For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

दक्षिण दिशा में कुछ चीजों को रख कर हो सकता है आपको धन लाभ: South Direction Vastu Tips

06:00 PM Oct 26, 2023 IST | Deepshikha
दक्षिण दिशा में कुछ चीजों को रख कर हो सकता है आपको धन लाभ  south direction vastu tips
South Direction Vastu Tips
Advertisement

South Direction Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में दक्षिण दिशा को यम की दिशा माना गया है। इस दिशा को लेकर बहुत ही सावधानी रखने की सलाह दी गई है। अक्सर, लोग इस दिशा को लेकर कई भ्रांतियों से ग्रसित होते हैं । लोग इतने डरे होते हैं कि इस दिशा को लेकर नकारात्मक भावना से घिरे रहते हैं। वास्तव में ये दिशा यम की दिशा के साथ हमारे पितरों की भी दिशा है।

अगर इस दिशा को सही तरीके से व्यवस्थित रखा जाए तो इस दिशा के सकारात्मक परिणाम मिलने लगते हैं। वास्तु शास्त्र में हर दिशा को लेकर कुछ उपाय बताए गए हैं, उसमें दक्षिण दिशा भी है। आइए जानते हैं वो क्या चीजें है जो दक्षिण दिशा में रखी जा सकती है जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आए:

कमरे की अलमारी

South Direction Vastu Tips
South Direction Vastu Tips-Almirah

घर या कमरे के दक्षिण दिशा में आप भारी चीजें रख सकते हैं। इस दिशा में ही आपको अलमारी बनाना चाहिए। वास्तु की दृष्टि में इस दिशा में अलमारी रखना शुभ माना गया है।

Advertisement

तिजोरी

South Direction Vastu Tips-Locker

अलमारी बनाने के साथ आप घर की तिजोरी भी आपको दक्षिण - पश्चिम  दिशा में बनाना चाहिए। जिससे तिजोरी का मुंह उत्तर दिशा की तरफ खुले। इस दिशा में तिजोरी बनाने से आप पर सदैव माता लक्ष्मी और कुबेर की कृपा बनी रहती है। और आपके घर में धन की कभी कोई कमी नहीं रहती है।

पूर्वजों की तस्वीर

South Direction Vastu Tips-Ancestor's picture

घर के पूर्वजों कि तस्वीर को कभी भी किसी अन्य दिशा में नहीं लगानी चाहिए। बल्कि इसके लिए सबसे उत्तम दिशा दक्षिण दिशा है। इस दिशा को पितरों की दिशा माना जाता है।

Advertisement

झाड़ू

Broom
South Direction Vastu Tips-Broom

झाड़ू में माता लक्ष्मी का वास माना जाता है। कहते हैं इसे कभी भी ऐसे स्थान पर नहीं रखना चाहिए, जहां पर घर में आने जाने वाले किसी की भी नजर पड़े। इसे इस्तेमाल कर के हमेशा इसे उचित दिशा में रखनी चाहिए। वास्तु में इसे रखने की सही दिशा दक्षिण दिशा बताई गई है।

मनीप्लांट और जेड प्लांट

Money Plant
Money Plant

मनीप्लांट और जेड प्लांट को लोग धन लाभ के लिए लगाते हैं। अगर आप इन दोनों को दक्षिण पूर्व में लगाते हैं तो ये आपको शुभ परिणाम देंगे। क्यूंकि दक्षिण पूर्व दिशा का प्रतिनिधित्व शुक्र करता है। और शुक्र माता लक्ष्मी को समर्पित दिन माना जाता है।

Advertisement

जेवर जेवरात 

Jewellery
Jewellery

कीमती जेवर और महत्तवपूर्ण कागजात आप घर के दक्षिण पश्चिम में बने तिजोरी में रख सकते हैं। इस दिशा में इन सारे चीजों को रखने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है।

फीनिक्स बर्ड की तस्वीर

phoenix bird
phoenix bird

कुछ लोग अपने घर में फीनिक्स बर्ड की तस्वीर लगाना पसंद करते हैं। फीनिक्स बर्ड की तस्वीर लगाने से घर में सफलता और ऊर्जा प्रदान करता है। इसके साथ ही इससे घर के लोगों को प्रसिद्धि भी मिलती है। वास्तु शास्त्र में फीनिक्स बर्ड की तस्वीर घर में लगाना अत्यंत ही शुभ माना गया है। इस तस्वीर को हमेशा घर के दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए।

वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार अगर आप भी हर दिशा से शुभ फल प्राप्त करना चाहती हैं तो, ऊपर बताए गए नियमों का जरूर पालन करें।

Advertisement
Tags :
Advertisement