For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

रोजाना लिपस्टिक लगाने से हो सकते हैं ये बड़े नुकसान, जानिए कैसे: Side Effects Of Lipstick

क्या आप जानती हैं कि आपके चेहरे पर खूबसूरती भरने वाली यह कातिलाना लिपस्टिक आपके सेहत के लिए काफी कानुकसानदायक भी सबित हो सकती है। जी हां लिपस्टिक लगाने से हमारे सेहत पर इसका भारी प्रभाव पड़ सकता है।
05:00 PM May 19, 2023 IST | Pratima Singh
रोजाना लिपस्टिक लगाने से हो सकते हैं ये बड़े नुकसान  जानिए कैसे  side effects of lipstick
Advertisement

Side Effects of Lipstick: लिपस्टिक हर महिला की सबसे बेस्ट फ्रेंड होती है। यह महिलाओं के लुक को पूरा करने में काफी हद तक मदद करती है। भले ही आप ज्यादा से ज्यादा मेकअप कर लें, लेकिन जब तक लिपस्टिक ना लगाया जाए तो मेकअप हमेशा अधूरा ही नजर आता है और वहीं अगर चेहरे पर कोई भी मेकअप अप्लाई ना करें हालांकि लिपस्टिक लगाने के बाद ही आपका चेहरा आकर्षक और खूबसूरत नजर आने लगता है। ये आपके चेहरे पर चार चांद लगाने का काम करती है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि आपके चेहरे पर खूबसूरती भरने वाली यह कातिलाना लिपस्टिक आपके सेहत के लिए काफी कानुकसानदायक भी सबित हो सकती है। जी हां लिपस्टिक लगाने से हमारे सेहत पर इसका भारी प्रभाव पड़ सकता है।

लिपस्टिक लगाने के नुकसान

Side Effects Of Lipstick
Lipstick Side Effects

आकर्षक नजर आने की होड़ में नए-नए प्रोडक्ट्स हम यूज तो कर लेते हैं लेकिन सेहत के बारे में बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते कि जो प्रोडक्ट हम लगा रहे हैं उनका हमारे हेल्थ पर आखिर क्या प्रभाव पड़ सकता है। तो आपको जानकर काफी हैरानी होगी कि जिस लिपस्टिक को हम अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। उनमें रंगों की परत के साथ-साथ काफी केमिकल के परत भी चढ़े होते हैं। मार्केट में मिल रही हर लिपस्टिक में केमिकल का उपयोग किया जाता है।

कैंसर का खतरा

आकर्षक और कातिलाना दिखने वाली लिपस्टिक की रंगों की परत में कार्सिनोजेनिक नामक इनग्रेडिएंट्स मिले होते हैं, जिनकी वजह से कैंसर होने की संभावना अधिक बढ़ जाती है। लिपस्टिक के अंदर काफी समय तक टिके रहने के लिए केमिकल डाले जाते हैं, जिनकी वजह से आंखों में जलन, गले में परेशानी, खांसी और एलर्जी जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

Advertisement

एलर्जी

Skin Allergy
Skin Allergy

लिपस्टिक में जहरीले सामग्रियों का उपयोग होता हैलिपस्टिक इसमें ऑक्सिक्लोराइड नाम का रसायन मिलाया जाता है, जिसके कारण होठों के आसपास के एरिया में रैशेज, लाल चकत्ते या स्किन से जुड़ी कई समस्याएं जन्म ले सकती हैं।

किडनी से जुड़ी समस्या

कुछ महिलाएं लिपस्टिक कभी कभार ही इस्तेमाल करती हैं, लेकिन वहीं कई महिलाएं जो ऑफिस में काम करने वाली होती हैं उन्हें अक्सर लिपस्टिक का इस्तेमाल करना पड़ता है। वहीं कई शौकिया महिलाएं भी रोजाना लिपस्टिक अपने होठों पर चढ़ाकर रखती हैं, जिसकी वजह से किडनी फेल होने के संभावना बढ़ जाती है। लिपस्टिक में कैडमियम इनग्रेडिएंट्स मौजूद होता है, जिसकी वजह से किडनी से जुड़ी समस्या पैदा हो सकती है।

Advertisement

शरीर के लिए खतरनाक है लिपस्टिक

Lipstick
Lipstick

होंठों पर लगाई जाने वाली लिपस्टिक कभी-कभी भोजन करने के दौरान पेट में चली जाती है, जिसकी वजह से इसमें मौजूद केमिकल शरीर के अंदर प्रवेश कर जाते हैंस जो हमारे शरीर को काफी नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं। लिपस्टिक में एल्यूमिनियम, क्रोमियम, मैग्नीशियम, कैडमियम और लेड जैसे रसायनों की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर में जाने के बाद हमारे कई अंगों पर गंभीर असर डाल सकते हैं। लिपस्टिक में भारी मात्रा में एल्यूमिनियम मौजूद होता है, जो पेट से जुड़े कई समस्याओं को पैदा कर सकता है। वही पेट का अल्सर भी इसके कारण हो सकता है। जो महिलाएं रोजाना इसका इस्तेमाल करती हैं। उनमें अधिक चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement