For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

बेकार के कपड़ों से प्लांट्स और पॉट को इस तरह सजाएं: Pot Cover With Old Clothes

05:30 PM Feb 03, 2024 IST | Nikki Mishra
बेकार के कपड़ों से प्लांट्स और पॉट को इस तरह सजाएं  pot cover with old clothes
Pot Cover With Old Clothes
Advertisement

Pot Cover With Old Clothes : घर में बेकार पड़े कपड़ों का इस्तेमाल अक्सर हम पोछा या फिर किचन में गर्म चीजों को पकड़ने के लिए करते हैं, जिसे बाद में हम फेंक देते हैं। वहीं, कुछ लोग ढेरों पुराने कपड़ों को फेंक देते हैं। अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं, तो आप अपना काफी नुकसान कर रहे हैं। आप सोच रहे होंगे ऐसा कैसे? तो बता दें कि आप इन पुराने कपड़ों का प्रयोग करके घर पर नया प्लांट्स पॉट या फिर प्लांट को डेकोरेट करने वाला पॉट तैयार कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे कपड़ों के पॉट्स के डिजाइन बताएंगे, जिसे बनाना आसान होगा। इसका प्रयोग आप कवर की तरह भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ खूबसूरत से डिजाइन्स -

Also read : घर के पुराने सामान को दें नया लुक और मेहमानों से पाएं तारीफ: Home Decor DIY

Cloth Pot Cover
Cloth Pot Cover

इस पॉट को देखकर आपको यकीन नहीं होगा कि ये एक पुराने कपड़े से बना है। इसे एक सांचे की मदद से या फिर सीमेंट में घोलकर पॉट का आकार दिया गया है, जो काफी सुंदर लग रहा है। इस तरह के डिजाइन वाले कई तरह के पॉट आप खुद से भी बना सकते हैं। इसमें आप अपना मनचाहा कलर भी एड कर सकते हैं। अगर आपके पास पुराना मोटा सा कपड़ा और थोड़ा सा सीमेंट पड़ा है, तो एक बार इसे जरूर ट्राई करें।

Advertisement

Jeans Cloth Pot Cover
Jeans Cloth Pot Cover

जींस के कपड़े से आप इसे तैयार कर सकते हैं। इसका प्रयोग पॉट के कवर के रूप में किया जा सकता है। इसके लिए अपने घर के फ्लावर पॉट का साइज चेक करें, इसके बाद जींस के कपड़ों को लंबे-लंबे रस्सी के आहार में तीन हिस्से में बांट लें। अब इसे गूथकर पॉट कवर तैयार करें। यह देखने में काफी अट्रैक्टिव लग सकता है। साथ ही आप किसी को गिफ्ट भी कर सकते हैं।

Jute Pot Cover
Jute Pot Cover

इस तरह का पॉट कवर आप घर पर खुद से ही तैयार कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको घर के किसी कोने में पड़े जूट की बोरी की जरूरत है, इसके बाद इसे आप अपने पॉट के साइज में काटकर कवप तैयार करें। अगर जूट का कपड़ा सिंपल है, तो आप रंगों से कुछ क्रिएटिविटी भी कर सकते हैं।

Advertisement

घर में बच्चे के बेकार पड़े जींस के पेंट का प्रयोग आप इस तरह से पॉट कवर के रूप में कर सकते हैं। इसके लिए आपको अतिरिक्त मेहनत करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। बस आपको एक सिंपल का छोटे आकार का पेंट लेना है और फिर अपने पॉट पर लगाकर बेल्ट और धागे की मदद से बांध देना है। यह डिजाइन वाकई में बेहद सुंदर और सिंपल लग सकता है।

Easy Cloth Pot Cover
Easy Cloth Pot Cover

बेकार और पुराने कपड़ों का प्रयोग आप घर पर पॉट कवर तैयार करने के लिए कर सकते हैं। इन डिजाइन्स के अलावा आपके पास कई अन्य अच्छे विकल्प हैं, जिसे आप इंटरनेट पर आसानी से देखकर ट्राई कर सकते हैं।

Advertisement

Advertisement
Advertisement