For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

सैम बहादुर (Sam Bahadur)

06:22 PM Nov 07, 2023 IST | Ankita A
सैम बहादुर  sam bahadur
Sam bahadur
Advertisement

विक्की कौशल स्टारर फिल्म सैम बहादुर शुक्रवार, 1 दिसंबर 2023 को रिलीज हो गई है। विक्की कौशल भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के किरदार में नज़र आ रहे हैं। फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। क्रिटिक्स और फैंस को फिल्म पसंद आई है, हालांकि इस बात से भी सहमत हैं कि इसका सिनेमाई अनुभव और भी बेहतर किया जा सकता था। विक्की कौशल की अदाकारी से सभी प्रभावित हैं। इंदिरा गांधी के किरदार में फातिमा सना शेख भी ध्यान खींच रही है। वहीं सान्या मल्होत्रा ने विक्की कौशल की पत्नी का किरदार निभाया है। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है।

सैम बहादुर (Sam Bahadur) : Review of Review

The Times of India (द टाइम्स ऑफ़ इंडिया)

Advertisement


























Rating: 3.5 out of 5.

विक्की कौशल ने एक सराहनीय प्रयास किया है। गोरखा सैनिकों के साथ सैम की बातचीत, साउथ इंडियन कुक के साथ कॉमिक टाइमिंग और इंदिरा गांधी के साथ उनकी टक्कर को दर्शाने वाले दृश्य कहानी में एक अनूठा अनुभव जोड़ते हैं, लेकिन 'सैम बहादुर' पूरी तरह से सिनेमाई अनुभव का आनंद देने में विफल रहता है। आप केवल सेगमेंट्स में इसे एंजॉय कर पाते हैं।

NDTV (एनडीटीवी)

Advertisement


























Rating: 3.5 out of 5.

फिल्म में चार दशकों की सक्रिय सैन्य सेवा, पांच युद्ध, उग्रवाद विरोधी अभियान और प्रधानमंत्रियों के साथ संबंधों को शामिल किया गया है। मेघना गुलज़ार की महत्वाकांक्षी जीवनी पर आधारित फिल्म थोड़ी जल्दबाजी वाली लगती है। लेकिन निश्चित रूप से इसमें कोई डल मोमेंट्स नहीं है। विक्की कौशल फिल्म के हर दृश्य पर हावी है।

Advertisement

इंडिया टुडे (India Today)


























Rating: 2.5 out of 5.

फिल्म के साथ सबसे बड़ा मुद्दा यह है कि यह बिखरी हुई लगती है। जम्प कट्स परेशान करने वाला है। दर्शकों को एक दृश्य के साथ बने रहने देना और भावनाओं को महसूस करने देना था। संवाद भारी हैं और कुछ दृश्य ऐसे लगते हैं जैसे उन्हें एडिट टेबल पर छोड़ा जा सकता था।

कोईमोई (Koimoi)


























Rating: 2.5 out of 5.

विक्की कौशल ने सैम मानेकशॉ को वापस लाने के लिए बहुत प्रयास करते हैं और कभी-कभी, वे प्रयास वास्तव में कुछ सीमाओं को पार कर जाते हैं। शारीरिक तौर-तरीकों के लिए पूरे नंबर दिए जा सकते हैं, लेकिन एक्सेंट बहुत कंस्टिस्टेंट नहीं रहते हैं। दीपिका पादुकोण की छपाक के बाद मेघना गुलज़ार फिर से असफल हो गईं, और कारण अभी भी वही है: एक आधी-अधूरी स्क्रिप्ट और एक खराब स्क्रिनप्ले के कारण इसका सही एग्जिक्यूशन न होना।

गृहलक्ष्मी (Grehlakshmi)


























Rating: 3 out of 5.

मेघना गुलजार का काम अच्छा है लेकिन कुछ खामियां ज़रूर आपको देखने को मिल जाएंगी। कुछ सीन हंसाते हें, तो कुछ रोंगटे भी खड़े करते हैं। स्क्रिप्ट और सधी हुए होती, तो ज्यादा असर डालती। विक्की कौशल इस तरह की देशभक्ति वाली फिल्मों के लिए एक अच्छी च्वॉइस है, इस फिल्म से उन्होंने यह साबित किया है।

ऑडियंस रिएक्शन (Audience's Reaction)

सैम बहादुर रिलीज होते ही दर्शक अपनी प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर दे रहे हैं। विक्की कौशल के एक्टिंग की तारीफ करते थक नहीं रहे। फिल्म की कहानी भी पसंद आ रही है। यहां तक कहा जा रहा है कि विक्की कौशल को दूसरा नेशनल अवॉर्ड मिल सकता है।

Sam Bahadur: विक्की कौशल स्टारर फिल्म सैम बहादुर का दमदार ट्रेलर ७ नवंबर को रिलीज़ हो गया है। भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के किरदार में विक्की कौशल बेहद कमाल लग रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर रोंगटे खड़े करने वाला है और आपके अंदर देशभक्ति के हिलोरे आने पर मजबूर हो जाएंगे। विक्की कौशल की बॉडी लैंग्वेज, उनकी डायलॉग डिलीवरी देखकर आप भूल जाएंगे कि कोई एक्टर एक्टिंग कर रहा है। वे वाकई में सैम मानेकशॉ ही लग रहे हैं।

इंदिरा गांधी के किरदार में फातिमा सना शेख भी ध्यान खींच रही है। वहीं सान्या मल्होत्रा ने विक्की कौशल की पत्नी का किरदार निभाया है।

मेघना गुलजार ने शेयर किया ट्रेलर

फिल्म सैम बहादुर (Sam Bahadur), 2023 की मोस्ट अवेटिड फिल्मों में से एक है, जिसका दर्शक बेशब्री से इंतजार कर रहे हैंI विक्की कौशल और मेघना गुलजार की जोड़ी ने साल 2018 में सुपरहिट फिल्म राजी में साथ काम किया थाI ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि इस बार इनकी जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती हैI

टीजर में दिखी थी दमदार अभिनय की झलक

रिलीज़ हुए टीजर की शुरुआत," एक सोल्जर के लिए उसकी जान से ज्यादा कीमती होती है, उसकी इज्जत.... और एक सोल्जर अपनी वर्दी की इज्जत के लिए अपनी जान भी दे सकता है। " इस डायलॉग के साथ हुई है। पूरे टीजर में विक्की कौशल एक इंडियन आर्मी के फील्ड मार्शल के किरदार में दिख रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर टीजर में फातिमा सना शेख की भी झलक देखने को मिली है, जो इंदिरा गांधी का किरदार निभाने वाली है।

Sam Bahadur Bollywood Movie

निर्देशकमेघना गुलजार
निर्मातारोनी स्क्रूवाला
अभिनेताविक्की कौशल, फातिमा सना, सान्या मल्होत्रा
संगीतकारशंकर महादेवन, लोय मेंडोंसा, एहसान नूरानी
लेखकमेघना गुलजार, भवानी अय्यर, शांतनु श्रीवास्तव
प्रोडक्शनआरएसवीपी मूवीज
रिलीज1 दिसंबर 2023
भाषाहिन्दी
TIGER 3 Bollywood Hindi Movie

Sam Bahadur Latest Video

Sam Bahadur अन्य विवरण

फिल्म शैलीबायोपिक ड्रामा
सिनेमेटोग्राफरजय आई पटेल
संपादननितिन वैद
देशभारत
टाइगर 3 अन्य विवरण

सैम बहादुर स्टार कास्ट

सैम बहादुर वीडियो

सैम बहादुर तस्वीरें

FAQ | सैम बहादुर

सैम बहादुर  फिल्म कब रिलीज हो रही है?

यह फिल्म 1 दिसंबर 2023 को भारत में सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगीI

सैम बहादुर फिल्म की कहानी क्या है?

सैम बहादुर की कहानी भारत के महानतम युद्ध नायकों में से एक मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है। यह फिल्‍म 1971 के युद्ध में पाकिस्तान को पराजित कर उनके 90 हजार से अधिक सैनिकों को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर कर देने वाले महानायक, स्वतंत्र भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेक शॉ के शौर्य, पराक्रम, बलिदान और योगदान की कहानी हैI

इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ और कौन कौन से स्टार काम कर रहे हैं?

फिल्म में विक्की कौशल के अलावा मानेकशॉ की पत्नी सिल्लू का किरदार सान्या मल्होत्रा और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में फातिमा सना शेख नजर आएंगीI

मेघना गुलजार ने कौन कौन सी फिल्मों को निर्देशित किया है?

मेघना गुलजार एक भारतीय फिल्म लेखक निर्देशक हैं, इन्होंने छपाक, राजी, तलवार और जस्ट मैरिड जैसी कई हिट फ़िल्में बनाई हैंI

विक्की कौशल की आगामी फ़िल्में कौन कौन सी हैं?

विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' आने वाली है, जिसमें पहली बार विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की जोड़ी साथ नज़र आएगीI इसमें विक्की, मराठा साम्राज्य की नींव रखने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज का रोल करते दिखेंगेI

Advertisement
Tags :
Fatima Sanasam bahadurSanya Malhotravicky kaushal
Advertisement