पुरुष बदल ले ये 4 आदतें तो महिलाएं बन जाएंगी उनकी फैन: Relationship Tips
Relationship Tips: जब हमें एक-दूसरे की आदतें पसंद आती हैं, विचार मिलते हैं तभी हम किसी से दोस्ती करते हैं या किसी भी रिश्ते को अपनाते हैं। किसी से रोज़ मिलने और उसके साथ उठने बैठने पर हमें उनकी आदतों का पता चलता है। कई बार ऐसा होता है जो लोग हमें पहले कुछ ख़ास पसंद नहीं होते हैं, उनसे रोज़ मिलने के बाद वो हमें अच्छे लगने लगते है। कुछ लोग जो पहले बहुत पसंद होते हैं उनसे रोज़ाना मिलने के बाद हम उनसे दूरी बना लेते हैं। इसके पीछे वजह है उनकी आदतों का हमें पसंद ना आना।हर रिश्ते में ये बात लागू होती है। जब बात आती है महिला पुरुष की दोस्ती या किसी भी तरह के रिश्ते की, तो महिलाओं को पुरुषों की कुछ आदतें बिल्क़ुल पसंद नहीं आती हैं। कुछ खराब आदतों की वजह से महिलाएं उन पुरुषो से भी दूरियां बनाने लगतीं हैं जिन्हें वो पहले बहुत पसंद करतीं थीं।क्या आपके पार्टनर में भी कुछ ऐसी आदतें हैं जो आपको परेशान करतीं हैं,गुस्सा दिलाती हैं या जिन्हें आप समझ ही नहीं पाती हैं की वो ऐसा क्यों कर रहे हैं।
हर महिला की पहली कोशिश होनी चाहिए वो अपने दोस्त या पार्टनर से इस बारे में खुल कर बात करे।उसे बताये इस तरह का व्यवहार ठीक नहीं है, इस तरह से आपके रिश्तों में दरार आ सकती है।कुछ आदतें ऐसी होती हैं जिन्हें पुरुष महसूस नहीं कर पाते, उन्हें इस तरह का बर्ताव नहीं करना चाहिए।कई बार ये आदतें आपस में बैठ कर बात करके सुलझायी जा सकती है। आइये जानते हैं क्या हैं वो आदतें जिन्हे बदल कर पुरुष महिलाओं को अपना दोस्त बना सकतें हैं।
महिलाओं की रिस्पेक्ट नहीं करना

कुछ पुरुषों को आदत होती है बात बात पर महिलाओं का अपमान करना,उनपर ताने कसना या उनका मज़ाक उड़ाना। इस तरह का व्यवहार कोई भी महिला बर्दाशत नहीं कर सकती है।ये आदत पुरुष जितनी जल्दी बदल लें उनके रिश्ते के लिए बेहतर साबित होगा।
गंदगी पसंद पुरुष

बहुत से पुरुषों कि आदत होती है फैले हुए घर में रहना। अपने आस पास सफाई न रखना।उन्हें ये काम जरुरी नहीं लगता है। इस तरह के पुरुषों से अक्सर महिलाएं किनारा करतीं नज़र आती हैं।गन्दगी में रहना किसी भी तरह से सही नहीं हैं।कोशिश करें थोड़ा समय निकाल कर अपने आस पास सफाई बनाये रखें और खुद भी साफ़ सुथरा रहने कि कोशिश करें।
लड़कियों से फ्लर्ट करना

बहुत से पुरुषों कि आदत होती हैं,राह चलती अनजान लड़कियों पर फब्तियाँ कसना,जबरदस्ती बात करने कि कोशिश करना,नजदीक जाने के बहाने ढूंढ़ना। ये सब किसी भी तरह से एक सभ्य पुरुष को शोभा नहीं देता हैं। इस तरह के पुरुष कभी किसी महिला के दोस्त या पार्टनर नहीं बन सकते हैं,और अगर बन भी गए हैं तो इस रिश्ते को ज्यादा दिन तक चलाया नहीं जा सकता हैं।
लापरवाह होना

ज़िम्मेदारियाँ निभाना महिला पुरुष दोनों का बराबरी का काम हैं।बहुत से पुरुष इस बात को नहीं मानते हैं। उन्हें लगता हैं जैसे सारी ज़िम्मेदारियाँ निभाना सिर्फ महिलाओं का फ़र्ज़ हैं। इस तरह कि बातें सोचकर वो लापरवाह हो जाते हैं।पुरुषों का लापरवाही से रहना किसी भी महिला को पसंद नहीं आता हैं। छोटी छोटी बातों में लापरवाही करने से रिश्ते ख़राब होते चले जातें हैं।
अगर समय रहते पुरुष अपनी ये सारी गलत आदतें बदल लें तो महिलाएं उन्हें पसंद करने लगेंगी