For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

सिंह राशिफल – Singh Rashifal 2023-24 March To 31 March

12:01 AM Mar 21, 2023 IST | grehlakshmi hindi
सिंह राशिफल – singh rashifal 2023 24 march to 31 march
Advertisement

मा, मी, मु, मे मघा-4

मो, टा, टी, टु पूर्वाफाल्गुनी-5

टे उत्तराफाल्गुनी-1

Advertisement


24 मार्च से 31 मार्च तक

दिनांक 24, 25 को समय सक्सेस या सफलता का रहेगा। किसी चीज को पाने के लिए मन से मेहनत करेंगे। घर में लोगों की आवाजाही रहेगी। आप प्रसन्न होकर उनसे मिलेंगे। 26, 27 को सम्मानसूचक तारीखें हैं। आपको घूमना-फिरना अच्छा लगेगा। आप पैसा कमाएंगे। रिश्तों में गरमाहट रहेगी। आपकी सेहत बढ़िया रहेगी। 28, 29 को समय प्रोग्रेसिव रहेगा। आप दिनोंदिन तरक्की करेंगे। आपकी रुचि पूजा-पाठ, धर्म-कर्म में रहेगी। आप बाहर जा सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेंगे। 30, 31 को आपको गुस्सा अधिक आएगा। आप चिड़चिड़े रहेंगे। आप वाणी पर कंट्रोल करें, अन्यथा झगड़ा हो सकता है। हानि की भी सम्भावना बन रही है। आपको चोट लग सकती है, सम्भलकर रहें।

ग्रह स्थिति

मासारम्भ में केतु तुला राशि का तृतीय भाव में, सूर्य+बुध+शनि कुम्भ राशि का सप्तम भाव में, बृहस्पति+ शुक्र मीन राशि का अष्टम भाव में, राहु मेष राशि का नवम भाव में, मंगल वृषभ राशि का दशम भाव में, चंद्रमा मिथुन राशि का ग्यारहवें भाव में चलायमान है।

Advertisement

सिंह राशि की शुभ-अशुभ तारीख़ें

2023शुभ तारीख़ेंसावधानी रखने योग्य अशुभ तारीख़ें
जनवरी5, 6, 7, 11, 12, 15, 168, 9, 18, 19, 25, 26, 27
फरवरी1, 2, 3, 7, 8, 11, 12,
13, 28
4, 5, 14, 15, 22, 23
मार्च1, 2, 6, 7, 8, 10, 11, 12,
28, 29
4, 5, 13, 14, 21, 22,
23, 31
अप्रैल2, 3, 4, 7, 8, 24, 25,
26, 30
1, 9, 10, 11, 18, 19,
27, 28
मई1, 4, 5, 22, 23, 27, 28,
29, 31
7, 8, 15, 16, 24, 25, 26
जून1, 2, 18, 19, 23, 24, 25,
28, 29
3, 4, 11, 12, 13, 21, 22
जुलाई15, 16, 17, 21, 22, 25,
26
1, 2, 8, 9, 10, 18, 19,
28, 29
अगस्त11, 12, 13, 17, 18, 21,
22, 23
5, 6, 14, 15, 24, 25
सितम्बर8, 9, 13, 14, 15, 18, 191, 2, 3, 11, 12, 21, 22,
28, 29, 30
अक्टूबर5, 6, 10, 11, 12, 15, 168, 9, 18, 19, 26, 27
नवम्बर1, 2, 3, 7, 8, 11, 12, 13,
29, 30
4, 5, 14, 15, 22, 23, 24
दिसम्बर4, 5, 6, 9, 10, 26, 27, 312, 3, 11, 12, 13, 19,
20, 21, 29, 30

सिंह राशि का वार्षिक भविष्यफल

Singh Rashifal 2023
सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह साल 2023 उपलब्धियों से | परिपूर्ण रहेगा। जीवन के हर क्षेत्र में उपलब्धियां आपका स्वागत | करेंगी, फिर चाहे नौकरी हो व्यापार, परिवार या स्वास्थ्य। इस वर्ष शनि सप्तम स्थान में गोचरवश परिभ्रमण करेंगे। वहीं देवगुरु बृहस्पति अष्टम व नवम स्थान में गतिशील रहेंगे। जो किसी शुभ व मांगलिक प्रसंग की रूपरेखा व प्लानिंग बना सकते हैं। शारीरिक स्वास्थ्य की दृष्टि
से यह साल ठीक रहेगा। पुराने रोगों से कुछ राहत महसूस करेंगे। दीर्घकालिक बीमारियों में आपको पहले से ज्यादा सावधान व सतर्क रहने की आवश्यकता है। ब्लडप्रेशर, शुगर, हार्ट डिजीज जैसी बीमारियों में दवाइयों व खान-पान को लेकर लापरवाही नहीं करें, अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। 22 अप्रैल तक बृहस्पति आठवें स्थान में गतिशील रहेंगे, अतः नसों से सम्बन्धी परेशानी रह सकती है। व्यापार व आर्थिक परिपेक्ष्य में यह साल उपलब्धियों से परिपूर्ण रहेगा। आप पहले से अधिक ऊर्जावान व जोश से भरपूर होकर काम करेंगे तथा उसके परिणाम व प्रतिफल भी आपको दिखलाई पड़ेंगे।
इस वर्ष आप व्यापार में विस्तार की योजना को मूर्त रूप देने में सफल होंगे। हालांकि आपको इसके लिए लोन लेना पड़ सकता है, लेकिन फिर भी आपकी योजना, प्लानिंग व विचार साकार होगा, जिसके परिणाम दीर्घकालिक होंगे। आप सिंह राशि के जातक हैं तथा सिंह राशि के लोग दृढ़ प्रतिज्ञ होते हैं। एक बार मन में जो विचार ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। कहीं न कहीं यह बात आपकी फ्यूचर प्लानिंग के बारे में सफल होती दिखाई पड़ रही है। आप इस साल योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे व उसके काफी सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिलेंगे। नौकरी में बॉस, सहकर्मी व अधिकारी आपकी हर छोटी से छोटी बात को अहमियत देंगे। आपके काम से, आपकी कार्यशैली से सभी प्रभावित होंगे, जिससे नौकरी में प्रमोशन, पदोन्नति व आगे बढ़ने के अवसर सुलभ होंगे, परन्तु इस बीच आपसे द्वेष रखने वाले, ईर्ष्या भाव रखने वालों की भी कमी नहीं रहेगी। प्रतिद्वंद्वी व प्रतिस्पर्धी भी आपको टक्कर देने की ताक में रहेंगे।
17 जनवरी के बाद शनि सातवें स्थान में आकर जीवनसाथी का स्वास्थ्य जरूर डावांडोल कर सकता है। किसी तीसरे व्यक्ति के कारण पति-पत्नी में गलत फहमियां आ सकती हैं। लेकिन समय रहते उन गलतफहमियों का निराकरण भी हो जाएगा। माता-पिता घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह मिलेगा। संतान आपकी आज्ञा में रहेगी व इस वर्ष संतान से सम्बंधित किसी महत्त्वपूर्ण कार्य की स्थिति भी रहेगी। संतान के करियर, विवाह, अध्ययन आदि से सम्बंधित महत्त्वपूर्ण निर्णय होगा।
इस वर्ष शत्रु व षड्यंत्रों को लेकर आपको जरूर कुछ सावधानियां रखनी चाहिए। शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की चेष्टा कर सकते हैं। अतः उस दृष्टिकोण से थोड़ा सतर्क व सावचेत रहें। 22 अप्रैल के बाद बृहस्पति आपकी राशि से नवम भाव में आकर विद्यार्थियों के लिए शुभ फलों का कारण बनेंगे। अध्ययन व शिक्षा में सफलता मिल जाएगी। नौकरी में अपरिचित व अनजान व्यक्तियों पर भरोसा आपके लिए दिक्कतों का कारण बनेगा। आपको ट्रैप किया जा सकता है। मित्रों की तरफ मदद का हाथ बढ़ाएंगे, परन्तु मित्रों की भीड़ में आपको कुछ अवसरवादी लोग भी मिलेंगे। आमदनी तो ठीक ठाक ही रहेगी, परन्तु कहीं न कहीं खर्चों में बढ़ोतरी परेशानी का कारण बनेगी।

सिंह राशि की चारित्रिक विशेषताएं

आपकी राशि का अधिपति सूर्य है, जो तेजस्वी व ओजयुक्त पौरुष का प्रतिनिधित्व करता है। सिंह राशि के व्यक्ति निर्भीक, उदार व अभिमानी होते हैं। चित्त में दृढ़ता, साहस तथा धैर्य इनमें विशेष मात्रा में पाया जाता है। सूर्य आत्मशक्ति या आत्मविश्वास का कारक ग्रह माना जाता है। अतएव सिंह राशि वाले पुरुषों में आत्मशक्ति ग़ज़ब की होती है। ये कठिन-से-कठिन परिस्थितियों में भी नहीं घबराते। उनके अंदर आत्मविश्वास का भाव पूर्ण रूप से विद्यमान रहता है तथा अपनी बुद्धि एवं पराक्रम के बल पर वे जीवन में उन्नति प्राप्त करने में समर्थ रहते हैं। धनैश्वर्य, वैभव एवं भौतिक सुख-संसाधनों से ये प्रायः युक्त रहते हैं तथा जीवन में सुखपूर्वक इसका उपभोग करते हैं। ये जातक सिद्धांतवादी होते हैं तथा अपने सिद्धांतों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। इनकी प्रवृत्ति धार्मिक होती है तथा स्वभाव में परोपकार का भाव भी रहता है, फलतः ये पूर्ण विश्वास के योग्य होते हैं। इसके अतिरिक्त सरकारी या गैर-सरकारी क्षेत्रों में किसी उच्च पद को प्राप्त करने में समर्थ होते हैं, जिससे सामाजिक मान-प्रतिष्ठा तथा यश समाज में विद्यमान रहता है, साथ ही नेतृत्व की क्षमता भी इनमें विद्यमान रहती है।
अतः इसके प्रभाव से आपका व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा, जिससे अन्य लोग आपसे प्रभावित रहेंगे। आप निर्भीक पुरुष होंगे तथा अपने समस्त शुभ एवं सांसारिक कार्यकलापों को निर्भयता से संपन्न करके उनमें वांछित सफलता प्राप्त करेंगे, जिससे आपको भौतिक सुख-संसाधनों एवं अन्य ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी तथा उन्नति के मार्ग भी प्रशस्त रहेंगे, फलतः आपका जीवन सुखपूर्वक व्यतीत होगा।
आपके हृदय में उदारता का भाव भी विद्यमान रहेगा तथा अन्य लोगों के प्रति स्नेह के भाव का प्रदर्शन भी करेंगे। आपको स्वपुरुषार्थ से जीवन में सफलता प्राप्त होगी तथा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आप सफल होंगे। आपके शत्रु व प्रतिद्वंन्द्वी आपसे भयभीत होंगे, परंतु यदि आप अन्य जनों के साथ पूर्ण समानता का व्यवहार करेंगे, तो आप समाज में लोकप्रियता तथा अतिरिक्त प्रतिष्ठा भी अर्जित करने में समर्थ हो सकते हैं।
आप में शारीरिक बल की प्रधानता विशेष रहेगी तथा परिश्रम एवं पराक्रम में अपने सांसारिक महत्त्व के कार्यों को संपन्न करेंगे तथा इनमें इच्छित सफलता प्राप्त करके जीवन में उन्नति के मार्ग प्रशस्त करेंगे। राजनीति या व्यापार आदि में आप उन्नतिशील रहेंगे तथा इन क्षेत्रों में आपकी श्रेष्ठता बनी रहेगी।
आपके स्वभाव में तेजस्विता का भाव भी विद्यमान रहेगा। अतः यदा-कदा आप अनावश्यक क्रोध या उग्रता के भाव का भी प्रदर्शन करेंगे। आयुर्वेद एवं योग आदि के प्रति आपकी आस्था विद्यमान रहेगी। आप में गंभीरता का भाव विद्यमान होगा, फलतः आपके कार्य धैर्यपूर्वक संपन्न होंगे, जिससे आपको सफलता प्राप्त होगी।
सूर्य राजयोग कारक ग्रह है। सिंह राशि के जातक प्रायः राजा की तरह ऐश्वर्य व प्रतिष्ठा का उपभोग करते हैं। ऐसे व्यक्तियों का चेहरा तेजस्वी व लालिमा युक्त होता है।
धर्म के प्रति आपके मन में श्रद्धा रहेगी तथा श्रद्धापूर्वक धार्मिक कार्यकलापों तथा अनुष्ठानों को संपन्न करेंगे। इसी परिप्रेक्ष्य में सत्संग आदि में भी अपना योगदान प्रदान कर सकते हैं। आपको भ्रमण या पर्वतीय क्षेत्र में घूमना रुचिकर लगेगा। अतः आप समय-समय पर ऐसे स्थानों की सैर करते रहेंगे। इस प्रकार समस्त सुखों का उपभोग करते हुए आप अपना समय व्यतीत करेंगे।
सिंह राशि पुरुष संज्ञक व अग्नि तत्त्व प्रधान राशि है। आप उदार हृदय होने के नाते लोगों को क्षमा कर देते हैं। परंतु यदि कोई आपके मान, पद व प्रतिष्ठा पर कालिख पोतने की कोशिश करता है, तो आप उसे कभी भी क्षमा नहीं करेंगे। आपके जोश, हिम्मत व रोब के सामने शत्रु के हौसले पस्त हो जाएंगे। शत्रु आपके सामने आने से हमेशा घबराएगा, इसलिए पीठ पीछे आपकी बुराई होगी व सम्मुख प्रशंसा। आप चापलूस लोगों से बचें।
सिंह राशि चतुष्पद, शीर्षोदय व दिनबली है। रात्रि के कार्यकलाप आपके लिए अनुकूल नहीं कहे जा सकते। आप किसी के भी अधीनस्थ रहकर कार्य नहीं कर सकते। आप स्वच्छंदचारी व स्वतंत्र विचारों वाले व्यक्ति हैं। यदि आप व्यापारी हैं, तो आप देखेंगे कि आपका भागीदार आपसे कुछ दबा हुआ, डरा हुआ-सा होगा। यह आपकी प्रकृति प्रदत्त शक्ति व जन्मजात विशेषता है।
यदि आपका जन्म सिंह राशि के अन्तर्गत ‘मघा नक्षत्र’ (मा, मी, मु, मे) में हुआ है, तो आपका जन्म 7 वर्ष की केतु की दशा के अन्तर्गत हुआ है। आपकी योनि‒मूषक, गण‒राक्षस, वर्ण‒क्षत्रिय, हंसक‒वायु, नाड़ी‒आद्य, पाया‒चांदी एवं वर्ग भी मूषक है। आप ठिगने कद के सुदृढ़ वक्ष-स्थल एवं मज़बूत जंघाओं के मालिक हैं। गर्दन कुछ मोटी, वाणी में कुछ कर्कशता व रुखापन सिंह राशि वाले व्यक्ति की विशेषता है। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले व्यक्तियों को प्रायः 5 व 6 नम्बर के दांत तीखे, जिह्वा चौकोर व खुरदरी होती है। मघा नक्षत्र में जन्म लेने वाले व्यक्तियों की आंखों में कुछ विशेष आकर्षण होता है, चेहरा शेर के समान भरा हुआ व रोबीला होता है। प्रायः इस राशि वाले व्यक्ति पुरुषार्थ व अपने पौरुष प्रदर्शन के लिए लालायित रहते हैं तथा इनको शानदार मूंछे रखने का बड़ा शौक रहता है। कुछ हद तक अभिमानी होने के नाते ये बहुत जल्दी नाराज़ भी हो जाते हैं तथा अपनी मर्दानगी एवं बलशाली शक्ति का दुरुपयोग करने में भी नहीं हिचकिचाते।
यदि आपका जन्म सिंह राशि के अन्तर्गत ‘पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र’ (मो, टा, टी, टू) में हुआ है, तो आपका जन्म 20 वर्ष की शुक्र की महादशा में हुआ है। आपकी योनि‒मूषक, गण‒मनुष्य, वर्ण‒क्षत्रिय, हंसक‒वायु, नाड़ी‒मध्य, पाया‒चांदी इस नक्षत्र के प्रथम चरण का वर्ग-मूषक तथा अंतिम तीन चरण का वर्ण-श्वान है। इस नक्षत्र में जन्मे व्यक्ति मधुर भाषी एवं भ्रमणशील होते हैं। इन्हें पानी से बहुत प्रेम होता है।
यदि आपका जन्म सिंह राशि के अन्तर्गत ‘उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र’ के प्रथम चरण (टे) में हुआ है, तो आपका जन्म 6 वर्ष की सूर्य की महादशा में हुआ है। आपकी योनि‒गौ, गण‒मनुष्य, वर्ण‒क्षत्रिय, हंसक‒वायु, नाड़ी‒आद्य, पाया‒चांदी तथा वर्ग‒श्वान है। इस नक्षत्र में जन्मे जातक सूर्य के समान तेजस्वी होते हैं तथा अपने परिश्रम से बहुत सारा धन एवं बहुत नाम अर्जित करते हैं।
सिंह राशि वालों के पिता-पुत्र में कम बनती है। धार्मिक क्षेत्र में आप शक्ति के उपासक हैं। भैरों, सिंह एवं सूर्य इत्यादि शक्ति प्रधान देवताओं में आपकी रुचि रहेगी। सिंह राशि, उष्ण-स्वभाव, अल्प-संतति, पीतवर्ण, भ्रमणप्रिय व निर्जल राशि है। आपको मलाईदार वस्तुओं में रुचि रहेगी। सूर्य का तेजोमय ‘माणिक्य रत्न’ आपके लिए सदा सर्वथा अनुकूल व शुभ रहेगा।

Advertisement

सिंह राशि वालों के लिए उपाय

4 1/4 का ‘माणिक्य’ या ‘सूर्यकांतमणि’ धारण करें। आदित्य हृदय स्रोत का रोज़ाना पाठ करें। सूर्य को अर्घ्य दें। लाल रंग के 7 पुष्प भाग्योदय व उन्नति की कामना से जलाशय में प्रवाहित करें। लाल रंग के पुष्प व पत्ते वाले पौधे को रोज़ाना जल दें। अनार के पौधे को सींचें।

सिंह राशि की प्रमुख विशेषताएं

  1. राशि ‒ सिंह
    1. राशि चिह्न ‒ शेर
    2. राशि स्वामी ‒ सूर्य
    3. राशि तत्त्व ‒ अग्नि तत्त्व
    4. राशि स्वरूप ‒ स्थिर
    5. राशि दिशा ‒ पूर्व
    6. राशि लिंग व गुण ‒ पुरुष, सतोगुणी
    7. राशि जाति ‒ क्षत्रिय
    8. राशि प्रकृति व स्वभाव ‒ क्रूर स्वभाव, पित्त प्रकृति
    9. राशि का अंग ‒ हृदय
    10. राशि का रत्न ‒ माणिक्य
    11. अनुकूल उपरत्न ‒ सूर्यकांत मणि
    12. अनुकूल धातु ‒ स्वर्ण
    13. अनुकूल रंग ‒ चमकीला श्वेत, पीला, भगवा
    14. शुभ दिवस ‒ रविवार, बुधवार
    15. अनुकूल देवता ‒ सूर्य
    16. व्रत, उपवास ‒ रविवार
    17. अनुकूल अंक ‒ 1
    18. अनुकूल तारीख़ें ‒ 1/10/19/28
    19. मित्र राशियां ‒ मिथुन, कन्या, मेष, धनु
    20. शत्रु राशियां ‒ वृषभ, तुला, मकर, कुंभ
    21. सकारात्मक तथ्य ‒ खुले दिल-दिमाग वाला, उदारमना, गर्मजोशी
    22. नकारात्मक तथ्य ‒ घमंडी, अति आत्मविश्वास, अति महत्त्वाकांक्षी
Advertisement
Tags :
Advertisement