For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

Newly Married: न्यूली मैरिड के लिए 6 बेस्ट सेक्स फॉर्मूले

न्यूली मैरिड कपल हैं, तो लव लाइफ से लेकर सेक्स लाइफ तक काफी उत्साहभरी होनी चाहिए। न्यूली मैरिड कपल्स के लिए 6 सेक्स फार्मूले भी हैं
04:00 AM Apr 12, 2022 IST | Monika Agarwal
newly married  न्यूली मैरिड के लिए 6 बेस्ट सेक्स फॉर्मूले
Advertisement

Newly Married कपल का एक्साइटमेंट का लेवल ही कुछ और होता है। सब कुछ नया, हर एहसास नया होता है। एक नई जिंदगी की शुरुआत के बाद जब सेक्स की बारी आती है, तो क्या करें, क्या ना करें, इस बात की कश्मकश बरकरार रहती है। हालांकि लव लाइफ से लेकर सेक्स लाइफ तक का एक्साटमेंट न्यूली मैरिड कपल के लिए काफी महत्व रखता है। ऐसे में आपको ये सोचने की जरूरत है कि, आपके और आपके पार्टनर के बीच प्यार और रोमांस का माहौल कैसे बने।

अगर आप ये सोच रहे हैं कि, शादी की पहली रात में सुहागरात मनाना जरूरी है तो आप यहां गलत भी हो सकते हैं। शादी की भागदौड़ और थकान में दूल्हा दुल्हन काफी थक जाते हैं। ऐसे में आपको सेक्स को टाइम देना चाहिए। क्योंकि जल्दबाजी में आपकी सारी मेहनत खराब हो सकती है। आपको हम कुछ बेस्ट सेक्स फार्मूले भी बताएंगे जो आपके काफी काम आने वाले हैं।

सुहागरात में नो टेंशन 

Newly Married
No need to tension in first night

काफी लोग हैं जो सुहागरात वाले दिन इतनी ज्यादा टेंशन में आ जाते हैं कि, सेक्स को लेकर वो काफी कुछ सोचने लग जाते हैं। लेकिन आपको सुहागरात में सेक्स करना जरूरी है, ऐसा किसी भी किताब में नहीं लिखा है। सेक्स के लिए माहौल के साथ मूड, फ्रेशनेस होना भी बेहद जरूरी है और ये सब कुछ एक साथ सुहागरात वाले दिन हो ऐसा जरूरी नहीं है। तो इसे लेकर आप टेंशन फ्री रहें।

Advertisement

प्यार भरी बातें हैं काम की

Newly Married
Show some love to each other

ये विकल्प न्यूली मैरिड कपल्स के लिए काफी मायने रखता है। क्योंकि आपकी प्यार भरी बातें अपना आधा काम वैसे ही कर देंगी। आप सबसे पहले तो अपनी पत्नी या पति से दो चार प्यार भरी बाते करें। मूड को फ्रेश और रोमांटिक बनाना चाहते हैं तो उन्हें प्यार भरे मैसेज करें। आप अपने पार्टनर की पसंद और ना पसंद का ख्याल रखें।

किस बनाएगी काम 

Newly Married
Kiss will work

जब भी सुबह उठें या रात को सोने जाएं तो माहौल बनाने के लिए एक न्यूली मैरिड कपल एक किस करें। जब आप दिन भर की थकान के बाद घर पर आएं तो अपने पार्टनर को प्यार भरा हग करें और उन्हें एहसास दिलाएं कि, आप उन्हें कितना ज्यादा प्यार करते हैं। सेक्स भरी लाइफ रोमांटिक होनी चाहिए। ये शादीशुदा कपल्स के लिए खुशियों की चाबी भी है।

Advertisement

हनीमून के लिए तलाशें सुकून 

Newly Married
Find best place for honeymoon

शादी के बाद एक अच्छे से हनीमून की प्लानिंग तो सारे कपल्स ही करते हैं। कोई हिल स्टेशन जाना पसंद करता है तो कोई समुन्दर के किनारे। आप हमारी मानें तो एक ऐसी जगह का चुनाव करें जहां ज्यादा भीड़-भाड़ और शोर-शराबा ना हो। जहां आप अपने पार्टनर के साथ प्यार भरा टाइम स्पेंड कर सकें।

आजमाएं अड्वेंचर सेक्स

Newly Married
Do something adventures

अड्वेंचर सेक्स के नाम से आप इसके काम का अंदाजा लगा सकते हैं। बेडरूम में और अपने बेड में सेक्स करना तो आम है, सेक्स करना ही है तो कई जगहों पर अड्वेंचर सेक्स करने की कोशिश करें । आप सोफे, किचन, शावर, टेबल को आजमा सकते हैं। अगर आप सेक्स की लाइफ को रूटीन बना रहे हैं तो आप खुद को थका हुआ महसूस करेंगे।

Advertisement

एक दूसरे को रखें खुश

Newly Married
Keep each other happy

शादी के बाद सेक्स ही सब कुछ हो ऐसा भी जरूरी नहीं है। न्यूली मैरिड कपल्स के लिए एक दूसरे की ख़ुशी भी काफी महत्व रखती है। आर्गेज्म की जगह आप एक दूसरे को बेंइंतहान प्यार करें। बाकी का काम खुद ब खुद हो जाएगा। आप सेक्स के दौरान हाइजीन का ख्याल रखते हुए अपने प्राइवेट पार्ट्स को साफ़ सुथरा रखें।

एक दूसरे का ख्याल रखना और एक दूसरे को प्यार करना किसी भी रिश्ते में गर्माहट बरकरार रखने के लिए काफी है। बात जब न्यूली मैरिड कपल्स की हो तो सेक्स के लिए हमारे बताये हुए फार्मूले को जरुर आजमाएं। ये ऐसे फार्मूले हैं, जिनकी मदद से आपकी शादी शुदा लाइफ रोमांस से भर जाएगी। इसके अलावा आप अपने बेडरूम में हल्का म्यूजिक के साथ डिम लाइट और भीनी सी खुशबू से महौल खुद खुशनुमा बना सकते हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement