For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

जानें पचपन की उम्र में सेक्स और रोमांस के क्या हैं फायदे: Romance In Relationship

06:15 PM May 06, 2023 IST | Srishti Mishra
जानें पचपन की उम्र में सेक्स और रोमांस के क्या हैं फायदे  romance in relationship
Romance In Relationship
Advertisement

Romance In Relationship: हमारे यहां पचास की उम्र में लोग खुद को बूढ़ा समझ लेते हैं, चाहे वो शारीरिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ हों! देखा जाए तो जिंदगी को जीने और रोमांस करने का असल मजा इस उम्र में ही होता है क्योंकि अब आप पहले से ज्यादा परिपक्व हो चुके हैं और यकीन मानिए इस उम्र में दिल्लगी करने के कई फायदे हैं। यदि आप हेल्दी फूड खाते हैं और नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं, तो आप खुद को अधिक ऊर्जावान और तंदुरूस्त महसूस करते हैं। यह स्थिति आपकी कामेच्छा और यौन क्रिया दोनों में सुधार कर सकती है।

कहते हैं कि हर काम को करने की एक उम्र होती है। जहां तक बात रोमांस की है तो इसे युवाओं के लिए सही समझा जाता है। 20 से 40 उम्र तक के पड़ाव में अकसर लोग इससे बेहद ही आनंदित होते हैं। वहीं 50-55 की उम्र के बाद यह माना जाने लगता है कि अब व्यक्ति को संभोग करने की कोई आवश्यकता नहीं है लेकिन वास्तव में 55 की उम्र के बाद प्यार और रोमांस करने के कई फायदे होते हैं। यह ना केवल व्यक्ति की मेडिकल हेल्थ को बेहतर बनाने में मददगार होता है, बल्कि इसका सकारात्मक असर उसके मनोविज्ञान भावनात्मक सेहत पर भी पड़ता है। इतना ही नहीं, यह रिश्तों को भी मजबूत करता है और आत्मसम्मान को बढ़ावा दे सकता है। हालांकि, यह सच है कि इस उम्र में सेक्स से पहले की तरह आनंदित हो पाना आपके लिए मुश्किल हो। लेकिन अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव करके आप इस कठिनाई को दूर कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि 55 की उम्र के बाद रोमांस करने के क्या फायदे हैं-

बेहतर होती है इम्युनिटी

Romance In Relationship
Romance In Relationship Tips

कई अध्ययनों से पता चलता है कि 55 के बाद सेक्स करने से व्यक्ति की इम्युनिटी बेहतर होती है, जो उसे बीमारी से बचाने में मददगार साबित हो सकती है। दरअसल, रोमांस करने से व्यक्ति शरीर में इम्युनोग्लोबुलिन ए की मात्रा बढ़ती है। इम्युनोग्लोबुलिन ए म्यूकोसल झिल्ली में एक एंटीबॉडी है जो इन्फेक्शन होने से रोकता है।

Advertisement

आप बेहतर सो पाते हैं

अधिक उम्र में अक्सर लोग अनिद्रा जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं। लेकिन अगर आप प्यार व रोमांस करते हैं तो इससे आप अधिक बेहतर तरीके से सो पाते हैं स्कॉटलैंड के रॉयल एडिनबर्ग अस्पताल के न्यूरोसाइकोलॉजिस्ट डेविड वीक्स के एक शोध में साबित हुआ है कि सप्ताह में तीन बार सेक्स करने वाले जोड़े 10 साल छोटे दिखते हैं। ऐसा इसलिए हो सकता है कि यह सेक्स के दौरान रिलीज होने वाले हार्मोन आपके तनाव को कम करते हैं और इससे आपको अच्छी नींद आती है। इसके अलावा, ऐसे कपल्स अपने लुक्स, आहार और व्यायाम पर भी अधिक ध्यान देते हैं।

मिलती है खुशी

लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन के 2019 के एक अध्ययन में यह पाया गया कि जो पुरुष अपनी सेक्स लाइफ से संतुष्ट होते हैं, वे अपने जीवन में अधिक खुश रहते हैं। वहीं महिलाएं सेक्स के बजाय सेक्स से जुड़े भावनात्मक अंतरंगता से अपने जीवन को अधिक आनंदित महसूस करती हैं।

Advertisement

कई बीमारियों में लाभदायक

अधिक उम्र में व्यक्ति को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर आप इस उम्र में भी सेक्स व रोमांस कर सकते हैं तो इससे आपकी सेहत बेहतर होती है। यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के 2019 के एक अध्ययन के अनुसार, अधिक उम्र में रोमांस करने से कैंसर, कोरोनरी हार्ट डिसीज व अन्य क्रॉनिक डिसीज का रिस्क काफी कम हो जाता है। हालांकि, आपको यह समझ लेना चाहिए कि अधिक यौन संबंध रखने से इन बीमारियों को पूरी तरह से नहीं रोका जा सकता है। लेकिन हां, 55 की उम्र के बाद भी सेक्सुअली सक्रिय रहने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

जननांगों में सूखेपन की समस्या होती है दूर

55 की उम्र के बाद रोमांस सिर्फ पुरुषों के लिए ही नहीं, बल्कि महिलाओं के लिए भी बेहद लाभदायक है। कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, लॉस एंजिल्स के 2011 के एक अध्ययन ने बताया गया कि सेक्स की अधिक आवृत्ति जननांग के सूखेपन और डिस्पेर्यूनिया अर्थात संसर्ग के दौरान दर्द की समस्या से काफी हद तक निजात मिलती है।

Advertisement

मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव

यह तो हम सभी जानते हैं कि अधिक उम्र में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं जैसे डिमेंशिया व अल्जाइमर आदि हो सकती हैं। इंग्लैंड में कोवेंट्री विश्वविद्यालय के 2019 के एक अध्ययन में यह पाया गया कि अधिक उम्र में सेक्स करने से काग्निटिव फंक्शन बेहतर होता है। इतना ही नहीं, इससे व्यक्ति की सोच, मेमोरी, सेल्फ कंट्रोल आदि में सुधार होता है।

बना रहता है रिश्ते में प्यार

जब आप 55 की उम्र के बाद भी अपने रिश्ते में सेक्स और रोमांस बनाए रखते हैं तो इसका पॉजिटिव असर उनके रिश्ते पर भी पड़ता है। उनके बीच की फिजिकल इंटिमेसी उनकी इमोशनल इंटिमेंसी को भी बेहतर बनाता है। सेक्सुअल संतुष्टि के कारण वे अपने रिश्ते से भी संतुष्ट व खुश रहते हैं। ऐसे शादीशुदा जोड़े और प्रेमी अपनी जिंदगी और रिश्ते को अधिक बेहतर तरीके से जी पाते हैं।

सेक्स लाइफ को ऐसे बनाएं बेहतर

उम्र बढ़ने के साथ अकसर व्यक्ति की सेक्स लाइफ भी प्रभावित होती है। ऐसे में अपनी सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने के लिए आप कई चीजें कर सकते हैं। आप अपना बेहतर ख्याल रखकर अपनी सेक्स को भी बेहतरीन कर सकते हैं। यदि आप हेल्दी फूड खाते हैं और नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं, तो आप खुद को अधिक ऊर्जावान और तंदुरूस्त महसूस करते हैं। यह स्थिति आपकी कामेच्छा और यौन क्रिया दोनों में सुधार कर सकती है। साल 2020 में हुए एक अध्ययन में भी पाया गया कि सब्जियों, फलों, नट्स, फलियां और फिश का सेवन करने से इरेक्टाइल डिस्फंक्शन का रिस्क काफी कम था।
वहीं, अगर आप ऐसी किसी हेल्थ प्रॉब्लम का सामना कर रहे हैं, जो सीधे आपके सेक्स को प्रभावित करते हैं। मसलन, इस उम्र में आपको इरेक्टाइल डिस्फंक्शन, योनि में सूखापन और दर्द और कामेच्छा की कमी हो सकती है। इस स्थिति में आप अपनी मेडिकल इश्यूज को दूर करने के लिए डॉक्टर से मिलें और सही उपचार लें। एक बार जब आप अपनी सेक्स समस्या से निजात पा लेते हैं तो इससे आप अपनी सेक्स लाइफ को अधिक बेहतर तरीके से जी पाते हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement