For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

20+ श्रीलंका के ये हैं घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल

10:30 AM Apr 22, 2024 IST | Nikki Mishra
20  श्रीलंका के ये हैं घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Famous Places in Sri Lanka
Advertisement

Srilanka Me Ghumne ki Best Jagahश्रीलंका भारत का पड़ोसी देश है, जो अपनी प्रकृतिक सुंदरता और संस्कृति के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। अगर आप छुट्टियों में श्रीलंका घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां के कुछ शानदार जगहों पर विजिट कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको श्रीलंका के 20 ऐसे जगहों के बारे में बताएंगे, जो काफी खूबसूरत और मंत्रमुग्ध करने वाला है। आइए जानते हैं 20+ श्रीलंका में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल कौन से हैं?

जगह शहर से दूरीकिलोमीटर
नाइन आर्च ब्रिज (Nine Arches Bridge)2.6 किलोमीटर
गल विहार (Gal vihara)62.6 किलोमीटर
उदावलावे नेशनल पार्क (Udawalawe National Park)263 किलोमीटर
रावण वॉटरफॉल (Kuda Ravana Ella)167 किलोमीटर
दांबुला गुफा मंदिर (Dambulla Royal Cave Temple)17.3 किलोमीटर
मिरिसा बीच (mirissa beach)304 किलोमीटर
अरुगम वे बीच (Arugam Bay Beach)241 किलोमीटर
टूथ का मंदिर (Tuth Mandir)87.2 किलोमीटर
एडम चोटी (Adam's Peak)174 किलोमीटर
गाले का किला (Galle Fort)279 किलोमीटर
याला नेशनल पार्क (Yala national park)199 किलोमीटर
सिगिरिया रॉक किला (Sigiriya rock fort)10.8 किलोमीटर
पोलोन्नारुवा (Polonnaruwa)66.6 किलोमीटर
जाफना (Jaffna)260 किलोमीटर
मिहिंताले (Mihintale)76.2 किलोमीटर
नमाउंट लाविनिया (Mount Lavinia)192 किलोमीटर
नुवारा एलिया (Nuwara Eliya)184 किलोमीटर
कैंडी कॉमनवेल्थ वॉर सेमेट्री (Commonwealth War Cemetery Kandy)89.3 किलोमीटर
रुवानवेलिसया (Ruwanwelisaya)85.5 किलोमीटर
पिन्नेवाला हाथी अनाथालय (Pinnewala Elephant Orphanage)104 किलोमीटर
20+ श्रीलंका के ये हैं घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Srilanka Me Ghumne ki Best Jagah
Nine Arches Bridge

नाइन आर्च ब्रिज को 'ब्रिज इन द स्काई' के नाम से भी जाना जाता है। इसका निर्माण बादुल्ला-कोलंबो रेलवे के निर्माण के दौरान दो दलदली पहाड़ों को जोड़कर किया गया था। यह पुल 300 फीट लंबा, 25 फीट चौड़ा और 80-100 फीट ऊंचा है। यह देश में औपनिवेशिक युग के रेलवे निर्माण का सबसे अच्छा उदाहरण है। बदुल्ला बंदरवाला रोड में हाल्पे टेक्सटाइल सेंटर से शुरू होकर गोटूवाला रोड पर 2 किमी की ट्रैकिंग करके ब्रिज तक पहुंचा जा सकता है।

श्रीलंका के नाइन आर्च ब्रिज पर जाने के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। वहीं, आप यहां किसी भी समय घूम सकते हैं।

Advertisement

Gal vihara
Gal vihara

गल विहार बुद्ध का एक चट्टानी मंदिर है, जो श्रीलंका के उत्तर में यूनेस्को विश्व धरोहर शहर पोलोन्नारुवा में स्थित है। इसे प्रारंभ में उत्तरा राम के नाम से जाना जाता था। इसमें चार चट्टानी मूर्तियां हैं, जिनमें से प्रत्येक में बुद्ध की अलग-अलग आकृतियां चित्रित की गई हैं। पहला वह स्थान है, जहां बुद्ध कमल पर बैठे हैं। दूसरा भी बैठा हुआ व्यक्ति है लेकिन आकार में छोटा है। तीसरी एक खड़ी हुई आकृति है और अंतिम एक लेटी हुई आकृति है।

गल विहार जाने के लिए आपको प्रत्येक व्यक्ति 1000 से 1100 रुपये शुल्क देना होता है। वहीं, आप यहां किसी भी वक्त जा सकते हैं।

Advertisement

उदावालावे राष्ट्रीय उद्यान, श्रीलंका का छठा सबसे बड़ा नेशनल पार्क है। यह आइसलैंड के दक्षिण-मध्य क्षेत्र में कोलंबो से 180 किमी दूरी पर स्थित है। इस नेशनल पार्क में आपको हाथियों के झुंडों के साथ-साथ वाइल्डबोअर, स्पॉटेड हिरण, सांबूर हिरण, सियार, सांबेर, ब्लैक-नेप्ड खरगोश, नेवले, बैंडिकूट, लोमड़ी, स्थानिक टोक़ मैकाक और ग्रे लैंगर्स जैसे जानवरों को देखने का मौका मिलेगा।

udawalawe national park
udawalawe national park

उदावालावे नेशनल पार्क के प्रवेश टिकट की कीमत 4276.91 रुपये है। अगर आप गाइड के साथ उदावलावे नेशनल पार्क की यात्रा करते हैं, तो आपको प्रत्येक व्यक्ति 4276.91 रुपये शुल्क देना पड़ता है।

Advertisement

रावण वॉटरफॉल श्रीलंका के सबसे चौड़े झरनों में से एक है, जो 82 फीट ऊंचा पानी का झरना है। यह वन्यजीव अभयारण्य के अंदर स्थित है और एला रेलवे स्टेशन से छह किमी दूर है। यहां आप स्विमिंग कर सकते हैं। इसके अलावा आप कई तरह के एक्विटीज का भी यहां लुत्फ उठा सकते हैं।

Kuda Ravana Ella
Kuda Ravana Ella

यहां जाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को 70 रुपये प्रति व्यक्ति देना होगा। वहीं, आप यहां सुबह 8 बजे से लेकर शाम के 4 बजे तक घूम सकते हैं।

दांबुला गुफा मंदिर श्रीलंका में सिगिरिया से 24 किमी (30 मिनट) की दूरी पर स्थित है। इसे लगभग 80 ईसा पूर्व में निर्मित किया गया था। यह सबसे बड़ा और सबसे अच्छा संरक्षित गुफा मंदिर है। गुफा के अंदर विभिन्न विश्राम अवस्था में 153 बुद्ध प्रतिमाएं, प्राचीन राजाओं की तीन प्रतिमाएं और विष्णु और गणेश सहित चार अन्य प्रतिमाएं विराजित हैं। छत और दीवारों को सदियों से दोबारा रंगा गया है, जिसमें शाही जीवन की कल्पनाओं का मिश्रण है।

Dambulla Royal Cave Temple
Dambulla Royal Cave Temple

दांबुला गुफा का प्रवेश शुल्क INR 590 है। 5 से 12 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए शुल्क आधी हैं, और इससे कम उम्र के बच्चों के लिए प्रवेश निःशुल्क है। आप यहां सुबह 10 से 6 बजे तक घूम सकते हैं।

मिरिसा बीच में चारों ओर पाउडर जैसी पीली रेत बिछी हुई है। इस बीच पर कुछ पल बिताना आपके लिए काफी ज्यादा रोमांचक हो सकता है। सामने नीला समुंदर और नारियल के हरे-हरे पेड़ बीच की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। मिरिसा खाड़ी के केंद्र के करीब एक बहु-चित्रित सैंडबार है जो एक छोटे से द्वीप से जुड़ता है जहां आप कम ज्वार के समय चल सकते हैं।

Mirissa Beach
Mirissa Beach

मिरिसा बीच पर जाने के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। यहां जाने का सबसे अच्छा समय सुबह 11 बजे के बाद है। इस समय काफी ज्यादा भीड़ हो जाती है। इसके साथ ही सुबह जल्दी या शाम को सुंदर सूर्यास्त का आनंद लेने के लिए भी आप पहुंच सकते हैं।

श्रीलंका में अरुगम वे को सर्फर्स के स्वर्ग और श्रीलंका के सबसे अच्छे समुद्र तटों में से जाना जाता है। यह दुनिया के उन क्षेत्रों में से एक है, जहां आपको जीवनकाल में कम से कम एक बार जरूर जाना चाहिए। इसके नदजीक विश्व प्रसिद्ध याला नेशनल पार्क के साथ, अरुगम खाड़ी है। यह एक खाड़ी आधुनिक है और कम से कम 3 दिन बिताने के लिए एक बेहतरीन जगह है।

Arugam Bay Beach
Arugam Bay Beach

आपको इस बीच पर जाने के लिए किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप किसी भी समय यहां जा सकते हैं। हालांकि, सुबह और शाम का वक्त घूमने के लिए अच्छा माना जाता है।

टूथ का मंदिर बौद्धों का धार्मिक स्थल है। यह काफी महत्वपूर्ण स्थान है, जो दुनियाभर से पर्यटकों और थाईलैंड, चीन, नेपाल और अन्य देशों से भिक्षुओं और बौद्धों को आकर्षित करता है। यह कैंडी में स्थित है, मंदिर में अब तक संरक्षित किए गए सबसे महत्वपूर्ण अवशेषों में से एक है - बुद्ध का दांत। इसलिए इस मंदिर का नाम टूथ का मंदिर है।

Tuth Mandir
Tuth Mandir

इस मंदिर में प्रवेश के लिए प्रत्येक व्यक्ति को 1500 रुपये देना होता है। वहीं, बच्चों के लिए एंट्री फ्री है। आप सुबह 5.30 बजे से लेकर 8 बजे तक जा सकते हैं।

एडम पीक दक्षिण-पश्चिमी श्रीलंका में पर्वत है। यह 7,559 फीट ऊंचा और सबारागामुवा प्रांत की राजधानी रत्नापुरा से 11 मील (18 किमी) उत्तर पूर्व में स्थित है। यह श्री पद यानि पवित्र पदचिह्न के लिए प्रसिद्ध है, एक खोखला हिस्सा जो 67 इंच लंबा और 18 इंच चौड़ा है, जहां एक मानव पैर के निशान जैसा दिखता है। इसलिए इस पीक का काफी ज्यादा महत्व है।

adam's peak
adam's peak

यहां प्रवेश शुल्क फ्री है।  एडम पीक पर जाने के लिए आप पैदल यात्रा सुबह 5:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक कर सकते हैं। पीक पर पर पहुंचने में लगभग 30 मिनट का समय लगता है।

गाले किला श्रीलंका का सबसे खूबसूरत शहर है। यहां का जीवन काफी सरल है। इसका इतिहास इसे यूरोपीय और एशियाई प्रभावों के अनूठे मिश्रण के साथ संस्कृति का मिश्रण बनाता है। आप यहां की इमारतों में सफेदी वाली डच शैली देख सकते हैं, जो पक्की सड़कों पर स्थित हैं। अगर आप श्रीलंका की यात्रा कर रहे हैं, तो गाले किला जरूर जाएं और यहां की खूबसूरती का आनंद लें।

Galle fort
Galle fort

इस किले में प्रवेश के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप यहां सुबह 8 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक घूम सकते हैं।

याला नेशनल पार्क लगभग 130,000 हेक्टेयर भूमि का संरक्षित क्षेत्र है, जिसमें हल्के जंगल, झाड़ियां, घास के मैदान, टैंक और लैगून शामिल हैं। वर्तमान में इसके दो ब्लॉक जनता के लिए खोले गए हैं। याला को 1900 में एक वन्यजीव अभयारण्य में शामिल किया गया है। इस उद्यान का उद्घाटन 1938 में किया गया था। याला में 44 प्रकार के स्तनपायी और 215 पक्षी प्रजातियों का घर है।

Yala National Park
Yala National Park

विदेशी वयस्कों के लिए याला नेशनल पार्क में प्रवेश शुल्क प्रति व्यक्ति 31 USD से 36 USD तक है। लेकिन कीमत जीप में लोगों की संख्या (2-6 पैक्स) पर निर्भर करती है। आमतौर पर, प्रवेश शुल्क दो विदेशी वयस्कों के लिए 71 USD, तीन वयस्कों के लिए 100 USD और चार वयस्कों के लिए 129 USD है। आप यहां सुबह 6 बजे से शाम के 6 बजे तक जा सकते हैं।

सिगिरिया रॉक या लायन रॉक एक प्राचीन किला है। इसे यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में शामिल किया है। इसमें महलों के खंडहर, शेर गेट, बगीचे, खाई, दर्पण दीवार और कई खूबसूरत भित्तिचित्र हैं। इस स्थान का नाम सिंह द्वार के प्रवेश द्वार पर खुदे हुए सिंह के पंजों के कारण पड़ा है। आप दांबुला या हबराने के मुख्य शहरों से बस या ट्रेन के माध्यम से सिगिरिया किले तक पहुंच सकते हैं।

Sigiriya rock fort
Sigiriya rock fort

इस किले में प्रवेश के लिए प्रति व्यक्ति 1,258.06 रुपये शुल्क रखा गया है। आप यहां सुबह 7 बजे से लेकर शाम के 4 बजे तक घूम सकते हैं।

पोलोन्नारुवा श्रीलंका के पुराने शहरों में सबसे सुंदर शहर है, जो चमचमाती मानव निर्मित झील के तट पर स्थित है। इस शहर का निर्माण 11वीं और 13वीं शताब्दी के बीच किया गया था। इस शहर में आपको अत्यधिक नक्काशीदार वास्तुशिल्प विवरण, प्राचीन भित्तिचित्र और भित्ति चित्र, विशाल बुद्ध छवियां और विशाल स्तूप नजर आएगा। यहां प्राचीन और आधुनिकता का मिश्रण देखने को मिलेगा।

polonnaruwa
polonnaruwa

यहां प्रवेश के लिए आपको 25,00 रुपये देना होगा। आप यहां किसी भी समय घूम सकते हैं।

जाफना हिंदू परंपरा, कला और रचनात्मक संस्कृति का गढ़ है। यहां आपका स्वागत काफी गर्मजोशी से होगा। यह आपको काफी दिलचस्प, प्रभावशाली, लीक से हटकर और श्रीलंकाई तमिल संस्कृति के बारे में जानने का मौका मिलेगा।

Jaffna
Jaffna

जाफना में किसी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं है। आप यहां सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कभी भी जा सकते हैं।

मिहिंताले श्रीलंका में स्थित एक बौद्ध तीर्थ स्थल और धार्मिक परिसर है। यह काफी ज्यादा लोकप्रिय तीर्थ स्थानों में से एक है और श्रीलंका के सांस्कृतिक क्षेत्रों में से एक है।  मिहिंताले को श्रीलंका में बौद्ध धर्म के जन्मस्थान के रूप में प्रतिष्ठित किया जाता है।

mihintale sri lanka
mihintale sri lanka

यहां जाने के लिए प्रवेश शुल्क के रूप में आपको 280 रुपये देना होता है। आप यहां सुबह 7 बजे से लेकर शाम के 8 बजे तक घूम सकते हैं।

माउंट लाविनिया बीच कोलंबो शहर के ठीक बाहर स्थित है। समुद्र तट के किनारे कई अच्छे रेस्तरां पब है। अगर आप श्रीलंका जा रहे हैं, तो आपको माउंट लाविनिया बीच जरूर जाना चाहिए। यहां आपको कई ऐसे होटल मिलेंगे, यहां बैठकर आप बीच की खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं।

Mount Lavinia
Mount Lavinia

यहां जाने के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप किसी भी यह माउंट लाविनिया जा सकते हैं।

नुवारा को मिनी लंदन कहा जाता है। श्रीलंका का यह काफी खूबसूरत जगह है। यहां की शानदार प्राकृतिक सुंदरता को देखकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। नुवारा एलिया में आपको कई मंदिर भी मिलेंगे, जहां आप अपने परिवार के साथ प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ मंदिरों के दर्शन का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

Nuwara Eliya
Nuwara Eliya

यहां एक शहर है, जहां जाने के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप यहां किसी भी समय जा सकते हैं।

पहले यह पिटाकांडे सैन्य सेमेट्री के रूप में जाना जाता था, इसे मूल रूप से सैन्य अधिकारियों द्वारा अधिग्रहित किया गया था। लेकिन बाद में इसे स्थायीवॉर सेमेट्री के रूप में आयोग द्वारा ले लिया गया था। कैंडी मध्य श्रीलंका में है, जो समुद्र तल से 910 मीटर ऊपर स्थित है। यह कोलंबो से 121 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में है, जहां से सड़क मार्ग द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है।

Commonwealth War Cemetery Kandy
Commonwealth War Cemetery Kandy

सेमेट्री में जाने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक जा सकते हैं।

श्रीलंका में स्थित रुवानवेलिसया एक पवित्र बौद्ध स्तूप है। 140 ईसा पूर्व का यह मंदिर प्राचीन शिल्प कौशल और धार्मिक महत्व का प्रमाण है। इसमें जटिल नक्काशी की गई है। रुवानवेलिसया को श्रीलंका की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का प्रतीक माना जाता है, जो पर्यटकों के लिए आध्यात्मिक माहौल बनाता है।

Ruwanwelisaya
Ruwanwelisaya

यहां जाने के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप किसी भी समय रुवानवेलिसया जा सकते हैं।

पिन्नेवाला गार्डन 147 एकड़ में फैला हुआ एक विशाल प्राकृतिक उद्यान है, जिसमें पौधों की 4000 से अधिक प्रजातियां और 10,000 विभिन्न प्रकार के पेड़ शामिल हैं। यह श्रीलंका में सबसे बड़े उद्यान के रूप में जाना जाता है।  श्रीलंका में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है।

Pinnewala Elephant Orphanage
Pinnewala Elephant Orphanage

यहां जाने के लिए आपको कुछ शुल्क देने पड़ते हैं, बच्चों और वयस्कों के लिए शुल्क अलग-अलग है। आप यहां सुबह 7.30 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक घूम सकते हैं।

सर्दियों के दिनों में श्रीलंका घूमना काफी ज्यादा सुखद हो सकता है। माह की बात करें तो आप अक्टूबर से मार्च के बीच में यहां घूम सकते हैं। इस सीजन में आपको यहां किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

बस मार्ग : भारत से अगर आप श्रीलंका की यात्रा करना चाहते हैं, तो आपको बस की सुविधा नहीं मिलेगी। क्योंकि श्रीलंका जाने के लिए किसी तरह का सड़क मार्ग नहीं है।

रेल मार्ग : श्रीलंका आप रेल मार्ग के जरिए भी नहीं जा सकते हैं, क्योंकि भारत से श्रीलंका जाने के लिए कोई भी रेल मार्ग की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

हवाई मार्ग : भारत से श्रीलंका आप हवाई जहाज के माध्यम से जा सकते हैं। आप अपने शहर से कोलंबों हवाई अड्डा के लिए टिकट लें और इसके बाद वहां से पर्सनल कैब या फिर पब्लिक ट्रांसपोर्ट यूज करके श्रीलंका घूमें।

129, बारा बीच, पिटीवाला बूसा, गाले 80270, श्रीलंका

34QW+422, श्रीलंका

554, जाफना जंक्शन, मिहिंथले रोड, 50000, श्रीलंका

FAQ | क्या आप जानते हैं

श्रीलंका घूमने के लिए कितना पैसा चाहिए?

श्रीलंका में घूमने के लिए आपको कितना पैसा चाहिए, यह आपकी यात्रा और होटल बुकिंग पर निर्भर करती है। अगर आप एक बजट प्लान करके चल रहे हैं, तो लगभग आपको 1 लाख रुपये बजट बनाकर चलना होगा।

श्रीलंका घूमने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है?

सर्दियों के दिनों में श्रीलंका घूमना काफी अच्छा माना जाता है। आप अक्टूबर से मार्च के बीच में यहां घूमने के लिए जा सकते हैं।

मुझे श्रीलंका में कहां रहना चाहिए?

श्रीलंका में आप किसी अच्छे होटल और लॉज में रुक सकते हैं।

रात के समय श्रीलंका में घूमने के लिए कौन सी जगह हैं?

श्रीलंका में रात के समय आप बीच, रेस्तां, मंदिर जा सकते हैं।

हम रात में श्रीलंका में क्या कर सकते हैं?

रात के समय आप पब और मार्केट जाकर कुछ खरीददारी कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement