For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

घूमने के साथ-साथ शॉपिंग के लिए भी बेस्ट हैं ये डेस्टिनेशन: Shopping Destination

10:30 AM Oct 14, 2023 IST | Sangeeta Chhabra
घूमने के साथ साथ शॉपिंग के लिए भी बेस्ट हैं ये डेस्टिनेशन  shopping destination
shopping
Advertisement

Shopping Destination: कई लोगों को घूमने का बहुत शौक होता है। वह जब मौका मिलता है घूमने के लिए निकल जाते हैं। फिर चाहे वीकेंड हो या लॉन्ग वीकेंड वह घूमने के लिए समय निकाल ही लेते हैं। घूमने के साथ शॉपिंग भी हो जाए तो वह सोने पर सुहागा हो जाता है। घूमने के साथ शॉपिंग करने से मूड एकदम फ्रेश हो जाता है। भारत में भी कुछ ऐसी जगह हैं जहां आप घूमने के साथ ढेर सारी शॉपिंग भी कर सकते हैं। यहां आपको खाने के भी कई वैरायटी मिल जाती है जिसकी वजह से आपकी ट्रिप बेस्ट हो जाती है क्योंकि घूमना, अच्छा खाना और शॉपिंग आपको एक ही जगह मिल जाती है। आइए आज आपको इन्हीं डेस्टिनेशन के बारे में बताते हैं जो आप अपनी ट्रेवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

जयपुर

Shopping Destination
Shopping Destination-hawa mahal

राजस्थान का शहर जयपुर अपनी खूबसूरती के साथ शॉपिंग के लिए जाना जाता है। गुलाबी शहर जयपुर में घूमने के लिए बहुत कुछ है। यहां अमेर का किला से लेकर जलमहल तक बहुत कुछ है। वहीं शॉपिंग की बात की जाए तो यहां लोग स्पेशल शॉपिंग के लिए जाते हैं। जयपुर से कठपुतली के साथ लहरिया साड़ी, बांधनी चुनरी, ज्वैलरी और जूती काफी कुछ खरीद सकते हैं।

बनारस

जब भी घाट का नाम लिया जाता है तो सबसे पहले बनारस का नाम लोगों की जुबान पर आता है। बनारस में 80 घाट और आरती देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। बनारस घूमने के साथ शॉपिंग के लिए भी फेमस है। बनारस से लोग साड़ी जरुर लेकर आते हैं। ये शहर सिल्क और बनारसी साड़ी के लिए फेमस है।

Advertisement

Shopping Destination-banaras

दिल्ली

भारत ही नहीं विदेशों से भी लोग दिल्ली घूमने के लिए आते हैं। दिल्ली में घूमने के लिए तो बहुत कुछ है ही साथ में ये शहर शॉपिंग के लिए भी बहुत फेमस है। दिल्ली में चांदनी चौक, सरोजिनी नगर, जनपथ समेत कई जगह हैं जहां से ढेर सारी शॉपिंग की जा सकती है।

Shopping Destination-india gate

कोलकाता

कोलकाता खाने के लिए बहुत फेमस है। यहां के रसगुल्ला और सॉन्देश बहुत फेमस हैं। इनका नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। लेकिन कोलकाता सिर्फ खाने के लिए नहीं बल्कि शॉपिंग के लिए भी फेमस है। कोलकाता में जूट के बैग्स, लैदर बैग्स बहुत अच्छे मिलते हैं। यहां हैंडीक्राफ्ट के आइटम भी बहुत सुंदर और कम दामों में मिलते हैं।

Advertisement

Shopping Destination-kolkata

मुंबई

मुंबई को सपनों का शहर कहा जाता है। लोग एक्टिंग की दुनिया में अपनी जगह बनाने के लिए इस शहर ही आते हैं। मुंबई में जुहू चौपाटी, गेटवे ऑफ इंडिया, मरीन ड्राइव जैसी कई जगह हैं जहां घूमने जाया जा सकता है। मुंबई में शॉपिंग के लिए भी कई मार्केट हैं। मुंबई का कोलाबा मार्केट, जावेरी मार्केट और लिंकिंग रोड शॉपिंग के लिए बहुत फेमस है।

इसी तरह से भारत में कई शहर हैं जहां आप घूमने तो जा ही सकते हैं साथ ही ढेर सारी शॉपिंग भी कर सकते हैं। ये जगह आपके एक्सपीरियंस को और अच्छा बना देंगी। खासकर एक बार शॉपिंग के बाद आप इन शहरों में दोबारा जरुर आएंगे।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement