For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

आपके भी दांतों में जमता है प्लाक, जानिए कैसे रोकें: Plaque Remedy

08:00 AM Apr 07, 2024 IST | Nidhi Goel
आपके भी दांतों में जमता है प्लाक  जानिए कैसे रोकें  plaque remedy
Plaque
Advertisement

Plaque Remedy: बच्चे हो या बड़े सभी में दांतों में समस्या आजकल दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। दांतों में प्लाक जमने की भी ये एक आम समस्या है यह दांतों को काफी प्रभावित करता है। इसमें दांतों को काफी नुकसान पहुुंचता है। जिसके कारण आपको दांतों में दर्द, सूजन और ठंडा लगना होता है। आपको खाना खाने में बेहद परेशानी होती है। और यदि आपने इसको नजरअंदाज कर दिया तो समस्या बहुत गंभीर हो जाती है।

Also read : दांतों को साफ करने में कारगर है धागा तकनीक: Flossing Benefits

दांतों में क्यों होती है प्लाक की समस्या

दांतों में प्लाक तब जमता है जब आप सारे दिन कुछ न कुछ खाते रहते है और कुल्हा भी नहीं करते है। ऐसी स्थिति में ये खाद्य पदार्थ दांतों में जमना आरम्भ हो जाते हैं। साथ ही आप बहुत ज्यादा मीठा खाते है और मीठा अक्सर दांतों में चिपक जाता है। या यूं कहे कि खाद्य पदार्थ के छोटे-छोटे कण मुंह में चिपक जाते है तो इससे बैक्टीरिया उत्पन्न होने लगते है। ये बैक्टीरिया खाद्य पदार्थों के अवशिष्टों को खोजते हैं और उन्हें खाते हैं, जिससे एसिड उत्पन्न होता है जो दांतों की ऊपरी सतह को नुकसान पहुंचा सकता है, जिसे प्लाक कहा जाता है, जो एक पहले हल्के पीले रंग की परत की तरह नजर आता है।

Advertisement

प्लाक को कैसे रोकने के उपचार

Plaque Treatment
Plaque Treatment
  • प्लाक को रोकने के लिए दिन में से दो बार दांतों को अच्छी तरह ब्रश करें और खासकर जब आप मीठा खाते है तो उसके बाद ब्रश कर लें या फिर कुल्ला कर लें। हर दिन दो मिनट के लिए दांतों को ब्रश करने की सलाह दी जाती है।
  • ब्रश करते समय आपको फ्लॉस करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि दांतों में कोने में ब्रश पहुंच नहीं पाता है। लेकिन फलॉस करने से दांतों बीच में से गंदगी निकल जाती है।
  • वैसे गंदगी को निकालने के लिए ब्रश और फ्लॉस के साथ माउथवॉश भी करने के लिए कहा जाता है। जब आप मीठा खाएं तो उसके बाद माउथवॉश कर लें। आप हर्बल माउथ वॉश भी ले सकते है। इनके साइड इफेक्ट नहीं होत है।
  • साथ ही आपको अपना डेंटल चेकअप करवाते रहना चाहिए। साल में कम से कम दो बार तो आपका डेंटल चेकअप अनिवार्य है जिसमें आपको पता चल जाएं कि आपके दांतों में कोई समस्या तो नहीं है।
  • एक अच्छा टूथब्रश महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है तो जरूरी है कि आप अपना ब्रश सही से ले। क्योंकि ब्रश दांतों के बीच में प्रॉपर तरीके से जा पाए और दांतों की सफाई हो पाए।

प्लाक से होने वाली समस्याएं

  • प्लाक से बैक्टीरिया और एसिड उत्पन्न होता है। ये एनमेल को कमजोर बना देता है जिससे कैविटी पैदा हो जाती है।
  • आपके मुंह से सड़ान टाइप की बदबू आने लगती है। आप किसी पास यदि खड़े होते है तो लोग आपसे दूर भागने लगते है। क्योंकि प्लाक एक तरह से दांतों में सड़ान पैदा करता है।

(दांत चिकित्स नवीन अरोड़ा से बातचीत पर आधारित)

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement