For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

जानिए आम खाने का क्या है सही समय?: Time of Eating Mango

07:30 AM May 24, 2023 IST | Nikki Mishra
जानिए आम खाने का क्या है सही समय   time of eating mango
Advertisement

Time of Eating Mango: गर्मियों की शुरुआत होते ही अधिकतर लोगों को आम आने का इंतजार होता है। आम का रसीला स्वाद हर किसी को पसंद होता है। साथ ही इसकी खुशबू काफी जबरदस्त होती है। गर्मियों में मार्केट में तरह-तरह के आम मिलते हैं, जिसका अपना अलग-अलग स्वाद और फायदा हाता है। गर्मी में अगर आम खाने के मिल जाए, तो सारी मन की थकान दूर हो जाती है। इसलिए लोग आम को कभी भी किसी भी वक्त खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आम खाने का भी अपना एक समय होता है। जी हां, अगर आप सही समय पर आम नहीं खाते हैं या फिर किसी भी समय में आम खाने लगते हैं, तो इससे आपके शरीर को नुकसान हो सकता है? इसकी वजह से पेट में दर्द, अपच, कब्ज जैसी परेशानी हो सकती है। आइए जानते हैं आम खाने का सही समय क्या है?

मील के साथ न खाएं आम

आम कई आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होता है। मुख्य रूप से इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन बी6, विटामिन सी, विटामिन ए इत्यादि भरपूर रूप से होता है। इसके अलावा यह पाचन के लिए भी हेल्दी होता है। इसमें फैट की मात्रा न के बराबर होती है, जो कोलेस्ट्रॉल रोगियों के लिए भी हेल्दी होता है। अधिकतर लोग आम का सेवन स्वीट डेजर्ट के रूप में करते हैं, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि इसे मील के साथ खा खाएं। दरअसल, जब आप मील के साथ इसका सेवन करते हैं, तो आपका आहार हैवी हो जाता है। ऐसे में इससे आपको अपच हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि आम का सेवन आप स्नैक्स के रूप में या फिर किसी भी मिल्स को लेने से 1 घंटे पहले या फिर बाद में खाएं।

सही समय क्या है?

आम खाने का समय वैसे तो फिक्स नहीं होता है। लेकिन कोशिश करें कि ब्रेकफास्ट के बाद और शाम के स्नैक्स से पहले इसका सेवन करें। यानि आप 10 बजे से 5 बजे के बीच में आम खा सकते हैं। शाम के समय आम खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे आपको अपच की परेशानी हो सकती है। इसके साथ ही अगर आपको सर्दी-खांसी और बुखार जैसी परेशानी है, तो शाम में आम खाने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

Advertisement

रात में न खाएं आम

कुछ हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि रात के समय आम खाने से बचना चाहिए। दरअसल, आम में नैचुरल शुगर होता है, ऐसे में अगर आप रात के समय आम खाकर सोते हैं तो इससे आपके शरीर का शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसलिए कोशिश करें कि दोपहर के समय इसका सेवन करें। ताकि राततक यह आसानी से पच जाए।

आमरस भी दिन में पिएं

अगर आप आमरस के रूप में आम का स्वाद लेना चाहते हैं, तो रात या फिर सुबह ब्रेकफास्ट में इसे लेने के बजाय दोपहर के समय इसका सेवन करें। कुछ हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो आमरस में थोड़ा सा गाय का घी मिक्स करके पीने से शुगर लेवल मैंटेन रहता है।

Advertisement

आम स्वाद और सेहत के लिहाज से काफी जबरदस्त होता है। इसके सेवन से आपके शरीर की कई परेशानियां कम होती हैं। हालांकि, इसका सेवन सही समय करें, ताकि इससे होने वाली परेशानियों को कम किया जा सके।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement