For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

सिंघम अगेन (Singham Again)

10:41 AM Nov 21, 2023 IST | Swati Kumari
सिंघम अगेन  singham again
Advertisement

Singham Again: रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की फिल्म सिंघम अगेन' को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है। इस बीच रोहित शेट्टी ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें अजय देवगन नज़र आ रहे हैं। डायरेक्टर रोहित ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा,"शेर आतंक मचाता है, और जख्मी शेर तबाही। सबका फेवरेट कॉप बाजीराव सिंघम वापस आ गया है। सिंघम अगेन।"

अजय देवगन स्टारर इस फिल्म में अक्षय कुमार से लेकर रणवीर सिंह कैमियो करने वाले हैं। इस बीच अजय देवगन ने फिल्म का एक नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें टाइगर श्रॉफ पुलिस के रोल में नज़र आ रहे हैं। वो फिल्म में एसीपी सत्या का किरदार निभाते हुए नज़र आएंगे।

सिंघम अगेन में 'एसीपी सत्या' के रोल में नज़र आएंगे टाइगर श्रॉफ

इससे पहले रोहित शेट्टी ने भी ऐलान कर दिया था कि उनके फिल्म में दीपिका पादुकोण भी लेडी सिंघम के किरदार में दिखाईं देंगी। ऐसे में अब सिंघम अगेन से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस पुलिस की वर्दी में नज़र आ रही हैं।

Advertisement

रोहित शेट्टी ने दीपिका पादुकोण का पोस्टर किया शेयर

इस फिल्म की रिलीज़ डेट अभी फाइनल नहीं हुई है। रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की शुरुआत सिंघम से हुई थी, इसके बाद सिंघम रिटर्न्स, सिम्बा और सूर्यवंशी रिलीज हुई। दर्शकों को इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के अलावा करीना कपूर खान भी दिखाईं देंगी।

SINGHAM AGAIN Bollywood Movie

निर्देशकरोहित शेट्टी
निर्मातारोहित शेट्टी , रिलायंस एंटरटेनमेंट
अभिनेताअजय देवगन
करीना कपूर खान
दीपिका पादुकोण
संगीतकारडीजे चेतस
स्टूडियोरिलायंस एंटरटेनमेंट, रोहित शेट्टी फिल्म्स
प्रदर्शन तिथि(याँ)
बजट₹200 crore
भाषाहिन्दी
SINGHAM AGAIN Bollywood Hindi Movie

सिंघम अगेन 3 Latest Video

सिंघम अगेन अन्य विवरण

लिखितशांतनु श्रीवास्तव, मिलाप जावेरी
कहानीशांतनु श्रीवास्तव, मिलाप जावेरी
छायांकनजोमन टी. जॉन
संपादितस्टीवन एच. बर्नार्ड
वितरितरिलायंस एंटरटेनमेंट
देशभारत
सिंघम अगेन अन्य विवरण

सिंघम अगेन स्टार कास्ट

  • Ajay Devgan as Bajirao Singham
  • Kareena Kapoor Khan as Avni Kamat Singham
  • Deepika Padukone as agni Shetty
  • Ranveer Singh as Sangram Bhalerao
  • akshay kumar as Veer Sooryavanshi
  • Jackie Shroff

सिंघम अगेन वीडियो

सिंघम अगेन तस्वीरें

FAQ | सिंघम अगेन

सिंघम अगेन कब रिलीज हो रही है?

Advertisement

सिंघम अगेन साल 2024 में रिलीज़ होने वाली है। लेकिन, अभी तक फिल्म के निर्माता रोहित शेट्टी ने फिल्म के रिलीज डेट फाइनल नहीं की है। उन्होंने कुछ दिन पहले दीपिका पादुकोण की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आ रही है।

सिंघम अगेन कहानी क्या होगी?

Advertisement

फिल्म की कहानी को लेकर अभी तक ज्यादा कुछ पता नहीं चल पाया है। लेकिन, कहा जा रहा कि यह फिल्म भी रोहित के पुरानी फिल्मों की तरह ही एक्शन से भरपूर होगी।

सिंघम अगेन में कौन अभिनय कर रहा है?

रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में अजय देवगन, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और जैकी श्रॉफ नजर आने वाले हैं।

सिंघम अगेन की शूटिंग कब शुरू होगी?

सिंघम अगेन की शूटिंग अभी कुछ दिन पहले शुरू हुई है, जिसकी कुछ तस्वीरें रोहित ने शेयर की है।

Advertisement
Tags :
Advertisement