For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

पुष्पा 2: द रूल (Pushpa 2: The Rule)

04:51 PM Apr 08, 2024 IST | Ankita A
पुष्पा 2  द रूल  pushpa 2  the rule
Advertisement

Pushpa 2: The Rule: अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2 (Pushpa 2) का धमाकेदार टीज़र 8 अप्रैल को रिलीज़ हो गया है। टीज़र में अल्लू अर्जुन ने साड़ी पहनी है और मां काली का अवतार लिया हुआ है। इस 1 मिनट 8 सेकंड के टीज़र में साफ दिख रहा है कि पुष्पा फिल्म का यह सीक्वल कुछ कमाल ही करेगा। यह टीज़र अल्लू अर्जुन के 42वें जन्मदिन के मौके पर जारी किया गया है।

साल 2021 में रिलीज हुई साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा (Pushpa) ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया था। इस फिल्म ने लोगों के दिल में एक अलग जगह बनाई थी, तभी से हर किसी को इस फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार हैI 8 अप्रैल को फिल्म के टीज़र से जुड़े पोस्टर्स अल्लू अर्जुन अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किए थे। एक नया पोस्टर उन्होंने शेयर किया था जिसमें त्रिशुल नज़र आ रहा है और उस पर लाल रंग का सिंदूर बिखरा है।

इससे पहले अल्लू अर्जुन ने एक और पोस्टर जारी किया था जिसमें एक पैर दिखाई दे रहा हैं और पैर में घुंघरू पहने हुए हैं। मेकर्स ने पोस्टर के साथ यह भी रिवील किया है कि आखिर इस फिल्म का टीजर 8 अप्रैल को रिलीज होने वाला है।

Advertisement

अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2-द रूल' 15 अगस्त, 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

मेकर्स ने रश्मिका मंदाना का भी पोस्टर लुक शेयर किया था। रश्मिका के बर्थ डे पर यह जारी किया था।

Advertisement

मेकर्स ने ऐसा इसलिए किया है, क्योंकि स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन की छुट्टियों के साथ लंबा वीकेंड पड़ता है। ऐसे में पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर नया रेकॉर्ड सेट कर सकती है।

Pushpa 2: The Rule Bollywood Movie

निर्देशकसुकुमार 
निर्मातानवीन, वाई रविशंकर और  सीवी मोहन
अभिनेताअल्लू अर्जुन,  रश्मिका मंदाना, फहाद फासिल, सुनील, धनञ्जय, विजय और राव रमेश
संगीतदेवी श्री प्रसाद
लेखकसुकुमार
रिलीज15 अगस्त, 2024
फिल्म शैलीमनोरंजन
भाषाहिंदी, कन्नडा, मलयालम, तामिल और तेलुगू
Pushpa 2 Bollywood Hindi Movie

पुष्पा 2 : द रूल Latest Video

पुष्पा 2 : द रूल अन्य विवरण

सिनेमेटोग्राफरमिरोस्लाव कुवा ब्रोज़ेक
संपादनकार्तिका श्रीनिवास और रुबेन
प्रोडक्शन हाउसमैत्री मूवी मेकर, मुट्टमसेट्टी मीडिया
म्यूजिक कंपनीटी-सीरीज़
पुष्पा २ अन्य विवरण

पुष्पा 2 : द रूल स्टार कास्ट

  • Allu Arjun as Pushpa Raj
  • Rashmika Mandanna as Srivalli, Pushpa Raj’s Wife
  • Fahadh Faasil as Bhanwar Singh Shekhawat IPS
  • Dhananjay Jolly as Reddy
  • Sunil as Mangalam Srinu
  • Rao Ramesh as Bhumireddy Siddappa Naidu
  • Anasuya Bharadwaj as Dakshayani
  • Ajay as Pushpa’s half brother
  • Sritej as Pushpa’s half brother
  • Mime Gopi Chennai Murugan

पुष्पा 2 : द रूल वीडियो

पुष्पा 2 - द रूल तस्वीरें

FAQ | पुष्पा 2 - द रूल

‘पुष्पा 2 - द रूल’ में कौन कौन से अभिनेता हैं?

Advertisement

‘पुष्पा 2 - द रूल’ फिल्म में मुख्य भूमिका में अल्लू अर्जुन और  रश्मिका मंदाना हैंI इनके अलावा फहाद फासिल, सुनील, धनञ्जय, विजय और राव रमेश भी इस फिल्म में नज़र आएंगेI

पुष्पा 2 - द रूल कब रिलीज होगी?

यह फिल्म सिनेमाघरों में 15 अगस्त ,2024 को रिलीज होगीI

क्या इस फिल्म में रणवीर सिंह भी हैं?

पुष्पा 2 - द रूल को लेकर ऐसी चर्चा हो रही है कि इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह भी नजर आ सकते हैंI

क्या इस फिल्म का टीजर आ गया है?

पुष्पा 2 - द रूल की शूटिंग कहाँ हुई है?

इस फिल्म की शूटिंग भारत में ही हुई हैI
Advertisement
Tags :
Advertisement