For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

संभोग के दौरान होता है दर्द, महिलाएं अपनाएं ये उपाय: Painful Intercourse Remedy

11:00 PM May 29, 2024 IST | Anuradha Jain
संभोग के दौरान होता है दर्द  महिलाएं अपनाएं ये उपाय  painful intercourse remedy
Painful Intercourse in Women
Advertisement

Painful Intercourse Remedy: आमतौर पर देखा गया है कि महिलाओं को संभोग के दौरान दर्द महसूस होता है। ऐसे में वे इंटरकोर्स को एंजॉय करने के बजाय संभोग से बचने लगती हैं या संभोग ना करने के बहाने बनाने लगती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, संभोग के दौरान योनि में दर्द के कई कारण हो सकते हैं। बेशक, इसके कारण बहुत हैं लेकिन इसके कुछ सरल उपाय भी हैं। जी हां, सेक्सुअल हेल्थ एजुकेटर और इंफ्लूएंसर सीमा आनंद ने हाल ही में महिलाओं को संभोग के दौरान होने वाले दर्द से छुटकारा पाने के कुछ आसान उपाय बताएं हैं। चलिए जानते हैं, उन उपायों के बारे में।

Also read: फर्स्ट टाइम सेक्स से जुड़ी इन बातों पर कहीं आप भी तो नहीं करती यकीन: First Time Sex Myths

क्या है दर्द का कारण

सीमा आनंद का कहना है कि संभोग के दौरान दर्द होना महिलाओं के लिए एक बहुत ही आम समस्या है। बहुत लोगों को यह एहसास ही नहीं है कि वजाइना यानी योनि एक सीधी ट्यूब नहीं है, इसमें थोड़ा सा नीचे की ओर झुकाव होता है। यह थोड़ा सा बैंड होती है। इस बैंड पर पहुंचकर पेनिट्रेशन के दौरान महिलाओं को दर्द महसूस होता है।

Advertisement

संभोग के दौरान दर्द का यौन जीवन पर असर

सीमा आनंद का कहना है कि आमतौर पर यह बातें महिलाओं को नहीं पता होती हैं। ऐसे में बहुत सारी महिलाएं संभोग को एंजॉय करने के बजाय संभोग से पीड़ित ही होती हैं, लेकिन यह दर्द शरीर तक ही नहीं रहता यह दिमाग में भी जाकर एक दर्द की कहानी बन जाता है। दरअसल, जब किसी चीज से बार-बार दर्द होता है तो उस दर्द को दिमाग एंटीसेप्टिक करने लगता है और आप अनुमान लगाने लगते हैं कि आपको बार-बार वही दर्द होगा। आपको यह महसूस होने लगता है आप यह काम करेंगे तो इससे आपको दर्द ही होगा। इसी सोच की वजह से आपका तनाव बढ़ता है और तनाव बढ़ने से योनि में और ज्यादा टाइटनेस हो जाती है। इससे दर्द कम होने के बजाय दर्द की समस्या और बढ़ जाती है।

क्या है इसका उपाय

Painful Intercourse in Women
Painful Intercourse in Women
  • सीमा आनंद के मुताबिक, इसका पहला, सबसे सरल उपाय यह है कि आप इंटरकोर्स से पहले अच्छी तरह से ल्यूब या किसी लिक्विड तरल पदार्थ का इस्तेमाल करें योनि को और लिंग को अच्छे से नमी दें।
  • दूसरा उपाय ये है कि आप शरीर को इस तरह से एडजस्ट करना सीख लें ताकि आपकी योनि थोड़ी सीधी हो जाए तो दर्द अपने आप गायब होने लगता है।
  • तीसरा, आप पेनिट्रेशन स्टाइल को आप बदल सकते हैं यानी इंटरकोर्स के दौरान पुरुष का लिंग जब महिला की योनि में प्रवेश करता है तो प्रवेश शैली में एक छोटा सा बदलाव कर सकते हैं। जहां ल्यूब लगाकर प्रवेश सिर्फ उसे वहां तक करें जहां तक योनि का झुकाव है। इससे महिलाओं को दर्द नहीं होगा। साथ ही पेनिट्रेशन करने के दौरान जिस प्वॉइंट पर महिला को दर्द शुरू होता है, पुरुष को वहीं तक रुक जाना चाहिए और सिर्फ उतने ही हिस्से तक वो पेनिट्रेट करे जितने हिस्से तक दर्द नहीं हो रहा। इस शैली को शैलो पेनिट्रेशन कहा जाता है। जब महिला शैलो पेनिट्रेशन को एंजॉय करने लगेंगी तो धीरे-धीरे उनका कॉन्फिडेंस बढ़ने लगता। कॉन्फिडेंस बढ़ेगा तो महिलाएं संभोग को ना सिर्फ एन्जॉय कर पाएंगी बल्कि उनका शरीर भी धीरे-धीरे इसके लिए एडजस्ट हो जाएगा।
  • चौथा उपाय है कि महिला अपनी दोनों मुट्ठी बनाकर योनि के दोनों तरफ रख ले। इससे वे पेनिट्रेशन को कंट्रोल कर पाएंगी और साथ ही दर्द भी कंट्रोल होगा। इस क्रिया से महिलाएं ये सुनिश्चित कर पाएंगी कि लिंग योनि के कितने अंदर तक जाएगा या नहीं।

क्या होगा फायदा

इन उपायों को अपनाकर महिलाएं ना सिर्फ संभोग के दौरान होने वाले दर्द से रिलैक्स होंगी बल्कि संभोग को एन्जॉय भी करेंगी। शैलो पेनिट्रेशन को महिलाएं तब तक कर सकती हैं, जब तक कि उनके दिमाग से संभोग के दौरान होने वाले दर्द का डर ना निकल जाए। साथ ही जब तक आप इसे खुद से एंजॉय ना करने लगे। इसके अलावा जैसे-जैसे आप आनंद महसूस करने लगेंगी, आपका शरीर खुद एक गहरी पेनिट्रेशन के लिए खुद को एडजस्ट करना शुरू कर देगा। आपको यह चीज हमेशा ध्यान रखनी चाहिए कि संभोग से आपको आनंद मिलना चाहिए ना की पीड़ा। लेकिन अगर इन तरीकों से भी आपका दर्द ठीक नहीं होता है तो आपको अपने गाइनेकोलॉजिस्ट से संपर्क करना चाहिए जिससे संभोग के दौरान होने वाले दर्द का निदान ढूंढकर सही इलाज दिया जा सके।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement