जानिए कंधों के कसाव के लिए 6 बेस्ट एक्सरसाइज: Shoulder Exercise
Shoulder Exercise: एक्सरसाइज तो आपके बॉडी के हर पार्ट के लिए आवश्यक होती है। कई बार हमें लगता है कि क्या इस पार्ट के लिए भी कसरत की आवश्यकता है तो हां आपको बता दें हमारे शरीर के हर पार्ट के लिए कसरत जरूरी है। तभी हमारा शरीर ताकतवर हो पाएगा। यहां हम आपको कंधों की एक्सरसाइज के बारे में बता रहे है कि किस तरह कंधों के लिए एक्सरसाइज आवश्यक है।
वॉल स्लाइड

ये एक्सरसाइज कंधों के लिए बेहद फायदेमंद हैं इसमें दीवार पर एक हाथ को पहले रखना है और फिर धीरे धीरे करके हाथ को उपर ले जाना है जिससे आपका हाथ उपर की तरफ सीधा हो जाएगा इसी तरह दूसरा हाथ इससे कंधों पर कसाव पड़ेगा। और आपके कंधे मजबूत बनेंगे।
शोल्डर स्केप्शन

इस एक्सरसाइज को ध्यान से करने की आवश्यकता है इसमें दोनों हाथों में डम्बल लें और हाथों को उठाते हुए या तो आगे कि सामने की साइड या फिर ऊपर की साइड वी बनाएं। और फिर धीरे-धीरे हाथों को नीचे लाएं। इससे कंधों पर जोर पड़ेगा और मांसपेशियों की जकड़न खत्म होगी।
पेंडुलम स्ट्रेच

ये कंधों के लिए काफी उपयोगी एक्सरसाइज में है। इसमें एक टेबल या कुर्सी को सहारा लेते हुए। एक हाथ में कुछ भारी सामान लेकर झुकते पहले आगे फिर पीछे और फिर गोल घुमाना है। इससे कंधों में जो कसाव होता है वो किसी और एक्सरसाइज में नहीं आ सकता है। बहुत ही फायदेमंद एक्सरसाइज है आप घर पर भी आसानी से कर सकती है।
कंधों को घुमाना

कंधों को घुमाना तो बचपन से ही आप करते हुए आ रहे होंगे । क्योंकि ये हमेशा से ही चली आ रही एक्सरसाइज है। जो आप आसानी से कहीं भी कर सकती है। आप ऑफिस में बैठे बैठे थक गए है तो बैठे बैठे ही इस एक्सरसाइज को कर सकती है। कंधों को पहले आगे की साइड से गोल घुमाना है फिर पीछे से आगे की साइड घुमाना है।
क्रॉस आर्म स्ट्रेच

इस एक्सरसाइज को आपने रोज कर लिया तो आपके कंधे बेहद मजबूत हो जाएंगे। उनमें दर्द या ढीलापन भी खत्म हो जाएगा। इसके लिए आप आराम से कुर्सी पर बैठ जाए। फिर हाथ बिल्कुल सीधा करके दूसरे कंधे की तरफ ले जाए। उसके बाद जो हाथ रह गया है उससे उसको प्रेस करें। इससे कंधे पर कसाव महसूस करेंगी। इसी तरह दूसरे कंधे की एक्सरसाइज करें।
गोमुखासन

ये योगासन शोल्डर के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। इसमें जमीन बैठ कर सुखासन लगाएं।इसके बाद अपने दाएं पैर को बाएं पैर के ऊपर लाकर रखें। इस स्थिति में आपके दोनों पैर के घुटने एक दूसरे के ऊपर होने चाहिए। इसके बाद दाएं हाथ को सिर के पीछे पीठ की तरफ ले जाए। वही बाएं हाथे को साइड से ले जाते हुए दोनों को पीछे मिलाएं। आपके हाथ बिल्कुल सीधे होने चाहिए कोहनी छत की तरफ होनी चाहिए।
इंस्ट्रक्टर सचिन चौधरी से बातचीत पर आधारित।