For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

सेक्स से न केवल मूड बल्कि स्वास्थ्य भी रहता है अच्छा: Benefits of Sex

निखरी रंगत से लेकर गंभीर बिमारियों तक के इलाज में सेक्स फायदेमंद हो सकता है। इके और भी हेल्दी कारण हैं, जिन्हें जान लेना जरूरी है।
11:00 PM Jan 21, 2024 IST | Monika Agarwal
सेक्स से न केवल मूड बल्कि स्वास्थ्य भी रहता है अच्छा  benefits of sex
Benefits of Sex for Health
Advertisement

Benefits of Sex: लाइफ में रोमांस बनाए रखने के लिए सेक्स बेहद जरूरी है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक सेक्स करना फायदेमंद होता है। निखरी हुई रंगत से लेकर मूड को ठीक करने तक या फिर कैंसर और दिल की बिमारी के खतरे को दूर करने तक के लिए सेक्स करना फायदेमंद हो सकता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो सेक्स एक जादुई दवा की तरह काम करता है। सेक्स न सिर्फ एक बेहतरीन एक्सरसाइज है बल्कि खतरनाक से खतरनाक बिमारियों तक का इलाज भी है। इसके अलावा सेक्स के और कौन से हेल्दी कारण हैं, चलिए जान लेते हैं।

Also read : पीरियड्स के दौरान आपकी भी बढ़ जाती सेक्स की इच्छा, जानिए क्यों: Desire for Sex During Periods

सेक्स करने के हेल्दी कारण

दिल के लिए हेल्दी

Benefits of Sex
Benefits of Sex for Heart Health

एक्सपर्ट्स की मानें तो महीने में एक बार सेक्स करने के बजाय हफ्ते में कम से कम दो बार सेक्स करने से स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसे खतरे से बचा जा सकता है। हालांकि कैलोरी बर्न करने करने के लिए सेक्स सबसे अच्छा विकल्प होता है। आप आधे घंटे तक सेक्स करने से एक ट्रेडमिल पर दौड़ने के बराबर कैलोरीज बर्न कर सकते हैं। सेक्स बेस्ट एक्सरसाइज़ में से एक है। जो दिल को हेल्दी रखने का भी काम करता है।

Advertisement

बेहतरीन पेनकिलर

एक्सपर्ट्स के मुताबिक दर्द के दौरान सेक्स करने से दर्द में काफी राहत मिल सकता है। वहीं पीरियड्स में हो रहे दर्द के दौरान इंटिमेट होने से भी दर्द से राहत मिल सकती है। अगर हम सेक्स को एक बढ़िया पेनकिलर कहें तो गलत नहीं होगा। हालांकि सेक्स आर्गेजिम एक पेनकिलर की तरह काम करता है।

मूड करे हैप्पी

Take Care of Fitness
Take Care of Fitness

हेल्दी सेक्स की वजह से शरीर में न्यूरोट्रांसमीटर्स रिलीज होता है, जिसे मूड बढ़िया रहता है। वहीं हेल्दी सेक्स से रिलेशनशिप भी काफी मजबूत होता है, और सेक्स लाइफ भी बेहतर होती है।

Advertisement

मिलेगी ग्लोइंग स्किन

हेल्दी, ग्लोइंग और निखरी स्किन के पीछे सेक्स का हाथ हो सकता है। सेक्स के दौरान आर्गेज्म शरीर में ब्लड फ्लो का लेवल बढ़ा सकता है। जिससे चेहरे पर रंगत बढ़ती है। इससे तनाव भी दूर होता है।

ब्लडप्रेशर करे कम

Blood-Pressure
Blood-Pressure

सेक्स करते वक्र शरीर से एंडार्फिन हार्मोन रिलीज होता है. जिससे मूड को बूस्ट करने में मदद मिलती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक सेक्स की वजह से स्ट्रेस कम करने में मदद मिल सकती है। जिस वजह से ब्लडप्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा मास्टरबेशन करने से आप खुद को टेंशन फ्री महसूस कर सकते हैं।

Advertisement

कम होगा प्रोस्टेट कैंसर का खतरा

महीने में कम से कम चार बार सेक्स करने से प्रोस्टेट कैंसर जैसे खतरे से बचा जा सकता है। वहीं जनों लोग कम सेक्स करते हैं, उन्हें प्रोटेस्ट कैंसर का खतरा 20 फिसद ज्यादा हो सकता है।

मिलेगी अच्छी नींद

sleep quality
sleep quality

आर्गेजिम के बाद शरीर में प्रोलैक्तिन हार्मोन रिलीज होता है। जिससे काफी अच्छी नींद आती है। एक्सपर्ट्स की मानें तो सेक्स करने के बाद ज्यादातर कपल्स सूकून भरी नींद को महसूस करते है। साथ ही अगली सुबह काफी फ्रेश महसूस करते। इसके अलावा आप जितनी अच्छी नींद लेंगे उतनी ही अच्छी तरीके से अपने सेक्स डिजायर को पूरा कर सकेंगे।

तो ये सात ऐसे कारण हैं, जिनके लिए सेक्स करना जरूरी है। जो वाकई में दिल, दिमाग और शरीर के लिए काफी हेल्दी हो सकते हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement