For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

ब्लेंडर की मदद से घर पर तैयार करें ये 5 रेसिपी: Bladder-Friendly Recipes

01:30 PM Apr 04, 2024 IST | Nikki Mishra
ब्लेंडर की मदद से घर पर तैयार करें ये 5 रेसिपी  bladder friendly recipes
Recipes With Blender
Advertisement

Bladder-Friendly Recipes : आज के समय में लगभग हर व्यक्ति के किचन में ब्लेंडर या मिक्सर होता है। अधिकतर महिलाएं इन ग्राइंडर का प्रयोग मसाले या फिर चटनी पीसने के लिए करती हैं। इससे घंटों को काम मिनटों में हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन ब्लेंडर की मदद से आप घर पर कई तरह की रेसिपीज भी बना सकते हैं। कोल्ड कॉफी से लेकर मेयोनीज तक ब्लेंडर की मदद से बनाना काफी आसान हो जाता है। आइए जानते हैं ब्लेंडर की मदद से घर पर बनने वाली चीजें कौन-कौन सी हैं?

Also read : गर्मी में सामान्य सोडे की जगह बनाए ड्रैगन फ्रूट सोडा,इस आसान रेसिपी से करें सिर्फ 5 मिनट में तैयार

Peanut Butter
Peanut Butter

मार्केट में मिलने वाला पीनट बटर बच्चों को काफी पसंद होता है। इन बटर को आप घर पर भी मिनटों में तैयार कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले पीनट को रोस्ट करके छील लें। फिर इसे ग्राइंडर की मदद से ग्राइंड कर लें। ध्यान रखें कि ग्राइंड करते समय आपको बीच-बीच में रुककर इसे मिक्स करने की जरूरत होती है। साथ ही थोड़ा सा पानी भी मिक्स कर सकते हैं।

Advertisement

Soup
Soup

तरह-तरह के सूप को तैयार करने के लिए भी आप ब्लेंडर का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने पसंदीदा सब्जियों या फिर टमाटर को उबाल लें और फिर ब्लेंडर में पीसकर इसमें थोड़ा सा काली मिर्च और घी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

Pancake
Pancake

ब्लेंडर की मदद से आप अपने पैन केक को काफी ज्यादा स्पंजी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए एक बर्तन में पैन केक के सभी सामग्री को डालकर अच्छे से ब्लेंड कर दें। ब्लेंडर की मदद से सभी चीजें काफी अच्छे से मिक्स हो जाती हैं, जिससे आपका पैनकेक काफी ज्यादा सॉफ्ट और स्पंजी बनता है।

Advertisement

cold coffee
cold coffee

गर्मियों में कोल्ड कॉफी पीना लगभग हर व्यक्ति को पसंद होता है। इस सीजन में आप अपने घर में सभी को स्वादिष्ट कोल्ड कॉफी सर्व कर सकते हैं। इसके लिए बस 1 बर्तन में कॉफी, चीनी और दूध डालकर अच्छे से ब्लेंड कर लें। लीजिए आपकी झागदार कोल्ड कॉफी तैयार है। यह काफी ज्यादा सॉफ्ट और पपीदार होती है।

Mayonez
Mayonez

ब्लेंडर का प्रयोग करके आप मेयोनीज भी घर पर तैयार कर सकते हैं। आपको बस एक बर्तन में 2 अंडे की जर्दी, सरसों का तेल, 1 छोटा चम्मच व्हाइट विनेगर, 1 नींबू का रस मिक्स करके इसे करीब 10 मिनट तक अच्छे से ब्लेंड करना है। लीजिए स्वादिष्ट मेयोनीज तैयार है। आप चाहे तो पनीर और काजू का इस्तेमाल करके भी मेयोनीज तैयार कर सकते हैं।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement