For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से निकल अपनाया धर्म का रास्ता,अब मां बनने जा रही हैं सना खान: Sana Khan Pregnancy

04:00 PM Mar 18, 2023 IST | Richa Mishra Tiwari
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से निकल अपनाया धर्म का रास्ता अब मां बनने जा रही हैं सना खान  sana khan pregnancy
Advertisement

Sana Khan Pregnancy: हिंदी, तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम करने के साथ टेलीविजन इंडस्ट्री में अपने हुस्न और एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस सना खान ने हाल ही में सभी को अपने प्रेंग्नेंट होने की जानकारी दी है। 2020 में उन्होंने ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कह दिया था और धर्म की राह पकड़ ली थी जिसने सभी को हैरान कर दिया था।

Sana Khan Pregnancy:सना और सईद ने किया ऐलान

View this post on Instagram

Advertisement

A post shared by Saiyad Sana Khan (@sanakhaan21)

पूर्व एक्ट्रेस और उनके पति ने एक टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू के दौरान अपने जीवन में नया मेहमान आने की खुशी साझा की है। दोनों ने इस खबर को कंफर्म किया है कि वह माता-पिता बनने जा रहे हैं और सना का कहना है कि वह बहुत एक्साइटेड हैं और जल्द से जल्द अपने बच्चे को बाहों में लेना चाहती हैं।

Advertisement

यह भी देखे-दीपिका कक्कड़ ने खोली पति शोएब की पोल, मुंह छुपाते नजर आए एक्टर: Dipika and Shoaib

2005 से शुरू की एक्टिंग

सना मुंबई में ही पढ़ी लिखी हैं और उनके पिता मलयाली मुस्लिम है और मां सईदा मुंबई से है। साल 2005 में एक्ट्रेस ने लो बजट मूवी ये है हाई सोसाइटी से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्हें विज्ञापनों में देखा गया और उनका साउथ डेब्यू भी हुआ फिर वह बॉलीवुड में सलमान खान के साथ भी नजर आई। उन्होंने एक्टर के साथ फिल्म जय हो में काम किया था।एक्ट्रेस को बिग बॉस के छठे सीजन में भी देखा गया था और इससे उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। हालांकि, वह शो नहीं जीत पाई थी लेकिन दर्शकों के दिल में उन्होंने खास जगह बनाई थी।

सपने में दिखी जलती हुई कब्र

सना खान ने जानकारी देते हुए बताया था कि उनकी लाइफ में ग्लैमर, पैसा, शोहरत सब कुछ था लेकिन फिर भी वह डिप्रेशन में थी और खुश नहीं रह पा रही थी। एक्ट्रेस ने अपने सपने के बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि रमजान के महीने में उन्हें सपने में अपनी जलती हुई कब्र दिखती थी जिसके अंदर वह दिखाई देती थी। एक्ट्रेस को लगा कि ये अल्लाह का उन्हें संकेत है कि अगर उन्होंने अभी खुद को नहीं सुधारा तो उनका यही हश्र होने वाला है। इसके बाद उन्होंने इस्लाम की मोटिवेशनल चीजों को सुनना और पढ़ना शुरू किया।तभी एक दिन उन्होंने पढ़ा कि जिस दिन उनका आखिरी दिन होगा उस दिन उनके हिजाब पहनने का पहला दिन होगा। इसके बाद उन्होंने धर्म का रास्ता पकड़ लिया।

2020 में छोड़ी इंडस्ट्री

2020 में सना में इंडस्ट्री की चमक धमक भरी दुनिया को छोड़कर अल्लाह का रास्ता अपनाने का ऐलान किया। अचानक शोबिज की दुनिया को छोड़ने के अनाउंसमेंट ने फैंस को हैरान कर दिया था लेकिन एक्ट्रेस ने कहा कि अब वह धर्म के मार्ग पर चलना चाहती हैं इसलिए सब कुछ छोड़ रही हैं।

मौलवी से किया निकाह

2019 में एक्ट्रेस ने Melvin Louis के साथ अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया था। इसके बाद 2020 में उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। इसके बाद 21 नवंबर 2020 को उन्होंने सूरत में मुफ्ती सनद सईद से निकाह कर लिया और अब वो मां बनने जा रही हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement