For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

इंडियन और वेस्टर्न हर आउटफिट के साथ जायेंगे सोनाक्षी सिन्हा के यूनिक हेयर स्टाइल: Sonakshi Hair Styles

ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अक्सर अपने खूबसूरत लुक्स के लिए सोशल मीडिया पर ट्रेंड सेट करती नजर आती हैं। और फैशन एक्सपर्ट्स की मानें तो उनके लुक्स में सबसे यूनिक और खास उनके हेयर स्टाइल होते हैं।
02:00 PM Apr 22, 2024 IST | Renuka Goswami
इंडियन और वेस्टर्न हर आउटफिट के साथ जायेंगे सोनाक्षी सिन्हा के यूनिक हेयर स्टाइल  sonakshi hair styles
Sonakshi Hair Styles
Advertisement

Sonakshi Hair Styles : रोमांटिक कर्ली वेव्स से लेकर साधारण पोनीटेल और ट्रेडिशनल ब्रेड तक एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा हर तरह के हेयर स्टाइल कैरी करना और अपने बालों के साथ नए-नए एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती हैं। सोनाक्षी सिन्हा आजकल अपनी अपकमिंग वेब सीरीज हीरा मंडी के प्रमोशनल इवेंट्स पर खूबसूरत लुक्स को स्टाइल करती और ट्रेंड सेट करती नजर आ रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा अपने लुक्स को लेकर काफी बोल्ड और एक्सपेरिमेंटल हैं। और फैशन एक्सपर्ट्स की मानें तो सोनाक्षी के लुक्स में सबसे यूनिक और स्टाइलिश उनके हेयर स्टाइल होते हैं। अगर आप भी वेस्टर्न और एथेनिक वियर दोनों के साथ कुछ अलग और डिफरेंट हेयर स्टाइल ट्राई करना चाहती हैं, तो सोनाक्षी सिन्हा से आसान हेयर स्टाइलिंग टिप्स जान सकती हैं।

Also read : शादी हो या किटी पार्टी, पहने ऐसी बैंगल्स कि हर कोई पूछे, ‘कहां से ली हैं ये शानदार चूड़ियां’: Bangles Designs

हर आउटफिट के साथ ट्राई कर सकती हैं, एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के ये खूबसूरत हेयर स्टाइल: Sonakshi Sinha Hair Styles

पोनीटेल विद फ्रंट बैंग्स

आजकल अधिकतर लड़कियां बालों में फ्रंट बैंग्स डलवाना पसंद करती हैं। और अगर आप भी फ्रंट बैंग्स को स्टाइल कर कोई अच्छा हेयर स्टाइल ट्राई करना चाहती हैं, तो सोनाक्षी का यह हेयर स्टाइल बढ़िया ऑप्शन है। सोनाक्षी ने इस लुक में फ्रंट बैंग्स को लॉन्ग पोनीटेल में बालों को टाई किया है। ये हेयर स्टाइल आप किसी भी आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं।

Advertisement

सफेद गुलाबों का गजरा

ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने ट्रेडिशनल लुक्स और यूनिक हेयरस्टाइल से सोशल मीडिया पर अक्सर तारीफें बटोरती हैं। इस लुक में सोनाक्षी ने एथेनिक आउटफिट के साथ मैसी लो हेयर बन को टाई कर बेहद खूबसूरत सफेद गुलाबों से फ्रेश गजरा लुक स्टाइल किया हैं। आप भी हैवी ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ फ्रेश दिखना चाहती हैं, तो सोनाक्षी का ये फूलों वाला गजरा लुक ट्राई कर सकती हैं।

मैसी पोनीटेल हेयर स्टाइल

आजकल स्ट्रेट बालों से ज्यादा कर्ली और मैसी हेयर स्टाइल्स ट्रेंड कर रहे हैं। इस तरह के कर्ली हेयर स्टाइल एथेनिक और वेस्टर्न हर तरह आउटफिट के साथ कैरी किए जा सकते हैं। इस लुक में सोनाक्षी ने बालों को हल्का कर्ली इफेक्ट दिया है और बालों को मैसी पोनीटेल में टाई किया है। सोनाक्षी का ये सुपर स्टाइलिश हेयर स्टाइल लो एफर्ट है। जिसे आप आसानी से किसी भी आउटफिट के साथ ट्राई कर सकती हैं।

Advertisement

यूनिक ब्रेड हेयर स्टाइल

आजकल की इंस्टा और ट्रेंडिंग रील्स वाली दुनिया में साधारण ब्रेड हेयरस्टाइल को कैरी करना भला कौन चाहेगा। अगर आप भी ऐसा ही सोचती हैं…तो सोनाक्षी सिन्हा का ये हेयर स्टाइल आपकी सोच को बदल देगा। सोनाक्षी ने इस लुक में सिल्की स्लीक बालों में साधारण ब्रेड हेयरस्टाइल को बड़े ही खूबसूरत और यूनिक तरीके से सेक्सी आउटफिट के साथ स्टाइल किया है। आप भी सोनाक्षी का ये हेयर स्टाइल सेक्सी आउटफिट के साथ ट्राई कर सकती हैं।

ट्रेंडिग हाई बन हेयर स्टाइल

आजकल हाई बन हेयर स्टाइल काफी ट्रेंडिंग है। और अधिकतर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज इस स्टाइलिश हेयर स्टाइल को एथेनिक और वेस्टर्न हर तरह के आउटफिट के साथ स्टाइल करती नजर आती हैं। इस लुक में सोनाक्षी सिन्हा ने स्लीक बन हेयर स्टाइल विद सेंटर पार्टीशन के साथ ट्राई किया है। आप भी सोनाक्षी का ये स्टाइलिश और ट्रेंडिंग हेयर स्टाइल एथेनिक और वेस्टर्न वियर के साथ ट्राई कर सकती हैं।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement