वजन घटाने से लेकर डायबिटीज कंट्रोल करने तक दर्जनों बीमारियों को भगा देंगे ये ‘हरे मोती’: Corriander Water Benefits
Corriander Water Benefits: वजन घटाना हो, डायबिटीज कंट्रोल करनी हो, पाचन तंत्र सुधारना हो, अर्थराइटिस से छुटकारा पाना हो, एनीमिया भगाना हो, हार्ट प्रॉब्लम्स से मुक्ति चाहिए, स्किन व बालों को सही रखना हो तो सिर्फ एक चीज आपके काम आ सकती है। वो है धनिये के बीज। जी हां, छोटे मोतियों के जैसे दिखने वाले ये पीले हरे दाने अपने अंदर इतने गुण छिपाए हुए हैं जिन्हें बहुत ही कम लोग जानते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं इन बीजों के अनगिनत गुणों के बारे में।
क्या आप जानते हैं इन गुणों के बारे में
धनिये के बीज लगभग हर भारतीय रसोई में मिल जाते हैं। हरे धनिये की पत्तियों के साथ ही इसके बीजों के पाउडर का उपयोग हर सब्जी में जरूर किया जाता है। लेकिन यह सिर्फ स्वाद ही नहीं सेहत का भी मामला है। धनिया स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद है। विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, पोटेशियम, कैल्शियम, कैरोटीन, फोलिक एसिड और मैग्नीशियम से भरे इन दानों में कई औषधीय गुण होते हैं। धनिये के बीजों में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल से होने वाले खतरे से शरीर का बचाव करते हैं। इनमें आयरन होने के कारण ये हीमोग्लोबिन बढ़ाने का काम भी करते हैं। हीमोग्लोबिन से शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा सही रहती है।
डायबिटीज नियंत्रित करने में मददगार
डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो आजकल हर उम्र के लोगों को प्रभावित कर रही है। ऐसे में कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर इसे ठीक किया जा सकता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए धनिये के बीज बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इनमें फ्लेवोनोइड, पॉलीफेनोल, बी-कैरोटीनोइड जैसे कई तत्व होते हैं, जिसके कारण प्लाज्मा ग्लूकोज को नॉर्मल रखने में मदद करते हैं। धनिये के बीज ब्लड शुगर के स्तर को कम करते हैं, जिससे टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम होता है। यह टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों में पाए जाने वाले खून के फैट हाइपरलिपिडिमिया के कारण होने वाली हार्ट प्रॉब्लम्स को कम करता है।
अर्थराइटिस में दिलाता है आराम
अर्थराइटिस से पीड़ित लोगों के लिए धनिया रामबाण इलाज जैसा है। इसका नियमित सेवन आपको जोड़ों के दर्द से राहत दिलाता है। धनिये के बीजों में लिनोलिक एसिड और एंटी- इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। यही कारण है कि यह अर्थराइटिस के दर्द, जोड़ों के दर्द, गठिया के दर्द से आराम दिलाता है। साथ ही सूजन भी कम करता है। धनिये के बीज में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी अर्थराइटिस जोड़ों में इंफ्लामेशन को बढ़ाने वाले साइटोकिन्स कंपाउंड से लड़ने में मदद करते हैं।
दूर करते हैं खून की कमी
जिन लोगों में खून की कमी होती है यानी जो एनीमिया से पीड़ित हैं उनके लिए धनिया किसी औषधि से कम नहीं है। धनिया आयरन का अच्छा स्रोत है, जिसके कारण शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है। धनिये में विटामिन सी भी प्रचुर मात्रा में होता है, ऐसे में इसके सेवन से शरीर में आयरन का अवशोषण बढ़ता है और खून के बनने की प्रक्रिया भी तेज हो जाती है।
दुरुस्त करता है पाचन तंत्र
स्वस्थ शरीर के लिए पाचन तंत्र का सही होना बहुत जरूरी है। पाचन तंत्र खराब होने से कई तरह की बीमारियां आपको चपेट में ले सकती हैं। पाचन तंत्र को मजबूत करने में धनिया आपका मददगार हो सकता है। धनिये के बीज खाने से बाइल एसिड बनता है, जिससे पाचन सही होता है। इसमें मौजूद कार्मिनेटिव के कारण गैस की परेशानी भी दूर होती है। एंटीऑक्सीडेंट गुण और डायटरी फाइबर तत्वों के कारण यह छोटी आंत में मौजूद प्रोटीन को तोड़ते हैं और पाचन तंत्र से जुड़े एंजाइम को बढ़ाते हैं। धनिये के बीजों को दादी-नानी हमेशा से घरेलू पाचन चूर्ण के रूप में काम में लेती आ रही हैं। अगर कभी आपको अपच या फिर पेट दर्द की शिकायत हो तो धनिये के बीजों का सेवन या धनिये की चाय का सेवन आराम देती है। धनिये के अर्क के सेवन से भूख बढ़ती है।
आंखों को देते हैं सुरक्षा कवच
बढ़ते प्रदूषण और लगातार लैपटॉप, कंप्यूटर और मोबाइल पर काम करने के कारण कई लोगों को आंखों में इंफेक्शन और एलर्जी की समस्या हो जाती है। कई बार बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण भी आंखों में सूजन, जलन, खुजली जैसी समस्याएं हो जाती हैं। इनका हल धनिये के बीजों में छिपा है। इन बीजों में विटामिन ए, विटामिन सी और फास्फोरस होता है, जिससे आंखों की मांसपेशियों को पोषण मिलता है। एंटी बैक्टीरियल गुण के कारण ये कंजंक्टिवाइटिस से लड़ने में भी मदद करते हैं।
मोम की तरह पिघलेगी चर्बी
आपकी फैट लॉस जर्नी में धनिये के बीज बहुत ही फायदेमंद हो सकते हैं। ये फैट बर्नर के रूप में काम करते हैं। वजन कम करने के तरीकों में ये सबसे आसान उपाय है। फाइबर से भरपूर धनिये के बीजों का नियमित रूप से उबला पानी पीने से चर्बी मोम की तरह पिघल जाती है। इसके लिए तीन टीस्पून धनिये के बीजों को रात में एक गिलास पानी में भिगो दें। सुबह इन्हें अच्छे से छान लें। इस पानी का सुबह नियमित रूप से खाली पेट सेवन करें। कुछ ही दिनों में आपको इसका फायदा दिखेगा।
रखते हैं दिल को सलामत
धनिये के बीज कोलेस्ट्रॉल और फैट को कम करते हैं, जिससे हार्ट प्रॉब्लम्स का खतरा भी कम हो जाता है। इनके सेवन से होने वाली हाइपोलिपिडेमिक क्रिया से शरीर में मौजूद ट्राइग्लिसराइड्स नामक वसा कम होता है। यह वसा दिल के लिए काफी नुकसानदायक होता है। जब इसकी मात्रा शरीर में कम होती है तो दिल की सेहत अच्छी होती है।
पीरियड्स के दर्द से मुक्ति
कई महिलाओं और युवतियों को पीरियड्स के दौरान काफी पेट और कमर दर्द होता है। इस दर्द का मुख्य कारण गर्भाशय में सिकुड़न होती है। एंटी इंफ्लामेटरी व एनाल्जेसिक गुणों के कारण धनिये के बीजों की चाय फायदेमंद होती है। यह अनियमित ब्लीडिंग को भी ठीक करती है।
धनिये से चमक उठेगा चेहरा
हेल्दी स्किन के लिए आपको जो कुछ भी चाहिए वो सब आपको धनिये के बीजों में मिल जाएगा। धनिये के बीजों का पानी पीना और इसका फेस पैक लगाना दोनों ही बहुत काम के हैं। विटामिन-सी से भरपूर होने के कारण इन बीजों के नियमित सेवन से स्किन पर चमक आती है और ड्राइनेस कम हो जाती है। अगर आप एक्ने, स्किन एलर्जी से परेशान हैं तो धनिया इन्हें दूर करने में काम आता है। इतना ही नहीं यह सनबर्न को भी दूर करता है।
लंबे, घने बालों के लिए
बालों के लिए धनिया हर्बल टॉनिक का काम करता है। बाल अक्सर आयरन और जिंक की कमी के कारण झड़ते हैं। ये दोनों ही तत्व धनिये में होते हैं। धनिये का सेवन और इसके बीजों का तेल बालों में लगाने से आपके बाल लंबे और घने होते हैं।
पसीने की दुर्गंध मिटाते हैं
गर्मियों में पसीना बहुत आता है और उसी के साथ आती है पसीने की बदबू। लेकिन धनिये के सेवन से इससे बचा जा सकता है। आप 50 ग्राम धनिये के पाउडर में स्वादानुसार काला नमक मिलाकर एक एयर टाइट डिब्बे में रख लें। खाने के बाद नियमित रूप से आधा टीस्पून चूर्ण का सेवन करें। इससे पसीना कम आएगा, पाचन सही होगा और आपको एनर्जी भी मिलेगी।
सिरदर्द से राहत
धनिये के सेवन से सिरदर्द दूर होता है। इसके लिए आप चार टीस्पून धनिये के बीजों में दो टीस्पून मिश्री मिला लें। इसे एक गिलास पानी में आधा होने तक उबालें। फिर छान कर इसका सेवन करें। आपको तुरंत आराम मिलेगा। कई बार दांत में दर्द के कारण भी सिरदर्द होता है। ऐसे में आधा टीस्पून धनिया पाउडर एक गिलास पानी में उबाल लें। इस पानी से कुल्ला करें। आपको मसूड़ों और दांत दर्द के साथ ही सिरदर्द से भी आराम मिलेगा।
धनिये के बीजों के नुकसान
धनिया के बीज के बहुत फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी हैं। आप जब धनिया के बीज का सेवन करें और स्वास्थ्य में कुछ भी अटपटा महसूस करें, तो डॉक्टर की सलाह लेनी जरूरी है। यदि डॉक्टर इन बीजों को उपयोग नहीं करने के लिए बोलें, तो तत्काल इनका सेवन छोड़ दें। विशेषज्ञों के अनुसार धनिये के बीज के सेवन को लेकर शोध करने की बहुत जरूरत है।
1. कुछ लोगों को धनिये के बीज के सेवन से एलर्जी होने की शिकायतें आ सकती हैं। वहीं कुछ को इन बीजों की स्मेल पसंद नहीं होती। ऐसे में वे एलर्जी के शिकार हो सकते हैं।
2. कुछ लोगों को इनके सेवन से शरीर पर खुजली हो सकती है और कुछ को चक्कर आने तक की शिकायतें होती हैं। कई बार इससे सांस लेने में भी परेशानी होने लगती है।
3. ब्लड शुगर के लिए धनिये के बीज लाभदायक होते हैं, लेकिन इनके ज्यादा सेवन से भी बचना चाहिए। धनिये के बीज ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकते हैं। सेवन यदि अधिक कर लिया जाएगा, तो लो ब्लड शुगर की शिकायतें खड़ी हो सकती हैं।
4. अब बात करते हैं लीवर की। आप काफी मात्रा में धनिये के बीज ले रहे हैं और लंबे समय से ले रहे हैं, तो भी सावधान रहने की जरूरत है। इनके अधिक सेवन से लीवर की समस्या भी पैदा हो सकती है।
5. महिलाओं को धनिया के बीजों के अत्यधिक सेवन से बचना चाहिए। खासतौर पर प्रेग्नेंसी के समय। माना जाता है कि धनिये के बीजों का अधिक इस्तेमाल ग्रंथि स्राव पर प्रभाव डाल सकता है।
इन तरीकों से कर सकते हैं सेवन
धनिये के बीज और हरे धनिये के सेवन के फायदे और नुकसान तो हमने जान लिए। लेकिन अब बात आती है कि इसका सेवन कैसे करें। धनिये के सेवन का सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपने खाने में इसे शामिल करें। अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं तो तीन टीस्पून धनिये के बीजों को रातभर एक गिलास पानी में भिगो दें। सुबह इस पानी को आधा होने तक उबालें। फिर खाली पेट इसका सेवन करें। उपर बताई गईं लगभग सभी परेशानियों को दूर करने में यह पानी आपकी मदद करेगा। इसका सेवन सुबह और रात में दो बार किया जा सकता है। आप चाहें तो इसमें शहद भी मिला सकते हैं।
FAQ | क्या आप जानते हैं
धनिया का बीज खाने से क्या फायदा होता है?
धनिया स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद है। विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, पोटेशियम, कैल्शियम, कैरोटीन, फोलिक एसिड और मैग्नीशियम से भरे इन दानों में कई औषधीय गुण होते हैं। धनिये के बीजों में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल से होने वाले खतरे से शरीर का बचाव करते हैं। इनमें आयरन होने के कारण ये हीमोग्लोबिन बढ़ाने का काम भी करते हैं। हीमोग्लोबिन से शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा सही रहती है।
धनिया कौन सी बीमारी में काम आता है?
डायबिटीज के मरीजों के लिए धनिये के बीज बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इनमें फ्लेवोनोइड, पॉलीफेनोल, बी-कैरोटीनोइड जैसे कई तत्व होते हैं, जिसके कारण प्लाज्मा ग्लूकोज को नॉर्मल रखने में मदद करते हैं। धनिये के बीज ब्लड शुगर के स्तर को कम करते हैं, जिससे टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम होता है। यह टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों में पाए जाने वाले खून के फैट हाइपरलिपिडिमिया के कारण होने वाली हार्ट प्रॉब्लम्स को कम करता है।
धनिया के बीच कैसे खाएं?
धनिये के सेवन का सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपने खाने में इसे शामिल करें। अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं तो तीन टीस्पून धनिये के बीजों को रातभर एक गिलास पानी में भिगो दें। सुबह इस पानी को आधा होने तक उबालें। फिर खाली पेट इसका सेवन करें। उपर बताई गईं लगभग सभी परेशानियों को दूर करने में यह पानी आपकी मदद करेगा। इसका सेवन सुबह और रात में दो बार किया जा सकता है। आप चाहें तो इसमें शहद भी मिला सकते हैं।