For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

इन 5 पौधों में खुशबू के साथ जुड़े हैं सेहत के लाभ: Plants For Health

11:00 AM Mar 18, 2023 IST | Yasmeen Yasmeen
इन 5 पौधों में खुशबू के साथ जुड़े हैं सेहत के लाभ  plants for health
Advertisement

Plants For Health: घर में एक भीनी सी खुशबू भला किसे पसंद नहीं होती। कई बार हम घर में महक के लिए रुम फ्रैशनर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आप अपने घर के पौधों से ही घर को महका सकती हैं। इन पौधों की खासियत ये है कि यह सिर्फ घर को महकाने का ही काम नहीं करते बल्कि सेहत को भी बहुत फायदे पहुंचाते हैं। इस आर्टीकल में हम आपको उन पौधों के बारे में बता रहे हैं जो घर को महकदार करने के साथ आपकी सेहत को दुरुस्त करने के लिए लाभदायक हैं।

यह भी देखे-ऐसे पौधे जिनसे हमे सकारात्मक ऊर्जा मिलती है

गुलाब(Rose)

Plants For Health
Plants For Health-Rose Plant

अगर खुशबू वाले फूलों की बात होगी तो सबसे पहले नाम गुलाब का ही आएगा। अपनी खुशबू की वजह से इसे फूलों का राजा भी कहा जाता है। वैसे तो जब भी हम गुलाब के बारे में सोचते हैं तो लाल गुलाब की कल्पना हमारे जेहन में आती है लेकिन इसका हर रंग खूबसूरत है, खासतौर से गुलाबी। इसकी खुशबु आपके दिमाग तक पहुंचती है। इसमें विटमिन ए, बी 3, सी, डी और ई से भरपूर होता है। विटमिन सी इसमें काफी ज्यादा होता है इसलिए इसका इस्तेमाल डायरिया में करना फायदेमंद होता है। इसमें फ्लवोनोइड्स, बायोफ्लवोनोइड्स, सिट्रिक एसिड, फ्रक्टोज, मैलिक एसिड, टैनिन और जिंक भी होता है।

Advertisement

रात रानी(Queen of the Night)

इस पौधे पर लगने वाले फूलों की खुशबु में एक अजीब सा सम्मोहन होता है। रात को जब इसके फूल खिलते हैं तो पुरे वातावरण में इसकी खुशबु फूल जाती है। आपको पता है कि इस पौधे को चांदनी भी कहा जाता है। इस पौधे की महक जितनी अच्छी होती है इसके छोटे-छोटे फूल उतने ही खूबसूरत होते हैं। रातरानी के फूल और उसके पत्ते सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इनमें इम्यूनिटी बूस्टर इथेनॉल है। इसका इस्तेमाल आप सर्दी, खांसी बुखार में करते हैं तो यह आपको फायदा करेगा। इसके अलावा इससे डेंगू, मलेरिया, निमोनिया और चिकनगुनिया से भी आराम मिलता है।

मोगरा(Arabian Jasmine)

Jasmine
Jasmine Plant

इस खुशबू वाले पौधे को मोगरा भी कहा जाता है। इसकी खास बात है कि ये सूरज ढलने के बाद खिलता है। अगर आपके पास जगह है तो आप इसे गार्डन में एक झाड़ी के तौर पर लगा सकते हैं। वरना यह गमलों में भी आसानी से उगता है। जब शाम को इसके हरे पत्तों को फूल ढक देते हैं और जब हवा चलती है तो उसके साथ वह खुशबू का झोंका भी आता है। मोगरा के फूलों से बनी चाय का सेवन करने से आपकी डायबटीज कंट्रोल में रहती है। इसके अलावा अगर आपको नींद नहीं आने की समस्या है तो भी आप इसकी चाय का सेवन करें। इससे पेट दर्द और मसल्स के पेन में भी आपको राहत मिलेगी।

Advertisement

लैवेंडर (Lavender)

अपनी महक की वजह से लैवेंडर को बहुत पसंद किया जाता है। इसकी भीनी सी एक खुशबू होती है। यह पौधा आपका थोड़ा प्यार और बहुत सारी केयर मांगता है। इसकी खुशबू जितनी अच्छी है इसका पौधा देखने में उतना ही खूबसूरत है। इसके फूलों का बैंग्नी रंग बहुत अट्रैक्टिव है। सेहत से जुड़े इसके फायदे भी कम नहीं है। यह आपकी मेंटल हेल्थ के लिए भी अच्छा काम करता है। इसके अलावा आंतों में सूजन डायरिया में भी यह फायदेमंद है। इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसका इस्तेमाल करने से आपकी इम्यूनिटी बेहतर होती है। अगर आपके सिर में बार-बार जूएं होती हैं तो इस तेल का इस्तेमाल करके देखें। इसके फूलों को आप पानी में डालकर नहाएं। आप खुद को बहुत लाइट सा फील करेंगे।

मधुमालती(Madhumalati)

Madhumalati
Madhumalati Plant

मधुमालती को अगर सही जगह मिले तो यह खूब फलती-फूलती है। इसके फूल लाल, गुलाबी जैसे गुच्छों में खिलते हैं। इन फूलों में एक भीनी सी महक होती है। सबसे बड़ी बात यह लगने में आसान हैं और इन्हें और इन्हें खास देखभाल की जरुरत भी नहीं होती। इसके फूलों की खास बात है कि यह रंग बदलते हैं। पहले दिन इसके फूल सफेद रंग के होते हैं। दूसरे दिन वही फूल गुलाबी रंग में बदल जाते हैं और तीसरे दिन गाढ़े लाल रंग में। अगर आपको वाइट डिस्चार्ज की प्रॉब्लम है तो आपको मधुमालती के पत्ते और इसके फूलों का रस पीना चाहिए। इसके अलावा पेट का भारीपन भी इससे ठीक होता है। डायबिटीज और सर्दी-जुकाम में भी यह उपयोगी है। इसके पत्तों और फूलों को पानी में उबालें। जब पानी आधा रह जाए तो इस रस को पी लें।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement