For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

नवरात्रि में करें पान के पत्तों के ये खास उपाय, खुल जाएगे बंद किस्मत के ताले: Shardiya Navratri 2023

Paan ke Patte ke Totke: नवरात्रि में विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा करने से अच्छे-अच्छों की किस्मत पलट जाती है। शारदीय नवरात्रि के इस खास मौके पर अगर वास्तु शास्त्र में बताए गए कुछ उपाय आजमा लिए जाएं, तो इससे धन की कमी से लेकर घर के कलेश तक की हर समस्या दूर हो जाती है। ऐसे ही इस नवरात्रि में आप केवल पान के एक पत्ते के कुछ अचूक उपाय आजमाकर अपनी सोई किस्मत को भी जगा सकते हैं। इस आसान उपायों को आजमाकर आप माता लक्ष्मी और माता दुर्गा को प्रसन्न करके अपनी हर मनोकामना को पूर्ण कर सकते हैं।
02:41 PM Oct 16, 2023 IST | Nikki Kumari
नवरात्रि में करें पान के पत्तों के ये खास उपाय  खुल जाएगे बंद किस्मत के ताले  shardiya navratri 2023
Shardiya Navratri 2023
Advertisement

Shardiya Navratri 2023: नवरात्रि में विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा करने से अच्छे-अच्छों की किस्मत पलट जाती है। शारदीय नवरात्रि के इस खास मौके पर अगर वास्तु शास्त्र में बताए गए कुछ उपाय आजमा लिए जाएं, तो इससे धन की कमी से लेकर घर के कलेश तक की हर समस्या दूर हो जाती है।

ऐसे ही इस नवरात्रि में आप केवल पान के एक पत्ते के कुछ अचूक उपाय आजमाकर अपनी सोई किस्मत को भी जगा सकते हैं। इस आसान उपायों को आजमाकर आप माता लक्ष्मी और माता दुर्गा को प्रसन्न करके अपनी हर मनोकामना को पूर्ण कर सकते हैं।

पैसों की दिक्कत होगी दूर

पान के पत्तों का पूजा-पाठ में विशेष महत्व है। इसके एक उपाय से आपकी धन से जुड़ी हर तरह की समस्या खत्म हो सकती है। इसके लिए आपको नवरात्रि के 5 दिनों में पान के पत्ते पर चंदन से मां दुर्गा का बीज मंत्र- 'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे' लिखना है और उन्हें अर्पित करना है। नवमी वाले दिन इन सभी पत्तों को जमा करके एक लाल कपड़ें में बांध लें और अपनी तिजोरी या धन वाले स्थान पर रख लें। इससे आपको पैसों की तंगी से राहत मिलेगी।

Advertisement

व्यापार में मिलेगी सफलता

Shardiya Navratri 2023
Shardiya Navratri 2023-You will get success in business

अगर लंबे वक्त से व्यापार में घाटा हो रहा है, तो मुनाफे के लिए आप पान के पत्ते का टोटका आजमा सकते हैं। इसके लिए आपको नवरात्रि के 9 दिनों तक लगातार पान के पत्ते पर सरसों का तेल लगाकर माता दुर्गा के चरणों में अर्पित करना है। नवरात्रि के बाद इन्हें अपने सिरहाने में रखकर सोएं। इससे आपके व्यापार में आपको तरक्की मिलेगी।

घर का कलेश होगा खत्म

अगर अक्सर घर में बेवजह के झगड़े होते रहते हैं, तो इस कलेश को केवल पान का एक पत्ता खत्म कर सकता है। इसके लिए नवरात्रि के किसी भी एक दिन माता दुर्गा को पान के पत्ते में केसर डालकर अर्पित करें। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और घर में सुख-शांति का वास होगा। ये खास उपाय आपके घर से कलेश को दूर कर सकता है।

Advertisement

यह भी देखें-पंजाबी दुल्हन क्यों पहनती हैं चूड़ा, जान लीजिए इसके पीछे का रहस्य: Chura Significance

मनोकामना पूर्ति के लिए 

mata durga
mata durga

अगर आपके मन में किसी तरह की कोई इच्छा दबी है, जो पूरी नहीं हो पा रही, तो उसे पूरा करने के लिए आप नवरात्रि में खास उपाय कर सकते हैं। इसके लिए नवरात्रि के 9 दिन माता को पान के पत्ते पर गुलाब की पंखुड़ियां डालकर अर्पित करें। नवरात्रि खत्म होने पर इसे जल में प्रवाहित कर दें। इससे आपकी हर इच्छा पूरी हो सकती है।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement