी गुण पाए जाते हैं। ये आपकी बॉडी को रिफ्रेश करने के साथ-साथ आपके घर को भी फ्रेश रखने का काम करता है। इसके इस्तेमामल से मच्छरों को भी भगाया जा सकता है। इसे आप अपनी बालकनी और किचन गार्डन में लगा सकते हैं। इसके अलावा मच्छरों के काटने पर आप इसका तेल भी बॉडी पर लगा सकते हैं।

लेमनग्रास की पत्तियां

इन पत्तों के अंदर सिट्रसी और तेज महक होती है, जो मच्छरों को भगाने के लिए बेस्ट है। इसके लिए आपको अपने गार्डन में लेमनग्रास का पौधा जरूर लगाना चाहिए।

लैवेंडर की पत्तियां

lavender leaves
lavender leaves

इसकी खूशबू बहुत ही स्ट्रॉन्ग होती है, जो मच्छरों को दूर भगाने का काम करती है। इसे आप अपने घर के गार्डन में लगा सकते हैं। इसके अलावा इसका तेल स्प्रे करके भी आप इन्हें भगा सकते हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement