For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

अंकिता लोखंडे के सबसे खूबसूरत आई मेकअप लुक्स देख करें पार्टी परफेक्ट मेकअप क्रिएट: Celebrity Eye Makeup Looks

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के आई मेकअप लुक्स को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जाता है। आइए अंकिता से कुछ यूनिक आई मेकअप आइडियाज जानते हैं।
05:00 PM Mar 28, 2024 IST | Renuka Goswami
अंकिता लोखंडे के सबसे खूबसूरत आई मेकअप लुक्स देख करें पार्टी परफेक्ट मेकअप क्रिएट  celebrity eye makeup looks
Ankita Lokhande Eye makeup looks
Advertisement

Celebrity Eye Makeup Looks: पवित्र रिश्ता से घर-घर में बसने वाली एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे आए दिन अपने एथेनिक और वेस्टर्न लुक्स के चलते सोशल मीडिया पर अपने फैंस की तारीफें बटोरती नजर आती हैं। अंकिता अपनी बेहतरीन ऐक्टिंग के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ के चलते भी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। अंकिता लोखंडे इंडस्ट्री में काफी काम कर चुकी हैं और आज वे बिजनेसमैन विक्की जैन से शादी के बंधन में बंध अपनी निजी और प्रोफेशनल जिंदगी अच्छे से बिता रही हैं। अंकिता विक्की जैन के साथ बिग बॉस सीजन 17 में नजर आई और फैंस ने उनकी जोड़ी को खूब सराहा। अंकिता लोखंडे अक्सर अपने पति विक्की के साथ पार्टी करती नजर आती हैं, आइए आज उनके पार्टी वियर आई मेकअप लुक्स से कुछ टिप्स लेते हैं।

Read More : पतले होंठों पर लिपस्टिक लगाने के ट्रिक्स: Makeup Tips for Thin Lips

अंकिता लोखंडे के बेस्ट आई मेकअप लुक्स देख ले सकती हैं, आइडिया : Ankita Lokhande Eye Makeup Looks

परफेक्ट आईलाइनर लुक

अंकिता लोखंडे ने इस आई मेकअप लुक को क्रिएट कर 90 के दशक की खूबसूरत अभिनेत्रियों की याद दिला दी है। अंकिता ने इस खास आई लुक को पर्पल आई शैडो और जेट ब्लैक आई लाइनर के साथ क्रिएट किया है। इस एथेनिक लुक में अंकिता के क्रेजी और सुपर स्टाइलिश पर्पल आई शैडो और यूनिक स्टाइल आईलाइनर ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। और अंकिता लोखंडे के फैंस ने उनके इस लुक की जमकर तारीफ की है। आप भी अंकिता के इस आई मेकअप को जरूर क्रिएट कर सकती हैं।

Advertisement

क्रेजी मस्कारा ए मैजिक

आजकल आईलाइनर से ज्यादा हैवी मस्कारा लुक खूब ट्रेंड कर रहा है। और बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां न्यूड मेकअप लुक के साथ हैवी मस्कारा कैरी करती नजर आती हैं। अंकिता लोखंडे ने इस स्टाइलिश वेस्टर्न आउटफिट के साथ पिंक लिप्स, ब्लश और हैवी मस्कारा लगाकर लुक को कंप्लीट किया है। इस तरह का आई मेकअप लुक आजकल एथेनिक और वेस्टर्न वियर दोनों के साथ स्टाइल किया जा सकता है। ये ऑफिस और कॉलेज के साथ कॉकटेल पार्टी के लिए भी बेस्ट है।

वायरल लैटे आई मेकअप लुक

आजकल लैटे आई मेकअप लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। और बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से लेकर मेकअप इनफ्लुएंसर्स तक सभी इस आई मेकअप को ट्राई करते नजर आते हैं। अंकिता ने इस लुक को लैटे आई मेकअप के साथ कंप्लीट किया है। आप भी शिम्री पार्टी आउटफिट के साथ ब्रॉन्ज टोंड आई शैडो पतला आईलाइनर और हैवी मस्कारा लगाकर वायरल आई मेकअप लुक क्रिएट कर सकती हैं। ये आई मेकअप शादी पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है।

Advertisement

ग्राफिक आईलाइनर लुक

अपने एथेनिक लुक्स के लिए पसंद की जाने वाली अंकिता लोखंडे एथेनिक आउटफिट्स के साथ-साथ हर तरह के वेस्टर्न लुक्स में भी काफी खूबसूरत और बोल्ड नजर आती है। अंकिता ने इस लुक में फॉर्मल ब्लेजर के साथ ग्राफिक आईलाइनर लुक क्रिएट किया है। जो उनके इस आउटफिट को बखूबी कॉम्प्लीमेंट कर रहा है। आप भी अंकिता का ये आई मेकअप लुक ऑफिस पार्टी या खास इवेंट्स में जरूर ट्राई कर सकती हैं। आजकल ग्राफिक आईलाइनर काफी ट्रेंड में है।

खूबसूरत कजरारी आई लुक

बिग बॉस सीजन 17 में अंकिता लोखंडे के स्मोकी काजल आई मेकअप लुक्स को काफी पसंद किया गया था। अंकिता ने इस लुक में एलिगेंट व्हाइट साड़ी के साथ खूबसूरत स्मोकी आई मेकअप लुक क्रिएट किया है। जो उनके आउटफिट और ज्वेलरी के साथ खूब जच रहा है। आप भी इंडियन ट्रेडिशनल साड़ी या सूट के साथ अंकिता लोखंडे का यह कजरारी आई मेकअप लुक जरूर ट्राई कर सकती हैं।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement