For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

सुबह, दोपहर या रात, कौन सा है व्यायाम करने का सही समय: Right Time to Exercise

07:00 AM May 26, 2023 IST | Anu Sharma
सुबह  दोपहर या रात  कौन सा है व्यायाम करने का सही समय  right time to exercise
Right Time to Exercise
Advertisement

Right Time to Exercise: यह तो हम सभी जानते हैं कि नियमित एक्सरसाइज करना हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। लेकिन, एक्सरसाइज किस समय करना चाहिए, यह जानकारी होना भी आवश्यक है। कुछ लोगों को सुबह समय नहीं मिलता तो वो शाम को व्यायाम करना बेहतर समझते हैं। ऐसे ही, कुछ लोग सुबह इसे करना ज्यादा अच्छा मानते हैं। दिन के अलग-अलग समय का अपना महत्व है। ऐसे में आप एक्सरसाइज सुबह करते हैं, दोपहर को करते हैं या रात को करते हैं, इनके भी अपने-अपने फायदे हैं। आइए जानें सुबह, दोपहर या रात में से व्यायाम करने का सही समय क्या है।

सुबह व्यायाम करना 

सुबह हम जब उठते हैं, तो रात भर से भूखे होते हैं और हमारे मसल्स में बहुत कम शुगर होती है। इसलिए, हमारा शरीर फैट रिजर्व का इस्तेमाल करने के लिए फाॅर्स हो जाता है। तो ब्रेकफास्ट से पहले सुबह वर्कआउट करने से अधिक फैट बर्न हो सकता हैं। अगर आपका उद्देश्य वजन कम करना है, तो फैट्स को कम लें और सुबह एक्सरसाइज करें। इससे मेटाबॉलिज्म किक स्टार्ट होता है, जो पूरा दिन बढ़ता रहता है। लेकिन, अगर आप स्ट्रेंथ और बिल्ड मसल्स को बूस्ट करने के लिए एक्सरसाइज कर रहे हैं, तो सुबह एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए। क्योंकि, इन एक्सरसाइजेज के लिए बहुत अधिक मेहनत और एनर्जी की जरूरत होती है, जो हमारे शरीर में सुबह के समय नहीं होती है।

अगर आपको डायबिटीज है या आपके ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव आता है, तो कभी भी खाली पेट  वर्कआउट न करें। आप सुबह एक्सरसाइज कर सकते हैं, लेकिन याद रखें इस स्थिति में एक्सरसाइज से पहले थोड़ा सा और हेल्दी स्नैक अवश्य ले लें।

Advertisement

Right Time to Exercise
Morning exercise

यह भी पढ़ें। एक्सरसाइज़ के बाद खाना क्यों जरूरी है?: Post Workout Food

दोपहर के समय एक्सरसाइज 

पूरा दिन हम भोजन खाते हैं और स्नैक्स का सेवन करते हैं। इसका अर्थ है कि हमारे पूरे शरीर में एनर्जी होती है और इस समय हमारे शरीर में कोर्टिसोल व एड्रेनालाईन भी अधिक मात्रा में होते हैं। इससे हमारा शरीर सबसे मुश्किल एक्सरसाइज भी आराम से कर सकता है। ऐसे में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग आदि के लिए यह उपयुक्त समय है। जब हम व्यायाम करते हैं, तो इससे एंडोर्फिन और सेरोटोनिन जैसे हैप्पी हार्मोन के रिलीज को ट्रिगर करता है। इससे स्ट्रेस से राहत मिलती है और एक फील-गुड फैक्टर प्रेरित होता है।

Advertisement

Afternoon exercise

शाम को वर्कआउट 

पूरा दिन काम करने और थकावट के बाद जो अंतिम काम दिमाग में आता है वो है वर्कआउट। अगर आप डिनर के बाद वर्कआउट करते हैं, तो इससे आपको पेनफुल मसल्स से आराम मिलता है। इससे आपको अतिरिक्त ऊर्जा को बाहर निकालने में भी मदद मिलेगी। इसका मतलब है कि आप रात को अच्छी नींद ले पाएंगे। इसके साथ ही शाम को वर्कआउट करने से आपको वजन कम करने और फिट रहने में भी मदद मिल सकती है।

Exercise in night
Exercise in night

यह तो थी जानकारी सुबह, दोपहर या रात को व्यायाम करने के फायदों और नुकसान के बारे में। आप किस समय व्यायाम कर सकते हैं, इस बारे में सबसे पहले अपने शरीर को समझें और इसकी जरूरतों को भी जानें इसके मुताबिक आप एक्सरसाइज के बेस्ट टाइम को निर्धारित करें। शोधकर्ता अभी एक्सरसाइज और दिन के समय के बीच के कनेक्शन को लेकर अभी और स्टडी कर रहे हैं। इस बारे में पर्याप्त डाटा उपलब्ध नहीं है कि किस समय एक्सरसाइज करना दूसरे के मुकाबले बेहतर है। लेकिन, शोधकर्ताओं के अनुसार शाम को वर्कआउट करना सबसे बेहतरीन है।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement