स्टोरीज
कथा-कहानी | लघु कहानीकविता-शायरीउपन्यास
ब्यूटी | स्किनहेयरमेकअप
फैशन | स्टाइल एंड टिप्सट्रेंड्स
एंटरटेनमेंट | बॉलीवुडसेलिब्रिटीटीवी कार्नरजरा हट के
खाना खज़ाना | रेसिपी
हेल्थ | दवाइयांफिटनेसवेट लॉसदादी माँ के नुस्खेप्रेगनेंसीटिप्स - Q/A
लव सेक्स | रिलेशनशिपQ&A
लाइफस्टाइल | होमपेरेंटिंगउत्सवट्रेवलमनीवेडिंगराशिफल

महिलाएं सुबह के आलस को कम करने के लिए अपनाएं ये 6 असरदार टिप्‍स: Reduce Morning Laziness

जो लोग दिन में अधिक काम करते हैं या एक ही रूटीन से बोर हो जाते हैं ऐसा अक्‍सर उनके साथ होता है।
09:30 AM May 28, 2023 IST | Garima Shrivastava
Reduce Morning Laziness
Advertisement

Reduce Morning Laziness: क्‍या आपको सुबह उठने में आलस आता है..क्‍या नींद पूरी होने के बावजूद भी शरीर थका हुआ महसूस होता है.. क्‍या आपका काम में मन नहीं लगता.. हम में से अधिकांश लोग इन सभी समस्‍याओं का सामना करते हैं, खासतौर पर महिलाएं। जो लोग दिन में अधिक काम करते हैं या एक ही रूटीन से बोर हो जाते हैं ऐसा अक्‍सर उनके साथ होता है। महिलाएं घर के काम, बच्‍चों को संभालने और ऑफिस की जिम्‍मे‍दारियों में इतनी मशगूल हो जाती हैं कि उन्‍हें अपने लिए समय ही नहीं मिलता। जिसके चलते वह सुबह के समय आलस और थका हुआ महसूस करती हैं। यदि आप भी ऐसा महसूस करती हैं तो ये असरदार टिप्‍स आपके काम आ सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

Advertisement

नींद का रूटीन बनाएं

create a sleep routine

अच्‍छी नींद के लिए सही टाइमटेबल का होना बेहद जरूरी है। महिलाओं को अपनी नींद पूरी करने के लिए सोने और जागने का एक सही रूटीन विकसित करना होगा। विशेषज्ञों के अनुसार जो समय के अनुसार नींद लेता है उन्‍हें थकान और आलस की समस्‍या नहीं होती। रूटीन बनाने से पर्याप्‍त नींद लेने का समय मिल जाता है साथ ही दिन के काम भी आसान हो जाते हैं। महिलाओं को कम से कम 6-8 घंटे की नींद लेनी चाहिए जिससे शरीर को एनजेर्टिक बनाए रखने में मदद मिलेगी।  

Advertisement

सोते समय गैजेट्स न देखें

रात के समय बहुत देर तक गैजेट्स देखने से आंखों को ही नहीं बल्कि मस्तिष्‍क पर भी प्रभाव पड़ता है। गैजेट्स देखने के बजाय संगीत सुनें या किताबें पढ़ें। इससे अच्‍छी और गहरी नींद आएगी और सुबह थकान महसूस नहीं होगी। आपको बता दें कि गैजेट्स से निकलने वाली ब्‍लू लाइट हमें देर तक जगाएं रखती है और नींद के हार्मोन मेलाटोनिन के स्‍त्राव को भी कम करती है। इससे नींद आने में परेशानी महसूस हो सकती है।

Advertisement

यह भी पढ़ें | Fexting Problem: क्यों आपको टेक्स्ट मैसेज पर नहीं झगड़ना चाहिए?

Advertisement

एक टू डू लिस्‍ट बनाएं

Make a to do list

दिन में आप किन चीजों को करना चा‍हते हैं उनकी एक टू-डू लिस्‍ट बनाएं। टू-डू चीजों की एक लिस्‍ट बनाने से आप आने वाले दिन के लिए सशक्‍त और प्रेरित महसूस करेंगे। इसके अलावा सोते समय कम क्‍या करना है इसकी चिंता भी काफी हद तक कम हो जाएगी। आप अपने दिन को बेहतर तरीके से मैनेज कर पाएंगे। साथ ही आप अपने लिए भी समय निकाल पाएंगे।

शांत भाव से करें शुरुआत

दिन की शुरुआत यदि अच्‍छे मन या भाव के साथ करें तो दिन आसान और एनर्जेटिक लगने लगता है। आप सुबह के समय 15 मिनट के लिए योग या ध्‍यान करने की कोशिश करें। इसके अलावा आप एक्‍सरसाइज करने का ऑप्‍शन भी चुन सकते हैं। इससे शरीर को स्‍फूर्ति और ऊर्जा प्रदान करने में मदद मिलेगी। अच्‍छे परिणाम देखने के लिए इसे अपने रूटीन में शामिल करें।

बोरिंग काम पहले करें

Do the boring work first

जो काम आपको चुनौतिपूर्ण और बोरिंग लगते हैं उन कामों को पहले करने का प्रयास करें। काम को करने के लिए पहले योजनाएं बनाए ताकि उसे सही ढंग से किया जा सके। जब आप सुबह सबसे पहले कठिन कार्यों को हल करते हैं तो आप दिन के अंत में प्रेरित और सशक्‍त महसूस करेंगे। इससे आपका मन एकाग्रचित होकर काम करेगा।

घड़ी के साथ चलें

हमारी अलार्म घड़ी का सबसे प्रिय बटन स्‍नूज कई बार नुकसानदायक हो सकता है। यदि आप अपनी नींद का आखिरी आधा घंटा खराब नींद के साथ बिताते हैं तो दिनभर काम करने की आपकी क्षमता पर गंभीर परिणाम पड़ सकता है। अपने जागने के समय से 90 मिनट पहले अलार्म सेट करें और जब आप जागना चाहते हैं तो अलार्म सेट करके 90 मिनट बाद आप एक अच्‍छी और तरोताजा सुबह की शुरुआत कर सकते हैं।

Tags :
grehlakshmilazinessReduce Lazinesswomenwomen health
Advertisement
Next Article