For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

रामायण फिल्म की तैयारियाँ कर रहे रणबीर का हॉट लुक वायरल,वीडियो में बेटी राहा भी खेलती दिखीं: Ranbir Kapoor Viral Video

12:24 PM Apr 09, 2024 IST | Sudhanshu Tiwari
रामायण फिल्म की तैयारियाँ कर रहे रणबीर का हॉट लुक वायरल वीडियो में बेटी राहा भी खेलती दिखीं  ranbir kapoor viral video
Ranbir Kapoor Viral Video
Advertisement

Ranbir Kapoor Viral Video: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर नितेश तिवारी की अपकमिंग मूवी "रामायण पार्ट 1" की शूटिंग फिल्म में राम की भूमिका निभा रहे अभिनेता रणबीर कपूर के साथ शुरू हो चुकी है। इस बीच सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से अभिनेता रणबीर कपूर की कुछ तस्वीरें और वीडियो लगातार वायरल हो रही हैं। इन वीडियो और तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है जैस अभिनेता रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म के लिए खूब पसीना बहा रहे हैं। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे एक वीडियो में वो एक्सरसाइज करते दिख रहे हैं। आपको बता दें डायरेक्टर नितेश तिवारी जा रही फिल्म रामायण का पहला पार्ट दिवाली 2025 तक बॉक्स ऑफिस में आने की उम्मीद है।

Also read : नितेश तिवारी की रामायण में राम से लेकर रावण तक का किरदार निभाएंगे ये कलाकार: Ramayan Star Cast

राहा की वीडियो हुई वायरल

रणबीर कपूर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल हुए इस वीडियो में अभिनेता रणबीर आगामी फिल्म रामायण के लिए ट्रेनिंग करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में रणबीर कपूर सबसे पहले वजन उठाते हैं उसके बाद कड़ी मेहनत करके पसीना बहाते दिख रहे हैं, वहीं पसीने से डूबे रणबीर कपूर फिर तैराकी के लिए स्विमिंग पूल में जाते हैं।

Advertisement

इस वीडियो में अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट की बेटी राहा भी खेलती हुई नजर आ रही हैं। बता दें वायरल वीडियो राहा कपूर ने एक सफेद कलर की फ्राक पहन रखी है, साथ में उनकी नैनी भी मौजूद हैं। इस वीडियो में अभिनेता रणबीर कपूर की पत्नी एक्ट्रेस आलिया भट्ट हाईक करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को अभिनेता रणबीर कपूर के ट्रेनर ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। वहीं यह वीडियो देखकर फैंस इस बात का अंदाजा लगा रहे हैं कि वीडियो किसी गाँव की है।

अभिनेता रणबीर कपूर का वर्क फ्रंट

अगर अभिनेता रणबीर कपूर के वर्क फ्रंट की बार करें तो आख़िरी बार रणबीर ब्लॉकब्लास्टर मूवी "एनीमल" में नजर आये थे। वहीं अब वह नितेश तिवारी की आगामी फिल्म "रामायण पार्ट 1" की शूटिंग करने में व्यस्त हैं।

Advertisement

आपको बता दें रामायण में अभिनेता रणबीर कपूर के अलावा साउथ की अभिनेत्री साईं पल्लवी माता सीता का रोल निभाती नजर आएँगी। वहीं साउथ के सुपरस्टार यश फिल्म में रावण का रोल करते नजर आयेंगे। इस फिल्म में लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह और सनी देवोल भी अहम किरदार करते दिखाई देंगे।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement