For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

प्रियंका चोपड़ा के भाई ने तीसरी बार की सगाई, जानें कौन है होने वाली दुल्हन: Siddharth Chopra Engagement

03:08 PM Apr 03, 2024 IST | Sapna Jha
प्रियंका चोपड़ा के भाई ने तीसरी बार की सगाई  जानें कौन है होने वाली दुल्हन  siddharth chopra engagement
Siddharth Chopra Engagement
Advertisement

Siddharth Chopra Engagement: प्रियंका चोपड़ा इन दिनों परिवार के साथ भारत आई हुई हैं। प्रियंका होली के समय से ही भारत में हैं। वह ईशा अंबानी के होली पार्टी में नजर आई और उसके बाद भी वह कई पार्टी फंक्शन में दिखी हैं। इस बार प्रियंका एक खास वजह से स्वदेश आई हैं। ये खास वजह है उनके भाई की रोका सेरेमनी। सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय ने दो अप्रैल को रोका किया है। इस मौके पर केवल परिवार के खास सदस्य ही शामिल हुए थे। नीलम उपाध्याय ने अपने इंस्टाग्राम पर रोका सेरेमनी तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनों कपल बेहद कोजी होते हुए दिख रहे हैं। प्रियंका, निक और इनकी बेटी तीनों ट्रेडिशनल कपड़े में बेहद सुंदर लग रहे थे।

Also read: परिणीति चोपड़ा का पहला म्यूजिक कॉन्सर्ट, राघव ने किया रिएक्ट: Parineeti Music Concert

Advertisement

नीलम उपाध्याय का जन्म 5 अक्टूबर 1993 में मुंबई में हुआ था। नीलम तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने साल 2012 में तेलुगु फिल्म मिस्टर 7 में अपनी अदाकारी का जवान बिखेरा था। उन्होंने एक्टिंग के दम पर ही अपनी पहचान बनाई। पिछले 9 सालों से नीलम फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा भी एक फिल्म निर्माता है।

रोका सेरेमनी की जो भी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उसमें कहीं भी परिणीति और उसके परिवार वाले नहीं दिखें। बता दें कि प्रियंका भी परिणीति की शादी में शामिल होने भारत नहीं आई थी। मन्नारा चोपड़ा और उनकी बहन इस रोका सेरेमनी में दिखाई दिए लेकिन परि​णिती चोपड़ा किसी भी पारिवारिक फंक्शन में नजर नहीं आ रही है। इसे लग रहा है कि इनके बीच कुछ अनबन चल रही है। प्रियंका और परिणिती चचेरी बहनें हैं। परिणीती आजकल फिल्म 'चमकीला' को लेकर सुर्खियों में है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement