For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

Success tips: जानें, जिंदगी का मूल मंत्र क्या है

01:54 PM Jan 28, 2022 IST | Jyoti Sohi
success tips  जानें  जिंदगी का मूल मंत्र क्या है
Advertisement

Success tips: हर इंसान जिंदगी में सफलता पाने और आगे बढत्ने के ख्वाब संजोता है। ये ख्वाब उसी दिन से आंखों में पनपने लगता है, जब हम इस बात को समझ जाते हैं कि जो लोग जीवन में अपनी पहचान बना चुके हैं, वे औरों के लिए कितने मूल्यवान होते हैं। हमें बचपन से ही कामयाब लोगों की मिसाल देकर हर बात को समझाया जाता है। कहीं न कहीं हम भी उन कामयाब लोगों की फहरिस्त में शामिल होने के लिए उन्हें फॉलो करने लगते हैं। मगर कुछ ऐसी भी बातें होती हैं, जिन पर शायद हमारा ध्यान जा ही नहीं पाता। आइए जानते हैं, वो कौन सी ऐसी अहम बातें हैं, जो हमें जीवन में कामयाबी दिलाने में मुख्य रोल अदा करती है।

समय पर सोना और उठना

success tips
Life of success : Today is your opportunity to build the tomorrow you want.

अगर आप कामयाब लोगों के बारे में पढ़ेगे और उनके विचार सुनेगे, तो आप जान पाएंगे कि उनकी सफलता काफी हद तक उनके सोने और उठने के समय पर निर्भर करती है। वे सभर कामों को समय से निपटाकर वक्त पर सोते हैं और फिर सुबह जल्दी उठ जाते हैं, ताकि सूरज की पहली किरण के साथ ही वे भी काम करना शुरू कर सकें। बेहद व्यवस्थित ढंग से अपने कार्यों को अज़ाम देने वाले लोगों के कदम सफलता खुद चूमती है।

धन्यवाद करते रहें

अगर कोई ऐसा शख्स जिसने आपको हमेशा प्यार और सम्मान दिया। साथ ही उस वक्त आपका खास ख्याल रखा जब आप मुसीबतों से घिरे थे। तो ऐसे लोगों को आप हमेशा याद रखें और उन्हें सुबह उठकर और रात को सोने से पहले मन ही मन धन्यवाद कहना न भूलें। इससे आपके अंदर सकारात्मकता का विकास होगा और आपका व्यवहार खुद ब खुद थैंक्स गीविंग होता चला जाएगा।

Advertisement

मददगार बनें

सफलता पाने का मतलब ये कदापि नहीं कि आप दूसरों को धोखा दें और उनके बनाए रास्तों पर चलकर आगे बढ़े। सफलता का मतलब और मकसद एकता यानि टीम पर निर्भर है। अगर आप एक टीम के रूप में आगे बढ़ेगे, तो इसका फयदा आपके साथ साथ आपकी आर्गनाईजे़शन को भी होगा। ऐसे में अपनी टीम के कमज़ोर साथियों को साथ लेकर चलें और उनका मार्गदर्शन करें। अगर आप आज किसी की मदद करेंगे, तो कल अवश्य वो भी तत्परता से आपके सहयोग के लिए अवश्य आगे आंएगे।

समस्याओं का डटकर मुकाबला करें

समस्याएं हमारी जिदंगी का एक अभिन्न अंग है। इन्हें समाप्त करने के लिए हमें खुद को मज़बूत बनाना होगां। यदि हम अपनी समस्याओं से बाहर निकलने के लिए दूसरों पर निर्भर रहेंगे, तो ऐसे में हम जीवन में सफलता को प्राप्त नहीं कर पाएंगे। सबसे पहले आपको खुद पर आत्मविश्वास होना चाहिए, जो हमें हमारी मंज़िलों तक पहुंचाने में मददगार साबित होता है।  अगर आपके अंदर कांफिडेंस की भावना आ जाती है, तो आप बड़े से बड़े तुफान से भिड़ जाने का भी दम रखते हैं। अन्यथा आप हर परेशानी पर मदद के लिए दूसरों का दरवाज़ा ही खटखटाते रहेंगे।

Advertisement

किसी के प्रति हीनभावना न लेकर आएं

इसमें कोई दोराय नहीं है कि हमें जीवन में बहुत से लोग ऐसे मिलते हैं, जिनसे हमारे विचार मेल नहीं खाते यां विचारों में समानता महसूस नहीं होती है। ऐसे में आपको उन लोगों से दूर होने का तरीका नहीं बल्कि आपसी समानता और एकता बरकरार रखने का उपाय खोजना है। अगर आप छोटी छोटी बातों पर दूसरों के लिए अपने मन में हीनभावना और भेदभाव रखेंगे, तो निश्चित तौर पर आप धीरे धीरे सभी से दूर होने लगेंगे।

वाणी में मधुरता लाएं

वाणी की सौम्यता और मधुरता आपको जीवन में हर मोड़ पर काम आमी है। अगर आप बातचीत करने में सही शब्दों का इस्तेमाल करते हैं और हर किसी को इज्जत देते हैं, तो आपको जीवन में सफलता अवश्य प्राप्त होगी। कई बार हम किसी कारण वश दूसरों को खुद से नीचा देखने लगते हैं। उन्हें नज़रअंदाज़ करने लगते हैं और उनके सामने आने से कतराते हैं और अगर वो सामने आ जाएं, तो उन्हें इज्जत नहीं देते हैं। ये सब बातें आपके व्यवहार को खराब करती है, जो जीवन में आपको आगे बढ़ने से रोकता है। साथ ही समाज में आपकी छवि को बिगाड़ने में भी अहम रोल अदा करता है।

Advertisement

संघर्ष करना न छोड़े

कई बार कामयाब लोगों को देख्कर मन में ख्याल आता है कि ये अपनी किस्मत से इस मकाम को हासिल कर पाएं है। उसके बाद वैसा बनने की होड़ में हम उन लोगों का लाइफस्टाइल, हेयर स्टाइल, वेशभूषा समेत कई चीजें कॉपी करने लगते है। मगर हम उनके वर्किंग स्टाइल को समझना भूल जाते हैं। हमें उनके काम करने के ढ़ग और काम करने के घंटों पर ध्यान देना होगा। हमें ये समझना होगा कि वे किन लोगों की संगती में रहते हैं। इसके अलावा उनकी सफलता के पीछे उनका कितना संघर्ष छिपा है। कोशिशों के दम पर मिलने वाली सफलता से आपको उसकी कीमत का अंदाज़ा होने लगता है। बिना संघर्ष  मिलने वाली सफलता न तो आपको खुशी दे पाएंगी और न ही ज्यादा वक्त तक आपके पास टिक पाएंगी। अगर आप सच में सफलता का स्वद चखना चाहते हैं, तो संघर्ष करते रहे, सफलता आपको अपनेआप प्राप्त हो जाएगी।

जीवन में पॉजिटिव रहें

सकारात्मकता जीवन के लिए उतनी ही आवश्यक है, जितना जल और वायु। अगर हम हर वक्त नकारात्मक विचारों के करीब रहेंगे, तो आगे बढ़ने में कई कठिनाईयां होगी। हमें मुश्किल हालात में भी खुद पर विश्वास बनाए रखना चाहिए। स्वंय अपना मार्ग बनाने के लिए तैयार रहना चाहिए। सीमित साधनों में भी अपनी ज़रूरतों को पूरा करने की क्षमता होनी चाहिए, जो इंसान को ज़मीन से जोड़कर रखती है। सफलता के लिए हमें अपने ज़हन में सकारात्मकता का एक बीज बोना होगा, जो आगे चलकर कए विशाल पेड़ की तरह लहलहाएं। मगर इसके लिए उस बीज को विश्वास, हिम्मत और इक्ष्छाशक्ति् के बल पर सींचना होगा। ताकि वे आगे चलकर हमारे सपनों की उड़ान को भर सके।

Advertisement
Tags :
Advertisement