For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

वास्तु के हिसाब पौधे लगाकर घर से दूर भगाएं नेगेटिविटी: Spiritual Plants for Home

06:30 PM May 31, 2023 IST | Rajni Arora
वास्तु के हिसाब पौधे लगाकर घर से दूर भगाएं नेगेटिविटी  spiritual plants for home
Spiritual Plants for Home
Advertisement

Spiritual Plants for Home: यकीनन घर में लगे हरे-भरे पौधे न केवल घर की शोभा बढ़ाते हैं, मन को सुकून भी पहुंचाते हैं। लेकिन ये पौधे हमारी किस्मत भी बदल सकते हैं। सदियों से वास्तु शास्त्र और फेंगशुई में पौधों को बहुत उपयोगी बताया गया है। इनमें कुछ ऐसे पौधे भी बताए गए हैं जिन्हें लगाना बेहद लाभकारी है। इन पौधों को घर में लगाने से नकारात्मकता भी दूर होती है।

लकी बैम्बू प्लांट

Spiritual Plants for Home
Bamboo Plant

फेंगशुई में इसे बहुत शुभ माना जाता है। यह प्लांट पॉजिटिव एनर्जी, सौभाग्य, शांति और सुख-समृद्धि का प्रतीक है। यह पौधा तेजी से ऊपर की ओर बढ़ता है जिसकी वजह से इसे उन्नति का प्रतीक भी माना जाता है। तीन लेयर वाले बैम्बू प्लांट बहुत शुभ माने जाते हैं। कोशिश करें अपने घर के लिए तीन लेयर वाले बैम्बू प्लांट लें और उस पर लाल रिबन जरूर बांधें। आप चाहे तो इसे अपने किसी अजीज को बतौर उपहार दे सकते हैं। बैम्बू प्लांट कांच के गमले में रखते हुए ध्यान रखें कि इसे सनलाइट में सीधे न रखें। इसका पानी सप्ताह मे कम से कम एक बार इसका पानी जरूर बदलें। इस प्लांट की कोई भी स्टेम अगर फंगस के कारण काली लग रही हो या उस पर धब्बे हों, तो उसे तुरंत निकाल दें।

मनी प्लांट

वास्तु शास्त्र के हिसाब से मनीप्लांट से घर की नेगेटिविटी और वित्तीय समस्याएं दूर होती हैं, सुख-समृद्धि आती है। इसे पानी में लगाना ज्यादा शुभ माना जाता है। आप इसे मिट्टी में भी लगा सकते हैं। पानी में लगाते समय ध्यान रखें कि इसका पानी हफ्ते में एक बार जरूर बदलें। अच्छी ग्रोथ के लिए पौधे को ऐसी जगह रखें जहां सनलाइट सीधी न आती हो। माना जाता है कि मनीप्लांट जितना हरा-भरा होता है, उतना शुभ भी होता है। इसके पत्तों के मुरझाने, पीले या सफेद होने पर इन्हें तुरंत बेल से हटा देना चाहिए। बेल होने के कारण इसका ऊपर की ओर चढ़ना शुभ माना जाता है। जबकि जमीन पर फैला मनीप्लांट वास्तु दोष बढ़ाता है। इसे लगाने के घर को साउथ-ईस्ट काॅर्नर सबसे अच्छा माना जाता है।

Advertisement

तुलसी

Tulsi

औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी सभी घरों में मिल जाती है। आयुर्वेद में तुलसी का उपयोग कई बीमारियों के उपचार में किया जाता है। यह अपने आसपास की हवा में मौजूद नुकसानदायक गैसों को सोखकर साफ करती है। वास्तु में भी तुलसी को बहुत महत्व दिया गया है। माना जाता है कि तुलसी भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है, इसलिए जिस धर में तुलसी होती है, वहां लक्षमी जी हमेशा रहती है। यह माना जाता है कि तुलसी का पौधा घर में नकारात्मक उर्जा या विपत्ति को आने से रोकता है। इसे मुख्य द्वार पर या आंगन में उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। ध्यान रखें कि तुलसी हल्की सनलाइट में रखें और जहां भी तुलसी का पौधा रख रहे हैं, आसपास की जगह हमेशा साफ रखें।

स्नेक प्लांट

यह एक बहुत अच्छा एयर प्यरीफायर प्लांट तो है ही, वास्तु शास्त्र और फेंगशुई में इसे बहुत शुभ माना जाता है। इसे ऐसी जगह रखना चाहिए जहां तेज धूप तो आती हो। इसके पत्ते लंबे, पाइंटिड और हर रंग के होते हैं जो ऊपर की ओर बढ़ते हैं। यह हवा से नुकसान पहुंचाने वाली गैसों को प्यूरीफाई करके हमें ऑक्सीजन देता है। हमारा स्ट्रेस कम करता है और सेहत में सुधार लाता है। वास्तु के हिसाब से घर के ईस्ट, साउथ और साउथ-ईस्ट में स्नेक प्लांट रखना चाहिए। इसमें पानी ज्यादा नही डालना पड़ता। यह पौधा धूप-छांव कहीं भी रखा जा सकता है।

Advertisement

एलोवेरा

Aloe Vera

एलोवेरा अपने औषधीय गुणों के कारण प्रचलित है। इसका उपयोग बालों, त्वचा और कई बीमारियों को ठीक करने के लिए किया जाता है। वास्तु के हिसाब से यह पौधा पाॅजीटिव एनर्जी का संचार बढ़ाता है। ऐलोवरा को नार्थ और ईस्ट में रखना बेस्ट है। यह पौधा अच्छा प्यूरीफायर भी है और इसका रख-रखाव काफी आसान है। इसे ऐसी जगह रखना चाहिए जहां सनलाइट सीधी न आती हो। सैकुलेंट पौधा होने के कारण इसके पत्तों में काफी मात्रा में पानी भरा होता है जिसकी वजह से इसे ज्यादा पानी देने की जरूरत नहीं पड़ती। सप्ताह में एक बार पानी दे सकते हैं।

जेड प्लांट

फेंगशुई के हिसाब से जेड प्लांट बहुत शुभ है। ऐसा माना जाता है कि यह प्लांट हेल्थ-वेल्थ और पाॅजीटिव एनर्जी के संचार को बढ़ाता है। जेड प्लांट को फ्रेंडशिप प्लांट, मनी ट्री या लकी प्लांट भी कहा जाता है। इसे घर के मुख्य द्वार के पास रखना शुभ होता है। माना जाता है कि यह प्लांट पैसों को चुम्बक की तरह आकर्षित करता है। आप इसे अपने व्यवसाय के कैश काउंटर पर भी रख सकते हैं। वास्तु के हिसाब से धन प्राप्ति के उद्देश्य से आप इसे घर के साउथ-ईस्ट में रख सकते हैं। अच्छी हेल्थ  के लिए इसे ईस्ट में रखना चाहिए और नए प्रोजेक्ट्स के लिए वेस्ट में रख सकते हैं।

Advertisement

गेंदा

marigold
marigold

वास्तु शास्त्र के अनुसार, गेंदा नेगेटिव एनर्जी से बचाता है और घर में गुड लक लाता है। घर के आंगन में नार्थ या ईस्ट काॅर्नर में रख सकते हैं और इसे अच्छी तरह विकसित होने के लिए हल्की धूप में रखें। गर्मियों में शेड मे रखना बेहतर है।

रबर प्लांट

वास्तु शास्त्र मानता है कि रबर प्लांट को ड्राइंग रूम के ईस्ट काॅर्नर में रखने से व्यवसाय में कामयाबी मिलती है और पैसों की समस्या दूर होती है। इसके रख-रखाव में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। बहुत अच्छा एयर प्यूरीफाई पौधा है। इसके पत्तों को सूखने से बचाने के लिए पौधे को सीधे सनलाइट में नहीं रखना चाहिए। इसकी अच्छी ग्रोथ के लिए 3-4 दिन में पानी देना चाहिए।

पीस लिली

peace lily

फेंगशुई के अनुसार इसे प्रेम और शांति का प्रतीक माना जाता है। इसे आप बैड रूम में भी रख सकते हैं। यह एयर प्यूरीफाई का भी काम करता है। इसे रख-रखाव की ज्यादा जरूरत नहीं पड़ती। इसे हल्की सनलाइट में रखना फायदेमंद है।

अनार

अनार का पौधा बहुत गुणकारी पौधा है। वास्तु शास्त्र के अनुसार यह गृह दोषों को दूर करने और व्यक्ति को समृद्ध बनाने वाला होता है। इसका पौधा पूर्व दिशा में लगाना शुभ होता है। जब इस पर फल आते हैं, तो ऐसी मान्यता है कि घर में निवास करने वालों को बहुत लाभ मिलता है। चारों ओर उनकी यश-कीर्ति फैलती है।

पारिजात या हरसिंगार

Harsingar
Harsingar

इसका पौधा घर में लगाना अति शुभ माना गया है। इसके बारे में शास्त्रों में कहा गया है कि समुद्र मंथन में ग्यारहवें नंबर पर जो रत्न प्राप्त हुआ था, वो पारिजात वृक्ष है। इसके फूल भगवान को अर्पित किए जाते हैं। इसके छूने से उर्जा का संचार होता है और देव दोष खत्म होकर घर के सदस्यों का कल्याण होता है।

Advertisement
Tags :
Advertisement