For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

प्रोटीन शरीर को पहुंचा सकता है नुकसान, जरा संभलकर करें सप्लीमेंट्स का सेवन: Protein Supplements Effects

09:00 AM May 25, 2024 IST | Sudhanshu Tiwari
प्रोटीन शरीर को पहुंचा सकता है नुकसान  जरा संभलकर करें सप्लीमेंट्स का सेवन  protein supplements effects
Protein Supplements Effects
Advertisement

Protein Supplements Effects: अधिकता किसी भी चीज की खराब होती है। हमारे जीवन से जुड़ी किसी भी चीज की अधिकता परेशानी का कारण बनती है। हमारे शरीर में भी ऐसा ही होता है। किसी तत्व की अधिकता के कारण हमें कई तरह की बीमारियां भी हो सकती हैं। वहीं अगर यही तत्व सीमित मात्रा में हों तो हमारी शरीर मजबूत बनता है। प्रोटीन एक ऐसा ही पोषक तत्व है जो हमारे शरीर में सीमित मात्रा में हो तो हम स्वस्थ रहते हैं। वहीं अगर यह अधिक मात्रा में हो तो हमें कई बीमारियां घेर लेती हैं। ऐसे में प्रोटीन बढ़ने से रोकने की कोशिश करनी चाहिए।

प्रोटीन हमारी त्वचा से लेकर बाल, आंखों और मसल्स के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में यह जरूरी है कि हमारे शरीर में प्रोटीन की मात्रा बनी रहे। प्रोटीन एक आवश्यक पोषक तत्व है जो हमारे शरीर के स्वास्थ्य और फंक्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रोटीन 20 अलग-अलग अमीनो एसिड से बने होते हैं, जो विभिन्न तरीकों से एक साथ काम कर सकते हैं। ऊतक की मरम्मत के अलावा, प्रोटीन एंजाइम और हार्मोन बनाने, आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली के कामकाज में सहायता करने, मांसपेशियों को बनाए रखने और न्यूरोलॉजिकल प्रदर्शन का समर्थन करने के लिए जिम्मेदार होते हैं। मगर इसकी अधिकता से शरीर को नुकसान भी पहुंचता है।

Also read : हाई-प्रोटीन बेडटाइम स्नैक से करें प्रोटीन की पूर्ति

Advertisement

पाचन संबंधी परेशानी

हमें कार्ब्स और फाइबर युक्त भोजन करने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए कि अधिक प्रोटीन युक्त भोजन या खाद्य पदार्थों के सेवन से पेट में एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्या बन जाती है। इसके साथ ही साथ पाचन संबंधी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। ऐसे में प्रोटीन की अधिकता पाचन संबंधी समस्या की बड़ी वजह बनती है।

मुहांसों की परेशानी

शरीर में प्रोटीन की अधिकता स्किन में सीबम प्रोडक्शन को ट्रिगर कर सकती है। इससे हमें मुहांसों की समस्या हो सकती है। इससे चेहरे पर बार-बार पिंपल्स होने लगते हैं। ऐसे में वे लोग, जिन्हें पिंपल्स की समस्या होती है उन्हें प्रोटीन के अधिक सेवन, प्रोटीन सप्लीमेंट्स के सेवन से बचना चाहिए। इनका प्रयोग सीमित मात्रा में करना चाहिए।

Advertisement

लिवर संबंधी परेशानी

Liver Problems
Liver Problems

जब शरीर में प्रोटीन अधिक होता है तो शरीर कीटोसिस की स्थिति में जा सकता है। यह परेशानी उत्पन्न कर सकता है। ऐसे में शरीर ऊर्जा के लिए वसा का उपयोग करने लगता है। इस स्थिति में खून में एसिड का स्तर बढ़ने लगता है। एसिड का बढ़ता स्तर लिवर के लिए परेशानी बन सकता है। इससे लिवर में सूजन होने के साथ ही साथ कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। प्रोटीन की अधिकता हमारे लिवर के लिए अधिक हानिकारक हो सकती है।

किडनी संबंधी परेशानी

प्रोटीन को फिल्टर करने में किडनी अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में अगर शरीर में प्रोटीन की अधिकता होती है तो किडनी को इसे फिल्टर करने में अधिक मेहनत करनी पड़ती है। इससे किडनी में समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। पेशाब का बार-बार आना, पेशाब में जलन होना शुरू हो सकता है। सबसे बड़ी समस्या किडनी फेल होनी की भी आ सकती है। हमें प्रोटीन सप्लीमेंट्स खाने से भी बचना चाहिए।

Advertisement

लो बीपी की परेशानी

अगर हमारे शरीर में प्रोटीन की अधिकता होती है तो यह हमारे ब्लड प्रेशर को भी डिस्टर्ब कर सकता है। यह हमारे ब्लड प्रेशर को कम कर सकता है। इससे हाइपोटेंशन की समस्या बनी रहती है। ऐसे में उन सभी को, जिन्हें लो-बीपी की समस्या रहती है उन्हें प्रोटीन के अधिक सेवन से बचना चाहिए। प्रोटीन सप्लीमेंट्स का प्रयोग भी सोच-समझकर करना चाहिए।

वजन कम होने की परेशानी

प्रोटीन हमारा वजन बढ़ाने में सहायक होता है। मगर जब यह सीमित मात्रा में होता है तब। अगर इसकी अधिकता हो जाती है तो इसकी वजह से वजन कम होना शुरू हो सकता है। वजन अचानक कम होने से शरीर में अन्य समस्याएं आ सकती हैं। ऐसे में वजन बढ़ाने के लिए प्रोटीन सप्लीमेंट्स खाने वाले लोग इसे ध्यान रखें कि इसकी मात्रा अधिक न होने पाए। अधिक मात्रा में आपका वजन घटना शुरू हो सकता है।

Advertisement
Tags :
Advertisement