For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

क्रिमिनल डिकोडेड थीम के साथ फिर आएगा 'सावधान इंडिया': Savdhaan India Criminal Decoded

02:15 PM Sep 15, 2023 IST | Yasmeen Yasmeen
क्रिमिनल डिकोडेड थीम के साथ फिर आएगा  सावधान इंडिया   savdhaan india criminal decoded
Advertisement

Savdhaan India Criminal Decoded: अपराध और अपराध से जुड़ी कहानियों के लिए प्रसिद्ध क्राइम शो 'सावधान इंडिया' इस बार फिर एक नए कलेवर में आने की तैयारी में है। इस बार यह सीजन अपनी एक नई थीम क्रिमिनल डिकोटेड थीम के साथ दर्शकों के बीच में मौजूद होगा। 26 सितंबर से आप इसे स्टार भारत पर देख सकते हैं। इस बार भी शो सुशांत सिंह होस्ट करेंगे। इन्हें आप सावधान इंडिया का एक चेहरा कहेंगे तो गलत नहीं होगा। आपको बता दें कि आपराधिक घटनाओं पर आधारित यह साल 2012 से प्रसारित किया जा रहा है। इसके अब तक 7 सफल सीजन हो चुके हैं। इस बार इसका प्रसारण सोमवार से शनिवार रात 10.30 बजे किया जाएगा।

सच्ची घटनाओं पर आधारित

अपराध की दुनिया एक अंधेरी दुनिया होती है। यह सीरियल चूंकि सच्ची घटनाओें पर आधारित है। ऐसे में आम लोगों के बीच में उस दुनिया के बारे में जानने के लिए यह सूचनात्मक मंच के तौर पर उभरा है। अब तब इसके 3162 एपिसोड प्रसारित किए जा चुके हैं। इस शो का उद्देश्य आपको डराना नहीं है बल्कि अपराधों के प्रति सचेत रहने का है। शो के एंकर की बात करें सुशांत एक बेहतरीन एंकर के तौर पर उभरे हैं। उनका वाक कौशल और कहानी कहने का अंदाज एकदम डायरेक्ट है। इस शो की मदद से लोग अपराधों के प्रति सचेत हुए हैं और सुरक्षित रहने में उन्हें मदद मिली है।

अब रोज की बात है…

शो के प्रोमो वीडियो में सुशांत सिंह कहते हैं हमारे देश में अब क्राइम हद से ज्सादा बढ़ चुका है। पहले जघन्य अपराधों की खबरें इक्का-दुक्का आती थीं। अब छोटे-मोटे अपराध तो खैर छोड़िए बड़े अपराध भी रोज की ही बात है। हमारे अखबार इन खबरों से भरे हुए हैं। हमें समझना होगा की अपराध की यह प्रवृति आखिर बढ़ने की वजह क्या है? हम इस पर कैसे अंकुश लगा सकते हैं।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement