For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

धोनी की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म की रिलीज डेट हुई घोषित, साथ में दिखेंगे जाह्नवी और राजकुमार राव: Mr. & Mrs. Mahi Movie

03:57 PM Apr 16, 2024 IST | Sudhanshu Tiwari
धोनी की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म की रिलीज डेट हुई घोषित  साथ में दिखेंगे जाह्नवी और राजकुमार राव  mr   amp  mrs  mahi movie
Mr.& Mrs. Mahi Movie
Advertisement

Mr. & Mrs. Mahi Movie: राजकुमार राव अपनी आने वाली फ़िल्म 'श्रीकांत' के इवेंट में आजकल व्यस्त नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि राजकुमार राव की मूवी 'श्रीकांत' बड़े पर्दे पर 10 मई को रिलीज हो रही है। हालाँकि इस बीच राजकुमार राव की अपकमिंग मूवी 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का नया पोस्टर फिल्म मेकर्स द्वारा रिलीज किया गया, और इस पोस्टर के जरिये फिल्म मेकर्स ने मूवी के रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है। आपको बता दें कि 'मिस्टर एंड मिसेज माही' फिल्म में अभिनेता राजकुमार राव के साथ अभिनेत्री जाह्नवी कपूर भी नजर आयेंगी। इस फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा के बाद फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, फैंस इस मूवी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं।

Also read : क्या सर्जरी की वजह से बदल गया राजकुमार राव का चेहरा, वायरल हुई फोटो: Rajkummar Rao Surgery Look

इंडियन टीम की जर्सी में दिखे कलाकार

'मिस्टर एंड मिसेज माही' फिल्म के मेकर्स द्वारा रिलीज किये इस पोस्टर में अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री जाह्नवी कपूर एक दूसरे का हाथ पकड़ कर ऊपर किये हुए हैं। वहीं इस पोस्टर की खास बात यह लग रही है कि मूवी में मुख्य भूमिका निभा रहे राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर फिल्म मेकर्स द्वारा जारी किये गए पोस्टर में इंडियन क्रिकेट टीम की जर्सी पहने हुए हैं। फिल्म मेकर्स द्वारा जारी किये गए इस पोस्टर में उनके शरीर का पिछला भाग दिख रहा है। राजकुमार और जाह्नवी ने जो इंडियन क्रिकेट की जर्सी पहनी हुई है उस पर उन दोनों का नाम महिमा और महेंद्र लिखा हुआ है। वहीं इन दोनों का जर्सी नंबर 7 दिखाया गया है। आपको बता दें इंडियन क्रिकेट टीम में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जर्सी नंबर 7 है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह फिल्म भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर आधारित है।

Advertisement

सपनों का पीछा कर सकते हैं

फिल्म का यह पोस्टर डायरेक्टर करण जौहर द्वारा उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी किया गया। वहीं इस पोस्टर को अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा 'जब तक वे एक-दूसरे से मिले नहीं थे, तब तक उन्हें नहीं पता था कि वो सपनों का पीछा भी कर सकते हैं।'

31 मई को होगी रिलीज

'मिस्टर एंड मिसेज माही' फिल्म के पोस्टर के अनुसार यह फिल्म बड़े पर्दे पर 31 मई 2024 को रिलीज की जायेगी। जिसमें राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे। आपको बता दें कि इस फिल्म को बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर करण जौहर ने बनाया है।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement