For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

रिलीज होते ही वायरल हो गया शहनाज़ गिल का "धूप लगदी" सॉन्ग: Dhup Lagdi Song

03:31 PM Apr 08, 2024 IST | Sudhanshu Tiwari
रिलीज होते ही वायरल हो गया शहनाज़ गिल का  धूप लगदी  सॉन्ग  dhup lagdi song
Dhup Lagdi Song
Advertisement

Dhup Lagdi Song: छोटे पर्दे के रियालिटी शो "बिग बॉस सीजन -13" की विजेता शहनाज़ गिल ने काफ़ी कम समय में फैंस के दिल में जगह बना चुकी है। फैंस उन्हें भरपूर प्यार देते हैं। साल 2023 में शहनाज़ गिल ने एक से बढ़कर एक पंजाबी और बॉलीवुड गानों में अपनी अदाकारी के जलवे बिखेरे थे, जो दर्शकों को काफ़ी ज्यादा पसंद आया। वहीं साल 2024 शहनाज़ गिल के फैंस के लिए एक और बड़ी खुशखबरी लेकर आ रहा है।

Also Read : शहनाज गिल के इन 5 स्टनिंग लुक्स को करें रीक्रिएट: Shehnaaz Gill Look

धूप लगदी गाना हुआ रिलीज

शहनाज़ गिल वैसे तो अब तक कई गानों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखा चुकी हैं, पर आज उनका गाना "धूप लगदी" यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। आपको बता दें कि शहनाज़ गिल ने इस गाने को खुद ही गाया है, जिससे इस गाने को उनके फैंस काफ़ी ज्यादा प्यार दे रहे हैं। वहीं उनके अपोजिट गाने में एक्टर सनी सिंह में अपनी अदाकारी दिखा रहे हैं। आपको बता दें सनी सिंह ने "सोनू के टीटू की स्वीटी" फिल्म से दर्शकों के दिल में अपनी जगह बनाई है। वहीं गाने के टीजर को रिलीज करते हुए शहनाज़ ने लिखा "उन्हें उम्मीद है कि दर्शक इस बार भी मेरे हर गाने की तरह भरपूर प्यार देंगे, ये कहानी किसान के जीवन में होने वाले संघर्ष को दिखायेगी।"

Advertisement

ग्रामीण परिवेश पर बना है गाना

आपको बता दें, इस गाने को एक किसान द्वारा किये गए संघर्ष को दिखाया गया है। धूप लगदी गाने में शहनाज़ गिल और सनी सिंह दोनों को देखकर लगता है कि गाने को ग्रामीण परिवेश पर बनाया गया है। गाने में किसान बने सनी सिंह की फसल बाढ़ आने के कारण खराब हो जाती है, जिससे कमाई करने के लिए सनी सिंह शहर में जाते हैं। वहीं आगे की कहानी में शहनाज़ कैसे सनी सिंह के बगैर रहती हैं ये गाना देकर आपको समझ में आ जायेगा। गाने के जरिये लोगों को पैसा कम होते हुए भी एक दूसरे से शहनाज़ गिल और सनी सिंह कैसे प्यार करते हैं ये दिखाया गया है। साथ ही इस गीत से किसानों के जीवन में आ रही मुश्किलों को दिखाने की कोशिश की गई है।

पटना शुक्ला में गाया गाना

शहनाज़ गिल को उनके फैंस "पंजाब की कैटरीना" कहकर बुलाते हैं। शहनाज़ गिल अब फिल्म पटना शुक्ला से बॉलीवुड में डेब्यू सांग करेंगी। इस फिल्म में शहनाज़ गिल खुद गाना गायेंगी, जिसके जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये दी है।बता दें कि शहनाज़ गिल पटना शुक्ला मूवी में रवीना टंडन की आवाज बनेंगी।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement