For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

बॉयफ्रेंड को भूल से भी ना बताएं ये बातें, रिश्ते में आ जाएगी खटास: Relationship Advice

06:30 PM May 16, 2023 IST | Mitali Jain
बॉयफ्रेंड को भूल से भी ना बताएं ये बातें  रिश्ते में आ जाएगी खटास  relationship advice
Relationship Advice
Advertisement

Relationship Advice: किसी भी रिश्ते में कम्युनिकेशन काफी अहम् होता है। दोनों पार्टनर के बीच की आपसी समझ का गहरा प्रभाव उनके रिश्ते पर पड़ता है। जब आप चीजों को बेहतर तरीके से समझते हैं और अपने पार्टनर को समझाते हैं तो इससे रिश्ते में हमेशा ही प्यार व सम्मान बना रहता है। लेकिन कभी-कभी यह देखने में आता है कि कम्युनिकेशन ही कपल्स के बीच की दूरी का कारण भी बन जाता है। मसलन, अगर आपने अपने पार्टनर से कोई बात कहीं और वह उन्हें पसंद नहीं आई तो इससे रिश्ते में खटास आ जाती है।

इसलिए, अपने बॉयफ्रेंड से कोई भी बात शेयर करने से पहले आपको एक बार विचार अवश्य कर लेना चाहिए। दरअसल, ऐसी कई बातें होती हैं, जिन्हें पार्टनर को बताना उचित नहीं माना जाता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ बातों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको अपने बॉयफ्रेंड से शेयर नहीं करना चाहिए-

तुम्हारा दोस्त काफी स्मार्ट है

Relationship Advice
Relationship Advice and Tips

जब आप अपने पार्टनर के साथ लंबे समय से रिलेशन में हैं तो यकीनन आप उनके दोस्तों से भी जरूर मिली होंगी। लेकिन कभी भी आपको अपने पार्टनर के सामने उनके दोस्तों की तारीफ नहीं करनी चाहिए। दरअसल, जब आप ऐसा करती हैं तो इससे पार्टनर के मन में एक इनसिक्योरिटी की भावना पैदा होती है। उन्हें यह लगता है कि आप उनसे ज्यादा उनके दोस्त को पसंद करती हैं। हो सकता है कि इससे आपके और आपके पार्टनर के बीच व पार्टनर और उनके दोस्तों के बीच के रिश्ते खराब हो जाएं।

Advertisement

परिवार की ना करें बुराई

कभी भी आपको अपने बॉयफ्रेंड के सामने उसके परिवार की बुराई नहीं करनी चाहिए। दरअसल, जब आप शादी से पहले ही उनके परिवार की कमियां गिनाना शुरू कर देती हैं तो इससे उनके दिमाग में एक नेगेटिव छवि बनती है। हो सकता है कि आपके पार्टनर को ऐसा लगने लगे कि आपके मन में उनके परिवार के लिए कोई सम्मान नहीं है। ऐसे में वह आपके साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने मसलन शादी करने से हिचकिचाएंगे। आपको हमेशा यह ध्यान रखना चाहिए कि प्यार भले ही दो लोगों के बीच होता है, लेकिन शादी दो परिवारों को आपस में जोड़ती है।

बार-बार एक्स की ना करें बात

यह बात सच है कि कपल्स को एक-दूसरे से अपने मन की हर बात शेयर करनी चाहिए। अगर आपका कोई पास्ट है तो उसे अपने पार्टनर को बताने में कोई समस्या नहीं है। लेकिन बार-बार उनके  सामने अपने एक्स पार्टनर की बातें करना अच्छा नहीं माना जाता है। मसलन, अगर आप अपने पार्टनर के साथ कहीं जाती हैं तो उन्हें कहती हैं कि आप अपने एक्स के साथ यहां पर आती थीं। तो ऐसे में उन्हें बुरा लगता है। हो सकता है कि वह यह सोचने लगे कि आप अपने पुराने रिलेशन से अभी तक बाहर नहीं आ पाई हैं और ऐसे में उन्हें अपने रिश्ते को लेकर एक अजीब सी इनसिक्योरिटी हो सकती है।

Advertisement

ना दें निजी जानकारी

अमूमन यह माना जाता है कि पार्टनर के बीच कोई भी बात सीक्रेट नहीं होनी चाहिए। लेकिन यह पूरी तरह से सच नहीं है। भले ही आप अपने बॉयफ्रेंड के कितनी भी करीब हैं, लेकिन फिर भी आपको अपनी पर्सनल डिटेल्स उनके साथ शेयर नहीं करनी चाहिए। मसलन, अपने सोशल मीडिया अकाउंट के पासवर्ड से लेकर लॉकर आदि का पासवर्ड या फिर अपने अकाउंट बैलेंस आदि के बारे में आपको बात नहीं करनी चाहिए। ऐसे में सामने वाले व्यक्ति के मन में लालच आ सकता है या फिर वह आपकी इस जानकारी का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए भी कर सकते हैं। किसी भी रिश्ते में आपको आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना चाहिए।

ना बताएं अपनी कमजोरियां

हर इंसान की अपनी कुछ कमजोरियां होती हैं। मसलन, वह रिलेशनशिप में कुछ चीजों में खुद को कमजोर महसूस करता है। यह देखने में आता है कि अधिकतर लड़कियां अपनी कमजोरियां अपने बात के सामने शो कर देती हैं। लेकिन ऐसे में लड़के फिर उनकी कमजोरियों को रिलेशन में अपना हथियार बना लेते हैं। वे अपने पार्टनर पर हावी होने की कोशिश करते हैं या फिर उन्हें मैन्युपुलेट करने लग जाते हैं। जिससे लड़की को अपने रिलेशन में हमेशा एक बैड फीलिंग आती है।

Advertisement

दोस्त या खुद में से एक को चुनने के लिए ना कहें

ऐसा कई बार होता है, जब लड़की अपने पार्टनर से कहती है कि तुम्हें दोस्त चाहिए या फिर मैं। यह एक ऐसी स्थिति होती है, जिसका सामना कोई भी लड़का नहीं करना चाहता है। जब आप ऐसा करती हैं तो इससे सामने वाले व्यक्ति को लगता है कि आप उसे समझती ही नहीं है। आप अभी से उन पर बंदिशें लगा रही हैं। ऐस में लड़का भले ही आपको चुन ले, लेकिन फिर वह आपके साथ वह खुशी और प्यार का अहसास नहीं कर पाता है, जो उसे वास्तव में होना चाहिए। इसलिए, लड़के को उसके दोस्तों के साथ नाइट आउट पर जाने के लिए या फिर हैंगआउट करने के लिए दोषी महसूस ना करवाएं।  बल्कि अगर आपको समस्या है तो उसे यह समझाने का प्रयास करें कि आप भी उनके लिए उतनी ही अहम् है। इसलिए, उसे दोनों को बराबर समय देने की कोशिश करनी चाहिए।

Advertisement
Tags :
Advertisement