For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

श्रीकांत (Srikanth)

01:25 PM Apr 17, 2024 IST | Swati Kumari
श्रीकांत  srikanth
Srikanth Movie
Advertisement

Srikanth: राजकुमार राव स्टार मोस्ट अवेटेड फिल्म श्रीकांत केे ट्रेलर शुरुआत इस खूबसूरत बात से होती है,"सपने वो नहीं जो आप सोते हुए देखते हैं, यह वह जो आपको सोने नहीं देता।" इस तीन मिनट के ट्रेलर में बाद अब फिल्म का पहला गाना रिलीज़ हो गया है जिसमें वह अलाया के साथ रोमांस करते नज़र आ रहे हैं। फिल्म का पहला गाना ‘तू मिल गया’ के लिरिक्स फैंस के दिल को छू रहे हैं। गाने को श्लोक लाल जी ने लिखा है और तुलसी कुमार और जुबिन नौटियाल ने अपनी आवाज दी है। म्यूजिक तनिष्क बागची ने दिया है।

भारत के बड़े बिजनेसमैन श्रीकांत बोला की जिंदगी पर आधारित फिल्म के निर्देशक तुषार हीरानंदानी हैं। फिल्म में राजकुमार राव, अलाया एफ, ज्योतिका और शरद केलकर अहम भूमिका निभा रहे हैं।

ट्रेलर में दिखाया जाता है कि कैसे नेत्रहीन होने के बावजूद श्रीकांत बोला कभी भी खुद को कमजोर नहीं बल्कि मजबूत मानते है। उनके अंदर अपने सपने को पूरा करने का एक अलग ही जज़्बा है। रोशनी न होने के बावजूद उसने कड़ी मेहनत से 12वीं में 98 प्रतिशत हासिल की और आईआईटी में पढ़ने का सपना देखा। उसे साइंस से पढ़ना था, लेकिन नेत्रहीन होने की वजह से उसे बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ट्रेलर में ये भी दिखाया गया है कि हार मानने की बजाय उन्होंने एजुकेशन सिस्टम के खिलाफ केस ठोका। फिल्म का ये ट्रेलर देखकर अब फैंस को इसके रिलीज़ होने का काफी इंतजार है।

Advertisement

राजकुमार राव स्टार फिल्म श्रीकांत का दर्शक पिछले काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को तुषार हीरानंदानी ने डायरेक्ट किया है। ये मशहूर इंडस्ट्रियलिस्ट श्रीकांत बोला की बायोपिक है, जिसमें राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं। राजकुमार राव के अलावा फिल्म में ज्योतिका और अलाया एफ मुख्य भूमिका में हैं। कुछ महीने पहले ही फिल्म की अनाउंसमेंट हुई थी और अब इसे 10 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा।

SRIKANTH Bollywood Movie

निर्देशकतुषार हीरानंदानी
निर्माताभूषण कुमार, कृष्ण कुमार,निधि परमार हीरानंदानी
अभिनेताराजकुमार राव, अलाया एफ, ज्योतिका
संगीतकारआनंद-मिलिंद
स्टूडियोचाक और पनीर फिल्म्स, टी सीरीज फिल्म्स
प्रदर्शन तिथि(याँ)10 मई 2024
बजट₹100 crore
भाषाहिन्दी
SRIKANTH Bollywood Hindi Movie

श्रीकांत Latest Video

Advertisement

Srikanth News

Advertisement

‘श्रीकांत’ मूवी के पहले गाने ने मचाया धमाल,अलाया संग रोमांस करते नजर आये राजकुमार: Srikanth Movie Song

Srikanth Movie Song: भारत के बड़े बिजनेसमैन श्रीकांत बोला के जीवन पर आधारित फिल्म ‘श्रीकांत’ 10 मई 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इससे पहले फिल्म के मेकर्स, इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और उनके…


फिल्म ‘श्रीकांत’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़, जानिए किसका किरदार निभा रहे हैं राजकुमार: Srikanth Trailer Release

Srikanth Trailer Release: राजकुमार राव की फिल्म ‘श्रीकांत’ का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। इस बार राजकुमार राव एक बार फिर अपने फैंस का दिल जीतने के लिए हाज़िर हैं। शादी में ज़रूर आना , न्यूटन , स्त्री , भीड़ , बरेली की बर्फी…


श्रीकांत अन्य विवरण

लिखितजगदीप सिद्दू, सुमित पुरोहित
कहानीजगदीप सिद्दू, सुमित पुरोहित
छायांकनप्रथम मेहता
संपादितदेबस्मिता मित्रा, संजय सांकला
वितरितएए फिल्म्स
देशभारत
श्रीकांत अन्य विवरण

श्रीकांत स्टार कास्ट

  • Rajkummar Rao
  • Alaya F
  • Jyotika
  • Sharad Kelkar
  • Ravi Singh

श्रीकांत वीडियो

श्रीकांत तस्वीरें

FAQ | श्रीकांत

राजकुमार राव स्टारर भीड़ फिल्म श्रीकांत से पहले रिलीज़ हुई थी।

फिल्म श्रीकांत में विलेन कौन हैं?

फिल्म श्रीकांत में कोई विलेन नहीं है। ये श्रीकांत बोला की बायोपिक है, जिसमें राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म श्रीकांत बॉक्स ऑफिस पर कब रिलीज होगी?

फिल्म श्रीकांत बॉक्स ऑफिस पर 10 मई 2024 को दस्तक देगी, जिसके लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म श्रीकांत में राजकुमार राव के साथ कौन अभिनेत्री काम कर रही हैं?

फिल्म में राजकुमार राव के साथ अलाया एफ दिखाई देने वाली हैं। दोनों की कई बार साथ में तस्वीरें भी वायरल हो चुकी हैं।
Advertisement
Tags :
Advertisement